BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चंबा । यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 10 के सिक्के को लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला भी दर्ज हो सकता है। उपायुक्त ने आज इसको लेकर बाकायदा लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति 10 के सिक्के को लेने से मना ना करे। उन्होंने व्यापारी वर्ग से भी कहा कि भारी मात्रा में 10 के सिक्कों को बैंकों में जमा ना करें। 10 के सिक्कों को भारी मात्रा में बैंकों में जमा करवाने के चलते सिक्कों के प्रचलन में असंतुलन बनता है। गौरतलब है कि कुछ समय से 10 के सिक्कों को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। नतीजतन 10 के सिक्कों को व्यापारियों के अलावा अन्य वर्गों द्वारा लेने से मना किया जा रहा है। उधर, भारतीय स्टेट बैंक की चंबा शाखा के मुख्य प्रबंधक एल.आर. ठाकुर ने कहा कि यदि व्यापारी रोज भारी मात्रा में सिक्कों को बैंकों में जमा करवाने के लिए लाते लाते हैं, तो इससे अनावश्यक समय तो जाया होगा ही साथ ही बैंक में इतनी बड़ी मात्रा में सिक्कों को रखना भी नामुमकिन होगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के नेता अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद ही कांग्रेस में उनकी एक समय मार्गदर्शक रहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा है। लवली ने बुधवार को शीला को कांग्रेस पार्टी पर बोझ करार दिया। लवली ने कहा कि शीला दीक्षित एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान से पूरी तरह से दूर हैं और वह बोझ बन गई हैं। उन्होंने साथ ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें परिश्रम करने की बजाए आराम पसंद है। बता दें,शीला ने लवली के बीजेपी में शामिल होने को गद्दारी बताया था।  लवली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने पर आभार प्रकट किया और कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण परिश्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व द्वारा नगर निगम चुनावों में सभी नए चेहरों को उतारने का निर्णय एक ऎतिहासिक निर्णय है।  लवली ने कहा कि निगम चुनावों में बीजेपी तीनों नगर निगमों में दो तिहाई बहुमत पाएगी और पार्टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। लवली ने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव को एक नगर निगम चुनाव की तरह न देखें, बल्कि इसे राजनीति को अराजक तत्वों एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों को समर्थन देने वालों से मुक्त कराने के अवसर के रूप में देखें। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से कांग्रेस को नर सेवा, नारायण सेवा के उद्देश्य से भटकता देख कर कुंठित हो रहा था पर गत कुछ महीनों में जब मैंने यह देखा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तो झुग्गियों में प्रवास कर गरीबों की समस्याओं को उठा रहे हैं, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लोदी गार्डन में समाज के उच्च वर्ग से चर्चाओं में समय दे रहे हैं तो मुझे लगा कि अब कांग्रेस पथ भ्रष्ट हो रही है।  लवली कहा, इस स्थिति पर भी मैंने कांग्रेस में लंबे समय तक रहकर कांग्रेस नेतृत्व को जगाने का प्रयास किया लेकिन जिस तरह इस नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट बेचे गए उससे मुझे काफी दुख हुआ।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । शिवसेना ने मंगलवार को किसानों की खुदकुशी के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन वह भी आकस्मिक मौत मरेगी। शिवसेना ने आरोप लगाया कि वह (राज्य सरकार) इन मौतों को आकस्मिक करार दे रही है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने कहा कि यही रवैया जारी रहा तो राज्य सरकार भी एक दिन आकस्मिक मौत मरेगी।  पार्टी के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में शिवसेना ने कहा, मुख्यमंत्री ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम मी मुख्यमंत्री बोल्तोय में योजनाओं की घोषणा की जो धूल उ़डाई है वह पिछले 25 सालों से उड रही है और जब तत्कालीन (कांग्रेस-एनसीपी) सरकार ऎसे ही दावे कर रही थी तब विपक्ष का हिस्सा रहे देवेंद्र फडणवीस किसानों के लिए ऋण माफी की मांग कर रहे थे।  कहा गया कि अगर वह खुद को गंभीरता से लेते हैं और खुद को वही शख्स मानते हैं जो वह पहले थे तो फडणवीस को अब पूरी ऋण माफी देनी होगी, जैसी कि उन्होंने पहले मांग की थी। शिवसेना ने दावा किया कि रोजाना 5-10 किसान खुदकुशी कर रहे हैं और यह संख्या इस महीने 100 से ज्यादा हो चुकी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई। तेल बचाने के लिए देश के आठ राज्यों में 14 मई से पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंगे। ये राज्य हैं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा हैं। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात रेडियो कार्यक्रम में की गई उस अपील को देखते हुए किया गया है जिसमें उन्होंने तेल बचाने के लिए देश के लोगों से एक दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करने की बात कही थी।  पेट्रोल पंप डीलर्स के एक संगठन ने बताया है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के 20,000 पेट्रोल पंप 14 मई से हर रविवार को बंद रहेंगे। भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन की एग्जिक्युटिव कमिटी के सदस्य सुरेश कुमार ने कहा, कुछ साल पहले हमने तय किया था कि हर रविवार को हम पेट्रोल पंप बंद रखेंगे, लेकिन तेल कंपनियों ने उस वक्त हमसे फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था, जिसके चलते फैसला अमल में नहीं लाया जा सका। लेकिन अब हमने पेट्रोल पंपों को रविवार को बंद करने का फैसला कर किया है।  कहा गया कि असोसिएशन ने यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में तेल की बचत करने की अपील को देखते हुए किया है। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक दिन देशवासियों से पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल न करने की अपील की थी। तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार ने बताया कि 14 मई से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के लगभग 20,000 पेट्रोल पंप हर रविवार को 24 घंटे बंद रहेंगे। कुमार ने कहा, अकेले तमिलनाडु में इस फैसले के चलते हमें 150 करोड रूपये का घाटा होने की आशंका है, पर हमने देखा है कि रविवार के दिन वैसे भी सेल्स में 40 फीसदी की कमी आ जाती है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को भी इस फैसले की जानकारी जल्द दे दी जाएगी।असोसिएशन ने यह भी कहा है कि आपात स्थिति में तेल उपलब्ध कराने के लिए हर पेट्रोल पंप पर एक स्टाफ मेंबर मौजूद रहेगा। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंपों का मार्जिन बढाने के मुद्दे पर कुमार ने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है और इस बारे में जल्द ही कोई ऎलान किया जाएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहाबाद । कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भइया की भाजपा में जाने की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। सोमवार को राजा भैया ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। घंटों बातचीत में हिंदुत्व से लेकर कई अन्य मुद्दों पर बातें हुई। सिर्फ इतना ही नहीं राजा भैया ने चंद्रशेखर आजाद पर आधारित किताब के विमोचन के दौरान योगी के साथ मंच भी साझा किया। इससे पहले रविवार को राजा भैया ने बसपा बॉस मायावती पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही सपा व बसपा के गठबंधन के असर पर अपनी साफ नाराजगी भी व्यक्त की थी। जिसके बाद ही इसे राजा के भाजपा में जाने का संकेत माना जा रहा था। हालांकि राजा भैया ने खुद कुछ भी सीधे कहने से इंकार कर दिया था। लेकिन इशारों में उन्होंने कहा था कि जब वे जाएंगे तो मीडिया को तो सबसे पहले ही पता चलेगा। ऐसे में राजा भइया का सीएम योगी के साथ मंच साझा करना और घंटों मुलाकात करना काफी कुछ बयां कर रहा है।  फ़िलहाल सोशल मीडिया पर इस बात पर जंग छिड़ चुकी है कि राजा का बीजेपी में जाना सही है या नहीं। फ़िलहाल अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा हालात ने सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे राजा भइया के भाजपा में जाने की अटकलों के तेज कर दिया है। अगर राजा भइया भाजपा में जाते हैं तो यह सपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।  आप को बता दें कि चुनाव से पहले भी राजा भइया के भाजपा में आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन तब राजा भइया ने हर बार की तरह निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया था। वह कभी भी सपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़े . बल्कि निर्दल चुनाव जीतने के बाद सपा को समर्थन देते रहे है। सबसे अहम बात यह है कि मायावती से राजा का छत्तीस का आंकड़ा है और अखिलेश से मायावती की बढ़ती नजदीकी की यह प्रतिक्रिया मानी जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हो गए हैं। सोमवार को प्रदेश के श्रीगंगानगर में सर्वाधिक तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चूरू में तापमान 46 डिग्री, बीकानेर में 45, जैसलमेर में 44.5, बाड़मेर में 44.3, कोटा में 44.2, जयपुर में 43.2 जोधपुर और उदयपुर में 43 के साथ अजमेर में 42.1 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदेश में इस दौरान रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात में सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस तापमान अजमेर में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम 23.5 डिग्री तापमान श्रीगंगानगर में रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 43 और 26 डिग्री रहने की संभावना है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेरठ । कुलभूषण जाधव की रिहाई की मांग को लेकर सामाजिक संस्था सारथी के सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन देते हुए केन्द्र सरकार से मांग उठाई कि वह जाधव मामले में गंभरीता से हस्ताक्षेप करे तथा उसे छुडाये। उनहोेने पीएम मोदी व ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया की वह देश के सच्चे सैनिक कुलभूषण यादव को पाक से रिहा करायें। इस अवसर पर अशोक शर्मा, सूरजपाल, वंदना आहूजा, पूजा रस्तौगी, विकास शर्मा, संगीता कश्यप, मनोहर गुरनानी, पीयूष गोयल, रितेश वर्मा, विकास शर्मा आदि थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंबा । स्थानीय पुलिस ने कानून का उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए आज फिर से दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों पर कडी कार्रवाई करते हुए 32 चालान काटे और उनके 7600/- रूपए की वसूली की। इस परिक्रिया में वह लोग इस जद में आये जिन लोगो की दो पहिया और चार पहिया वाहन थे जिन्हें गैर कानूनी तौर तरीकों से गाड़ी खड़ी करने व बिना कागजात के गाड़ी चलाने का जुर्म पाया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस प्रवक्ता डी.एस.पी.हैडकवाटर वीर बहादुर सिंह ने दी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिन के गुजरात दौरे के तहत सूरत पहुंचें। यहां उनका एक भव्य रोड शो हुआ। पीएम मोदी के रोडशो में 10 हजार बाइक सवार शामिल रहे। सडकों पर जगह-जगह विशाल टीवी स्क्रीन लगे हुए थे और चमकदार रोशनी के बीच झंडे लहराते दिखे। पीएम मोदी खुली गाडी में ख़डे होकर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढते रहे।  हवाई अड्डे और सर्किट हाउस के बीच करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पीएम मोदी सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद वह रात में ठहरेंगे। पीएम के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी ने जोरदार तैयारियां की। सूरत को खास तरीके से सजाया गया। यहां 12 किलोमीटर लंबी साडी तैयार की गई जो एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक लगाई गई। यही नहीं साडी पर भारत सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी भी बताई गई। यह साडी दुनिया की सबसे लंबी साडी बताई जा रही है। इससे पहले भरूच में 3050 मीटर की साडी बनाई गई थी।  सोमवार को प्रधानमंत्री 400 करो़ड रूपये की लागत वाले किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे जिसका निर्माण एक ट्रस्ट ने किया है। मोदी इसके बाद जिले के इच्छापुर गांव में हीरा बोर्से एसईजेड जाएंगे जहां वह हरि कृष्ण एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की हीरा पॉलिशिंग इकाई का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वहां से तापी जिले के बीजापुर गांव जाएंगे जहां वह सूरत जिला सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ के मवेशी चारा संयंत्र और आइसक्रीम संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। सूरत जिला सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ सुमुल डेयरी के नाम से लोकप्रिय है। मोदी इसके साथ ही नवा पारदी में डेयरी उत्पाद संयंत्रों के लिए रिमोट से आधारशिला रखेंगे। सुमुल डेयरी के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली स्थित सिलवासा जाएंगे जहां वह नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने और लाभार्थियों को सहायता वितरित करने के अलावा एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वहां पर केंद्र की विभिन्न योजनाओं के करीब 21000 लाभार्थियों को सहायता किट का वितरण किया जाएगा।  इसके बाद मोदी सौराष्ट्र में बोटाड जाएंगे जहां वह बोटाड और आसपास के जिलों के लिए साउनी परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे। वह परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। गत वर्ष अगस्त में मोदी ने महत्वाकांक्षी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (साउली) परियोजना के प्रथम चरण का जामनगर से उद्घाटन किया था। यह परियोजना चार चरणों में विभाजित है और इसके तहत गुजरात सरकार की योजना सौराष्ट्र क्षेत्र के 115 बांधों को नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के अतिरिक्त पानी से भरने की है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को आंध्र प्रदेश में एसी विस्टाडोम कोच वाली देश की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलेगी। सफर के दौरान ट्रेन अराकू घाटी (हिल स्टेशन) से भी गुजरेगी। नए कोच में शीशे की छत, एलईडी लाइट, घुमावदार सीटें, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली होगी जो यात्रा को और सुगम बनाएंगे। प्रभु ने बूट मॉडल के तहत विशाखापट्टनम में एक यांत्रिक लॉन्ड्री की भी आधारशिला रखी। विशाखापत्तनम में शानदार अराकू घाटी की सुखद यात्रा का अनुभव देने के लिए रेलवे ने विशाखापत्तनम-किरांदुल ट्रेन में विस्टाडोम कोच पेश किया है, जिसमें से बाहर का नजारा देखा जा सकता है।  विस्टाडोम का यह कोच वातानुकूलित है और इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहला है। रेलवे ने बताया है कि प्रायोगिक आधार पर ट्रेन में इस तरह का एक कोच लगाया गया है, जबकि अन्य कोच जल्द लगाएं जाएंगे। इसके मौके पर प्रभु ने कहा कि विस्टाडोम कोचों को देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में भी एक ही मार्ग पर इसी तरह का कोच बाद में लगाया जाएगा।  -कांच की छत वाली स्विट्जरलैंड की ट्रेनों की तर्ज पर ये लग्जरी कोच डिजाइन किए गए हैं।  -इन कोचों में शीशे की छत, एलईडी लाइट, घुमावदार सीटें, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली होगी जो यात्रा को और सुगम बनाएंगे। -इसमें शीशे की बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं और एक लांज है जिसमें से मुसाफिर विशाखापत्तनम से अराकू घाटी पर्वत स्टेशन के बीच के 128 किलोमीटर लंबे रास्ते का शानदार नजारा देख सकते हैं। - 3.38 करोड़ रुपये की लागत से बना 40 सीट वाले इस कोच की अनूठी खासियत यह है कि इसमें लगी सीटें 360 डिग्री तक घुम सकती हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर नजारे का अनुभव प्रदान करेगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चूरू । जनपद में भीषण गर्मी का सिलसिला पिछले चार दिनों से जारी है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाने के बाद जिले में गर्मी का कहर एक बार फिर तेज हो गया है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार सुबह 8 बजे से ही सूर्यदेव के तीखे तेवर रहे। रविवार 11 बजे ही पारा 42 डिग्री चला गया, वहीं दोपहर दो बजे 44.4 डिग्री तक पारा पहुंच गया।  चूरू में रविवार का दिन इस गर्मी के मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। करीब 11 बजे शुरू हुई तल्ख गर्मी के कारण दोपहर में शहर की सडक़ें भट्टी सी तपने लगीं। सडक़ों पर कोलतार भी पिघला नजर आया। दोपहर में जरूरी कामों से घरों से निकले लोगों को मुंह पर कपड़ा लपेटना पड़ा। प्यास के मारे लोग जूस की थडिय़ों पर हलक तर करते नजर आए। सबसे व्यस्ततम सडक़ स्टेशन रोड पर भी लोगों का आवागमन नाम मात्र का रहा। लोगों का कहना है कि एसी, कूलर जैसी हवा दे रहे हैं तो कूलर पंखों जैसी और पंखों का तो औचित्य ही नहीं रह गया। रात-दिन के तापमान में हो रही निरंतर बढ़ोतरी से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। दिन में जहां लू के थपेड़ों और आग उगलते सूरज ने परेशान कर रखा है, वहीं रात को बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती भी परेशानी का सबब बनी हुई है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

जूनागढ़। गुजरात के अमरेली जिले के पीपावव पोर्ट के स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात एक बब्बर शेरों का बडा झुंड आ गया। जिसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात 12 शेरों का एक झुंड पीपावाव पोर्ट हाईवे पर आ गया। जिसके बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जहां-तहां अपनी गाडियां रोक दी और शेरों के झुंड की वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि बब्बर शेरों का यह झुंड करीब 15 मिनट रोड पर घूमता रहा और फिर सभी शेर जंगल की और चले गए। शेरों के हाईवे से हट जाने यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।    बता दें कि गुजरात में पाए जाने वाले एशियाई बब्बर शेर दुनिया में सिर्फ सौराष्ट्र के गीर के जंगल में पाए जाते हैं। दुनिया में एशियाई शेर और कही नहीं है सिर्फ जूनागढ, अमरेली और गीर सोमनाथ जिले में ही देखने को मिलते है। मई 2015 में हुई आखिरी गिनती के अनुसार शेरों की संख्या सिर्फ 523 है। गीर का जंगल 1413 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और शेर करीब 22000 वर्ग किलोमीटर एरिया में घूम रहे है। इसलिए कभी कभी शेर के झुंड रास्ते पर भी आ जाते है। मगर इस तरह से शेरों का सडक़ों पर घूमना शेरों के लिए बहोत बडा जोखिम हो सकता है, इसके पहले भी रोड एक्सीडेंट, और ट्रेन एक्सीडेंट में कई शेर मारे जा चुके हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More