BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर जेल वार्डन की भर्ती में युवाओं ने दम खम दिखाया

हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर जेल वार्डन की भर्ती में युवाओं ने दम खम दिखायापटियाला । हाईकोर्ट के आदेश पर छह साल बाद प्रदेश में जेल के पुरुष व महिला वार्डन पदों की भर्ती शुरू हुई। शुक्रवार को मैदान में छह साल पहले अपनी शारीरिक परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को फिर से अपना दमखम दिखने के लिए उतरना पड़ा। शुक्रवार को पहले दिन जिले में 36 पदों के लिए 750 उम्मीदवारों ने अपना दमखम दिखाया।

कोर्ट के आदेशों के बाद आरंभ हुई भर्ती प्रकिया पुलिस लाइन में आयोजित हुई। प्रक्रिया के पहले दिन अधिकारियों द्वारा उनके शैक्षिक दस्तावेज जांचने के अलावा सीना व कद की पैमाइश हुई। प्रक्रिया 15 अप्रैल को भी जारी रहेगी, जिसमें बकाया 430 उम्मीदवार शिरकत करने पहुंचेंगे। भर्ती एसएसपी एस भूपति की देखरेख में हो रही है और वे उसकी रिपोर्ट भर्ती कमेटी के पास भेजेंगे। 

उल्लेखनीय है कि 2011-12 में जेल विभाग में वार्डन व मेटर्न की भर्ती हुई थी। उक्त भर्ती प्रक्रिया से बाहर किए गए कुछ उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में अपील की थी कि भर्ती प्रक्रिया में सीना व कद मापने में कुछ गड़बड़ी हुई है, जिस कारण अदालत ने उक्त भर्ती पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। पांच सालों तक चली सुनवाई के बाद अब हाईकोर्ट ने नए सिरे से भर्ती करने का आदेश दिया है।

एसएसपीभूपति व केंद्रीय जेल के सुप¨रटेंडेंट एसएस बोपाराय ने बताया कि उक्त कड़ी में जिन उम्मीदवारों ने जिला पटियाला में वार्डर (पुरुष) व मेटर्न (महिला) पद के लिए फिजिकल ट्रायल पास किया था उनका कद, सीना, भार तोलने की प्रक्रिया आज से शुरू की गई है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के संबंधित थानों में लिस्ट भेजी गई थी जिसके जरिए कुल 1179 उम्मीदवार (1173 पुरुष व 6 महिलाएं) इसमें शामिल होंगे।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More