BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तेल बचाने को 8 राज्यों के पेट्रोल पंप 14 मई से हर सनडे को बंद

तेल बचाने को 8 राज्यों के पेट्रोल पंप 14 मई से हर सनडे को बंदचेन्नई। तेल बचाने के लिए देश के आठ राज्यों में 14 मई से पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंगे। ये राज्य हैं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा हैं। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात रेडियो कार्यक्रम में की गई उस अपील को देखते हुए किया गया है जिसमें उन्होंने तेल बचाने के लिए देश के लोगों से एक दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करने की बात कही थी। 

पेट्रोल पंप डीलर्स के एक संगठन ने बताया है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के 20,000 पेट्रोल पंप 14 मई से हर रविवार को बंद रहेंगे। भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन की एग्जिक्युटिव कमिटी के सदस्य सुरेश कुमार ने कहा, कुछ साल पहले हमने तय किया था कि हर रविवार को हम पेट्रोल पंप बंद रखेंगे, लेकिन तेल कंपनियों ने उस वक्त हमसे फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था, जिसके चलते फैसला अमल में नहीं लाया जा सका। लेकिन अब हमने पेट्रोल पंपों को रविवार को बंद करने का फैसला कर किया है। 

कहा गया कि असोसिएशन ने यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में तेल की बचत करने की अपील को देखते हुए किया है। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक दिन देशवासियों से पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल न करने की अपील की थी। तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार ने बताया कि 14 मई से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के लगभग 20,000 पेट्रोल पंप हर रविवार को 24 घंटे बंद रहेंगे। कुमार ने कहा, अकेले तमिलनाडु में इस फैसले के चलते हमें 150 करोड रूपये का घाटा होने की आशंका है, पर हमने देखा है कि रविवार के दिन वैसे भी सेल्स में 40 फीसदी की कमी आ जाती है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को भी इस फैसले की जानकारी जल्द दे दी जाएगी।असोसिएशन ने यह भी कहा है कि आपात स्थिति में तेल उपलब्ध कराने के लिए हर पेट्रोल पंप पर एक स्टाफ मेंबर मौजूद रहेगा। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंपों का मार्जिन बढाने के मुद्दे पर कुमार ने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है और इस बारे में जल्द ही कोई ऎलान किया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More