BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सूरत में मोदी का गजब स्वागत, रोड- शो में10000 बाइकर,12 किमी लंबी साडी

सूरत में मोदी का गजब स्वागत, रोड- शो में10000 बाइकर,12 किमी लंबी साडीनई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिन के गुजरात दौरे के तहत सूरत पहुंचें। यहां उनका एक भव्य रोड शो हुआ। पीएम मोदी के रोडशो में 10 हजार बाइक सवार शामिल रहे। सडकों पर जगह-जगह विशाल टीवी स्क्रीन लगे हुए थे और चमकदार रोशनी के बीच झंडे लहराते दिखे। पीएम मोदी खुली गाडी में ख़डे होकर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढते रहे। 

हवाई अड्डे और सर्किट हाउस के बीच करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पीएम मोदी सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद वह रात में ठहरेंगे। पीएम के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी ने जोरदार तैयारियां की। सूरत को खास तरीके से सजाया गया। यहां 12 किलोमीटर लंबी साडी तैयार की गई जो एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक लगाई गई। यही नहीं साडी पर भारत सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी भी बताई गई। यह साडी दुनिया की सबसे लंबी साडी बताई जा रही है। इससे पहले भरूच में 3050 मीटर की साडी बनाई गई थी। 

सोमवार को प्रधानमंत्री 400 करो़ड रूपये की लागत वाले किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे जिसका निर्माण एक ट्रस्ट ने किया है। मोदी इसके बाद जिले के इच्छापुर गांव में हीरा बोर्से एसईजेड जाएंगे जहां वह हरि कृष्ण एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की हीरा पॉलिशिंग इकाई का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वहां से तापी जिले के बीजापुर गांव जाएंगे जहां वह सूरत जिला सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ के मवेशी चारा संयंत्र और आइसक्रीम संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। सूरत जिला सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ सुमुल डेयरी के नाम से लोकप्रिय है। मोदी इसके साथ ही नवा पारदी में डेयरी उत्पाद संयंत्रों के लिए रिमोट से आधारशिला रखेंगे। सुमुल डेयरी के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली स्थित सिलवासा जाएंगे जहां वह नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने और लाभार्थियों को सहायता वितरित करने के अलावा एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वहां पर केंद्र की विभिन्न योजनाओं के करीब 21000 लाभार्थियों को सहायता किट का वितरण किया जाएगा। 

इसके बाद मोदी सौराष्ट्र में बोटाड जाएंगे जहां वह बोटाड और आसपास के जिलों के लिए साउनी परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे। वह परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। गत वर्ष अगस्त में मोदी ने महत्वाकांक्षी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (साउली) परियोजना के प्रथम चरण का जामनगर से उद्घाटन किया था। यह परियोजना चार चरणों में विभाजित है और इसके तहत गुजरात सरकार की योजना सौराष्ट्र क्षेत्र के 115 बांधों को नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के अतिरिक्त पानी से भरने की है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More