BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भाजपा के लवली ने माकन को आराम पसंद,शीला को कांग्रेस पर बोझ बताया

भाजपा के लवली ने माकन को आराम पसंद,शीला को कांग्रेस पर बोझ बतायानई दिल्ली । दिल्ली के नेता अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद ही कांग्रेस में उनकी एक समय मार्गदर्शक रहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा है। लवली ने बुधवार को शीला को कांग्रेस पार्टी पर बोझ करार दिया। लवली ने कहा कि शीला दीक्षित एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान से पूरी तरह से दूर हैं और वह बोझ बन गई हैं। उन्होंने साथ ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें परिश्रम करने की बजाए आराम पसंद है। बता दें,शीला ने लवली के बीजेपी में शामिल होने को गद्दारी बताया था। 

लवली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने पर आभार प्रकट किया और कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण परिश्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व द्वारा नगर निगम चुनावों में सभी नए चेहरों को उतारने का निर्णय एक ऎतिहासिक निर्णय है। 

लवली ने कहा कि निगम चुनावों में बीजेपी तीनों नगर निगमों में दो तिहाई बहुमत पाएगी और पार्टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। लवली ने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव को एक नगर निगम चुनाव की तरह न देखें, बल्कि इसे राजनीति को अराजक तत्वों एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों को समर्थन देने वालों से मुक्त कराने के अवसर के रूप में देखें। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से कांग्रेस को नर सेवा, नारायण सेवा के उद्देश्य से भटकता देख कर कुंठित हो रहा था पर गत कुछ महीनों में जब मैंने यह देखा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तो झुग्गियों में प्रवास कर गरीबों की समस्याओं को उठा रहे हैं, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लोदी गार्डन में समाज के उच्च वर्ग से चर्चाओं में समय दे रहे हैं तो मुझे लगा कि अब कांग्रेस पथ भ्रष्ट हो रही है। 

लवली कहा, इस स्थिति पर भी मैंने कांग्रेस में लंबे समय तक रहकर कांग्रेस नेतृत्व को जगाने का प्रयास किया लेकिन जिस तरह इस नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट बेचे गए उससे मुझे काफी दुख हुआ। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More