BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वोडाफोन का पुराना सिम बदलें और पाएं 4जीबी डेटा मुफ्त

वोडाफोन का पुराना सिम बदलें और पाएं 4जीबी डेटा मुफ्तचंडीगढ़ । वोडाफोन इंडिया ने कहा कि हरियाणा के निवासी अपने मौजूदा सिम को वोडाफोन सुपरनेट 4जी सिम में बदल कर डेटा स्ट्रॉन्ग नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही सिम बदलने वालों को 4जीबी नि:शुल्क डेटा मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन के 4जी सिम हरियाणा में मौजूद सभी वोडाफोन स्टोर्स, वोडाफोन मिनी स्टोर्स और मल्टीब्रांड आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। वोडाफोन के उपभेाक्ता 199 पर फोन करके सिम की डिलीवरी अपने घर पर भी पा सकते हैं।

सिम बदलने के बाद वोडाफोन प्री-पेड के उपभोक्ता दस दिनों के लिए 4जीबी नि:शुल्क डेटा का लाभ उठा सकते हैं, वहीं पोस्ट-पेड उपभोक्ता बिल की अगली तारीख तक इस विशेष सेवा से लाभान्वित हो सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता के पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए। नए वोडाफोन सुपरनेट 4जी सिम के साथ उपभोक्ता 4जीबी नि:शुल्क डेटा का लाभ भी उठा सकेंगे, जो सिम एक्सचेंज के 2 घंटे के अंदर उपभोक्ता के डेटा बैलेंस में जुड़ जाएगा। वोडाफोन इंडिया के हरियाणा के बिजनेस हेड मोहित नारू ने कहा, ‘‘वोडाफोन हरियाणा के 59 लाख उपभोक्ताओं के लिए पसंदीदा दूरसंचार सेवा प्रदाता है। हम अपने उपभोक्ताओं के लिए डेटा स्ट्रॉन्ग नेटवर्क पर 4जीबी नि:शुल्क डेटा का ऑफर भी लेकर आए हैं ताकि वे हमारी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकें।’’

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More