BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राज्यरानी ट्रेन हादसा:‘भगवान ने बचा लिया हम जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे...’

राज्यरानी ट्रेन हादसा:‘भगवान ने बचा लिया हम जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे...’मुरादाबाद/रामपुर । मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटना में घायलों ने हादसे का मंजर अपनी जुबानी सुनाया। रेल हादसे में फंसे लोगों का कहना है कि ‘भगवान ने बचा लिया हम जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे।’हादसे में घायल एक यात्री मोहम्मद जावेद ने बताया कि वह मेरठ से बरेली जा रहा था अचानक झटका लगने के बाद धूल उडऩे के साथ ट्रेन पलट गई सभी यात्री एक साइड गिरने लगे व एक दूसरे के ऊपर दब गए थे। मौके पर एम्बुलेंस ने पहुंच कर उसे निकाला। बाद में पता चला कि उसका सामान चोरी हो गया है।

हादसे में घायल एक अन्य महिला यात्री रुबीना ने बताया कि वह मेरठ से बरेली जा रही थी। हादसे से पहले कुछ पता नहीं चला, अचानक ट्रेन एक साइड गिरने लगी जिसके बाद उसके ऊपर बोगी में रखा सामान गिरने लगा साथ ही वह यात्रिओं के नीचे दब गई थी। राहत बचाव में लगे लोगों ने उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल यात्री मोहम्मद जाहिद खान बताते है कि उसका पूरा परिवार ट्रेन में सफर कर रहा था। अचानक ट्रेन में झटका लगा और ट्रेन घिसटती हुई एक साइड गिर गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पहुंचने के बाद हमें वहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि हमें लगा की अब मौत निश्चित है जीने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन ऊपर वाले ने हमें बचा लिया है।

मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले एक यात्री सहदेव सिंह ने बताया कि ट्रेन में आवाज हुई जिसके बाद झटके लगे और ट्रेन गिरने लगी। सभी यात्री एक दूसरे के ऊपर दब चुके थे सामान भी उनके ऊपर गिरने लगा था। दम घुटने लगा था। लेकिन रहत में लगे लोगों ने हमें वहां से निकाल कर हमारी जिंदगी बचा ली।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More