BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गाय पालेंगे तो 900 रूपये महीने मिलेंगे

मथुरा। निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों से इच्छुक परिवारों को गौवंश उपलब्ध कराने एवं गाय के भरण पोषण के लिए प्रतिमाह 900 रूपये भी देने के निर्देश दिये। श्री मिश्र ने पोषण माह के दौरान कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन आदि नियमों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, बाल विकास, उद्यान विभाग को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने पोषण माह में प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों को जन आन्दोलन डेशबोर्ड पर एन्ट्री करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करके पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाले गतविधियों को पूर्णरूपेण सफल बनाने का अनुरोध किया।

उन्होंने वेबिनार के माध्यम से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ऐसे कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करने के लिए  कहा जो गौपालन करने के इच्छुक हों। उन्होंने डीएम ने लाभार्थी देवेश्वरी की माता लक्ष्मी देवी से संवाद करके पूछा कि उनकी बेटी का जन्म कब हुआ, जन्म के समय कितना वजन था, वर्तमान में कितना वजन हो गया है तथा सामान्य श्रेणी में कब से है, जिस पर लाभार्थी की माता लक्ष्मी देवी ने बताया कि 20.08.2019 में जन्म हुआ, जन्म के समय उसका वजन 1.800 किलोग्राम था, जो कुपोषण की श्रेणी में था।

वर्तमान में इसका 07.800 ग्राम है, जो सामान्य श्रेणी में है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहन द्वारा प्रत्येक माह पोषक आहार उपलब्ध कराया जाता है तथा नियतिम स्वास्थ्य की जांच करायी जाती है। इसी प्रकार गौरव की माता दुर्गेश ने बताया कि पांच माह पूर्व उसके बेटे का जन्म 4.600 किग्रा था, जो कुपोषित श्रेणी में था। कार्यकत्री बहन जी द्वारा बच्चे को एनआरसी में भर्ती कराया गया तथा वर्तमान में उसका वजन 12.500 किलोग्राम है, जो सामान्य श्रेणी है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी लाभार्थी एवं अभिभावक तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों का ध्यान रखने का अनुरोध किया। वेबिनार कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, जिला विकासध्कार्यक्रम अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More