BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पुलिस ने फड से लाखों रूपये की नकदी बरामद की

मथुरा। जनपद में लम्बे समय बाद पुलिस ने जुआरियांे पर बडी कार्रवाही की है। 22 जुआरियांे को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। सरगना सहित कुछ लोग मौके से भाग निकले। पुलिस द्वारा पकडे गये जुआरियों में मथुरा के अलावा दूसरे जनपदों के आरोपी भी है। मौके से 12 ताश गड्डी व 13 मोबाइल फोन टच स्क्रीन व 9 की पैड मोबाइल फोन एवं 2,75,000 रूपये बरामद किये हैं। 

महावन क्षेत्र में जगदीशपुर रोड पर नारायण गढी में सत्यपाल उर्फ छोटू के बंद मकान में बडे स्तर पर जूआ चल रहा था। बताया जा रहा है कि यहां करीब 35 लोग जूआ खेल रहे थे। मुखबर से पुलिस को इसकी सूचना मिली। थाना प्रभारी महावन सुनील कुमार जोशी ने जूआ के अड्डे पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मकान की चारों ओर से घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही लोग वहां से भाग निकले। जुआ अड्डे से मकान का स्वामी सत्यपाल उर्फ छोटू फरार हो गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश पुत्र छीतरमल निवासी ग्राम कारब थाना महावन, साविर उर्फ टिंन्चू पुत्र सत्तार निवासी उल्लू बाग थाना वृन्दावन, दिगम्बर पुत्र देवीराम निवासी तुलसीनगर थाना हाईवे मथुरा, अनार सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम कुमरई सादाबाद हाथरस, सोनू पुत्र फूल सिंह निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा, संजय शर्मा पुत्र ब्रजपाल निवासी बंगाली घाट थाना कोतवाली मथुरा, हरिओम पुत्र कालीचरन निवासी बिर्जापुर थाना हाईवे मथुरा, प्रवीन कुमार प्रभाकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी लक्ष्मीनगर जमुनापार मथुरा, सत्यदेव पुत्र विहारी लाल निवासी सीएफसी चैराहा मथुरा गेट थाना वृन्दावन, अनिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली मथुरा, ओमप्रकाश पुत्र फत्ते सिंह निवासी केशीघाट थाना वृन्दावन, नीरज पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी रेतिया बाजार राया,  वीरू पुत्र रामबाबू उम्र करीब 26 वर्ष निवासी गांधी नगर थाना कोतवाली, मुकेश पुत्र मुंशी निवासी देवीपुरा थाना हाईवे मथुरा, राजू पुत्र तेजपाल कालीदह वृन्दावन, राजेश पुत्र गोवर्धन निवासी वरौठ सादाबाद हाथरस, शिशुपाल पुत्र कल्यान सिंह निवासी द्वारकेश नगर कालीखेडा थाना हाईवे मथुरा, राजवीर पुत्र मिट्ठन सिंह निवासी पालीडोगरा थाना मगोर्रा मथुरा, भूरा पुत्र बुद्धा निवासी बी.एस.ए कालेज के पास थाना कोतवाली मथुरा, मनोज कुमार पुत्र वंगाली निवासी अवधपुरी जनकपुरी महोली रोड कृष्णानगर थाना कोतवाली मथुरा, मधुवन पुत्र रामस्वरूप निवासी सलेमपुर थाना हाईवे मथुरा, धर्म सिंह पुत्र श्री वीरी सिंह निवासी असगरपुर थाना हाईवे मथुरा हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More