BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

10 रूपये का सिक्का लेने से ना करें मना: उपायुक्त

10 रूपये का सिक्का लेने से ना करें मना: उपायुक्तचंबा । यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 10 के सिक्के को लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला भी दर्ज हो सकता है। उपायुक्त ने आज इसको लेकर बाकायदा लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति 10 के सिक्के को लेने से मना ना करे। उन्होंने व्यापारी वर्ग से भी कहा कि भारी मात्रा में 10 के सिक्कों को बैंकों में जमा ना करें। 10 के सिक्कों को भारी मात्रा में बैंकों में जमा करवाने के चलते सिक्कों के प्रचलन में असंतुलन बनता है। गौरतलब है कि कुछ समय से 10 के सिक्कों को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। नतीजतन 10 के सिक्कों को व्यापारियों के अलावा अन्य वर्गों द्वारा लेने से मना किया जा रहा है। उधर, भारतीय स्टेट बैंक की चंबा शाखा के मुख्य प्रबंधक एल.आर. ठाकुर ने कहा कि यदि व्यापारी रोज भारी मात्रा में सिक्कों को बैंकों में जमा करवाने के लिए लाते लाते हैं, तो इससे अनावश्यक समय तो जाया होगा ही साथ ही बैंक में इतनी बड़ी मात्रा में सिक्कों को रखना भी नामुमकिन होगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More