देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उदयपुर । जिले के भींडर तहसील क्षेत्र के वरणी गांव में खेत पर नहाते हुए वृद्ध किसान के किनारे रखे कपड़े और नकदी पर आसमान से ऐसी आफत बरसी की नोट व कपड़े जलकर राख हो गए। किसान आग बुझाने पहुंचा तब तक नोट जल गए। बुझाने के दौरान वृद्ध किसान के हाथ भी जल गए।
वरणी गांव निवासी उदा पिता रतना मीणा उम्र 65 बुधवार सुबह अपने खेत पर नहाने गए। इस दौरान इनकी जेब में फसल खराबे का मुआवजा 5800, शहर से कमा करके बेटे द्वारा ला रखे करीब 20 हजार व उसके खेत पर लग रहे विद्युत टावर की मुआवजा राशि मिलाकर करीब 45-50 हजार रुपए पड़े हुए थे। उदा मीणा खेत पर पहुंच करके कुएं पर नहाने के लिए कपड़े और नकदी एक किनारे रख दी। उस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के तारों में हवा की वजह से टकरा करके तरंगे कपड़ों पर गिरी तो आग पकड़ ली। वृद्ध किसान को आग की लपट देखकर दौड़ा तब तक कपड़े और नकदी जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान वृद्ध का भी हाथ जल गया। इस घटना से किसान काफी परेशानी में हैं और अब भी उसको विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसे भी घटना हो सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
घरों से बाहर नहीं निकल सकते, नकदी और राशन जमा करके रखने की मिली सलाह: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र
नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी
व्यवसायी के घर से लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी