BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जयपुर । जहां एक तरफ देश में दलितों और आदिवासियों से छुआछूत और अत्याचार की खबरें आती रहती है। वहीं इन सबके बीच राजस्थान के 17 साल के एक दलित छात्र कल्पित वीरवल ने आईआईटी की जेईई मेन्स परीक्षा में 360 में 360 नंबर लाकर सबको चकित कर दिया। इस परीक्षा में फुल माक्र्स लाकर उन्होंने न सिर्फ जेईई मेन्स की परीक्षा में दलित वर्ग में टॉप किया है। बल्कि जनरल कटेगरी में भी टॉप कर सबको पीछे छोड़ दिया। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत का सहारा लिया और अपने भरोसे के दम पर ये सफलता हासिल की। आपको बता दें सीबीएसई ने आईआईटी जेईई की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। कल्पित वीरवल ने बताया कि सीबीएसई के अध्यक्ष आर के चतुर्वेदी ने सुबह फोन करके उन्हें इसकी खबर दी। वीरवल ने कहा कि जेईई मेन्स में टॉप करना मेरे लिए खुशी की बात है। लेकिन मैं अभी जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए फोकस करना चाहता हूं, जो कि अगले महीने होगी।आपको बता दें कि वीरवल ने इसी साल एमडीएस पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी है। जिसका रिजल्ट आना अभी बाकी है। कल्पित ने बताया कि उन्होंने रेगुलर क्लास करके और कभी भी क्लास मिस नहीं करके, अपने आत्मविश्वास को ऊंचा बनाए रखा। वीरवल ने बताया कि कोचिंग और स्कूल की पढ़ाई के अलावा वे रोजाना पांच से छह घंटे की पढ़ाई करते हैं।कल्पित ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके मम्मी पापा और उनके शिक्षकों का अहम योगदान है। उनके पिता पुष्कर लाल वीरवल उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल में कंपाउंडर हैं और उनकी मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनके बड़े भैया भी देश के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले मेडिकल संस्थान एम्स से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।कल्पित को क्रिकेट और बैंडमिंटन खेलना अच्छा लगता है और उन्हें संगीत का भी शौक है। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल, उन्होंने अपना करियर प्लान नहीं बनाया है। लेकिन वह आईआईटी मुंबई में कम्प्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहते हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला । मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सैनिक कल्याण निधि से गत सोमवार को छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ 74 बटालियन में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के जिला पालमपुर के चचियां से संजय कुमार तथा जिला मण्डी से नेरचौक के सुरेन्द्र कुमार प्रत्येक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भरतपुर । शहर में बुधवार शाम आए तेज अंधड और आसमान में छाए घने बादलों से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। आसमान में छाए बादलों के बाद ठण्डी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। शहर में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। अप्रेल में ही गर्मी ने अपने ऐसे तेवर दिखाए कि लोगों का दिन में निकलना काफी कम हो गया। लोग सिर्फ जरूरी कामों के चलते ही बाहर निकल रहे थे। यहां तक कि रात को भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। तापमान ने अप्रेल महीने में ही 45 डिग्री को छू लिया था। लेकिन बुधवार शाम को बदले मौसम ने लोगों को काफी राहत दी। इस दौरान बिना बारिश गुजरे बादलों को लेकर लोगों को निराशा भी हाथ लगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राजीव राय भटनागर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आरके पचनंदा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का डीजी नियुक्त किया गया है। भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के पद पर तैनात थे। 28 फरवरी के बाद से सीआरपीएफ का कोई नियमित डीजी नहीं था।  खास बात है कि सीआरपीएफ ही देश में एंटी-नक्सल ऑपरेशन्स की अगुवाई करता है। इसी साल फरवरी में दुर्गा प्रसाद के रिटायर होने के बाद से सीआरपीएफ बिना किसी नेतृत्व के लाल आतंक के खिलाफ लडाई लडता रहा है। सरकार ने अब तक नियमित महानिदेशक की नियुक्ति नहीं की थी। इस बीच, देश का सबसे बडा अर्धसैनिक बल इस अवधि के दौरान दो बडे हमलों में अपने 38 जवानों को खो चुका है।  बीती 28 फरवरी को के दुर्गा प्रसाद के सीआरपीएफ महानिदेशक के पद से रिटायर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त महानिदेशक सुदीप लखटकिया को बल के प्रमुख पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।  आरके पचनंदा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का डीजी नियुक्त किया गया है। बंगाल काडर के पचनंदा 1983 बैच के अधिकारी हैं। वह 30 जून को वर्तमान महानिदेशक के रिटायर होने के बाद पद संभालेंगे। बीते 11 मार्च को छत्तीसगढ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हुए थे, जबकि इसी बल ने सोमवार को सुकमा में ही नक्सली हमले में अपने 25 जवान खो दिए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

करनाल । पुलिस ने हाइवे पर अवैध तरीके से लाल और नीली बत्ती के साथ काली फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह के निर्देश पर चले अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों पर लगी नीली और लाल बत्ती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेवात । जिले में किसी भी गौपालक को इधर से उधर गाय ले जाने के लिए को पुलिस द्वारा किसी को भी नाजयज परेशान नहीें किया जाएगा लेकिन गौतश्करो के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी।  विभाग में भ्रष्टाचार को फैला रही काली भेड़ या तो सुधर जाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें,जिले में बढ़ रही वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदार माना जाएगा,अपराध को रोकने के लिए इंर्फोमरों का सहयोग लिया जाएगा। महिला व बाल अपराधों को किसी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा। जा मेवात एस पी नाजनीन भसीन मंगलवार को अपने कार्यालय में आमजन को संबोधित कर रही थी।  मेवात एस पी नजनीन भसीन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में आपसी सदभाव व शांति कायम रखना है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह ओवरलोड डम्परों तथा अवैध खनन व गौकशी को पूरी तरह से रोकने के लिए जिले की सीमा पर नए नाकों सहित चौक्सी बढ़ाए,उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस के बीच मधूर संबंध बनाए जाएंगे,जिले मे अपना हित साधने के लिए झूठे मुकदमें दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पक्षपात करने के बजाए कानून के रूप में काम करेगी। अपराधियों से सख्ती से निबटा जाएगा। आमजन में विश्वास-अपराधियो में भय के साथ काम करेगी। पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग के उच्चधिकारियों से संर्पक किया जा रहा है। पुलिस कर्मीयों को लगन से काम कराने के लिए और अधिक सुविधा दी जाएगी। विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में आमजन मेरा साथ दें,क्योंकि भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा आमजन प्रभावित होता है। इसलिए आमजन भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें।  भसीन ने कहा कि 100नम्बर को तुरंत शुरू कर उसपर आनी वालों कालों का ब्यौरा रिकार्ड किया जाए,जिसे समय-समय पर जांचा जा सके। जिले में याता-यात को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए ट्रैफिक लाईटों का प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गुजरात में इस वर्ष के अंतिम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है। गुजरात दिवस की स्थापना र्व मई दिवस के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात जा रहे है। राहुल गांधी दक्षिण गुजरात के डेडियापाडा इलाके से विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी की ओर से चुनावों को बाकायदा शंखनाद कर सकते है।  माना जा रहा है कि गुजरात कांग्रेस इन दिनों अपनी पार्टी उपाध्यक्ष के आयोजन की तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार वहां जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि गुजरात कांग्रेस ने पूरे सोच-विचार के बाद डेडियापाड़ा में राहुल की रैली करने की योजना बनाई है। दरअसल, यह इलाका आदिवासी बहुल है। परंपरागत तौर पर आदिवासी कांग्रेस के साथ ही रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई और आदिवासी कांग्रेस से छिन लिए है। अपने से दूर गए आदिवासियों को अपनी ओर वापस लाने के लिए कांग्रेस ने राज्य में आदिवासी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। डेडियापाड़ को चुनने के पीछे एक वजह यह भी है कि आसपास के नर्मदा, तापी, दाहोद, छोटा उदयपुर जैसे जिलों में खासी तादाद में आदिवासी रहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे सब बड़ी तादाद में यहां पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दिसंबर में होने वाले चुनाव के मद्देनजर लगभग हर महीने अपने गृह राज्य जाने की योजना बनाई है। कांग्रेस की नजर वहां आदिवासी तबके के साथ-साथ दलित व पटेल समुदाय पर भी है। दरअसल, वहां के दलित व पटेल समुदाय में बीजेपी के प्रति नाराजगी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल हुआ कि मुंबई-पुणे हाइवे पर एक सडक दुर्घटना में योग गुरू बाबा रामदेव की मौत हो गई। जाहिर है, हडकंप मचना था जिसके बाद लोग आधिकारिक स्त्रोतों से इस सूचना की पुष्टि में जुटे रहे और बाद में पता चला कि यह खबर फर्जी है।  सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद रामदेव के अनुयायियों ने खबर की सत्यता के लिए पतंजलि योगपीठ और योग गुरू बाबा रामदेव से जुडे लोगों को फोन करना शुरू कर दिया। हरिद्वार में पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला को बयान जारी करना पडा कि शरारती तत्वों ने बिहार में हुए एक्सिडेंट और वर्ष 2011 में पतंजलि से जौलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाते वक्त की बाबा रामदेव की तस्वीरों को जोडकर इस तरह की अफवाह फैलाई है।  दरअसल जून 2011 में बाबा रामदेव भ्रष्टाचार के खिलाफ उपवास पर थे। उपवास के सातवें दिन उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पडा था। उन्होंने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव पूर्ण रूप से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। दूसरी ओर मुंबई-पुणे हाइवे से जुडे अधिकारियों ने भी एक मीडिया हाउस को बताया कि इस सडक पर मंगलवार को ऎसी कोई दुर्घटना हुई ही नहीं है। एनबीटी के अनुसार दुर्घटना में जो गाडी दिखाई गई है वह आरा के तरारी के जिला पार्षद अमृतेश पांडे की गाडी है जो17 अप्रेल को बिहार के बक्सर में एनएच 84 पर कृष्णब्रह्म के पास अगला टायर फटने से हादसे की शिकार हुई थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

रोहतक । आस्ट्रेलिया में जन्मदिन मना रहे एक भारतीय युवक को क्या पता था कि मौत उसे अपने साथ ले जाएगी। मौत आई और जसप्रीत को साथ ले गई। रोहतक निवासी मृतक जसप्रीत के साथ बीच पर गए सगे भाई और भाभी को तो जैसे कुछ समझ ही नहीं आया। सिडनी के बीच पर लहरों में जसप्रीत के फंसने के बाद कोस्टगार्ड को सूचना दी गई। कोस्टगार्ड ने जब तक शव को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। जसप्रीत ने इसी साल वैश्य कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद ही उसे एमबीए करने ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था। जसप्रीत को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उसके माता-पिता और उनके एक पारिवारिक मित्र गए थे।  भाई-भाभी ने अपनी आंखों से देखा खौफनाक मंजर सदमे के बाद परिवार के लोग बात करने की स्थिति में नहीं हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब के प्रधान अवतार सिंह कोचर के अनुसार जसप्रीत की मौत ने वैसे तो पूरे परिवार को ही झकझोर दिया है। उसके भाई और भाभी हादसे के बाद सबसे ज्यादा दुखी हैं। दोनों की आंखों के सामने ही जसप्रीत की मौत का खौफनाक मंजर हुआ। करीब 25 मिनट तक पानी के अंदर रहने के बाद जसप्रीत ने दम तोड़ दिया। उसके शव को कोस्टगार्ड की टीम ने बाहर निकाला।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बरेली । प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद तलाकशुदा महिलाएं खुल कर सामने आने लगी है और न्याय के लिए पुलिस की चैखट खटखटा रही है। ऐसा ही मामला सोमवार को डीआईजी के पास पहुंचा और महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि उसके पति ने प्रेमिका के चक्कर में उसे तलाक देकर अपनी जिंदगी से बेदखल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर डीआईजी के आदेश पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।तीन तलाक का शिकार बनी शबीना का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं और उसकी खता सिर्फ इतनी थी कि उसने शौहर को प्रेमिका से फोन पर बात करने से मना किया था। जिसके बाद उसके शौहर ने उसे तलाक दे दिया। शबीना का आरोप है कि तलाक के बाद तीन दिनों तक उसे घर में कैद करके रखा गया और पिटाई की गई। पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसके घर वालों ने जाकर उसे पति के चंगुल से मुक्त करवाया। वहीं न्याय के लिए शबीना कई दिनों से थाना चैकी के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने डीआईजी से शिकायत की।शबीना परवीन उर्फ बेबी का निकाह पांच जुलाई 2009 को प्रेमनगर में सुर्खा रजा चैक निवासी वसीम हुसैन से हुआ था। वसीम पेशे से वाहन चालक है। शादी के बाद अब तक उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। इसके चलते ससुराल में उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था और अब तलाक भी दे दिया गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

छत्तीसगढ । सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए। साथ ही हमले में 6 जवान भी घायल हो गए। गौरतलब है कि कल सोमवार को करीब 300 नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के करीब 150 जवानों पर फायरिंग कर दी थी। अब इस हमले के बारे में बस्तर में पुलिस के इंटेलिजेंस फेल्योर की खबरें आ रहीं हैं। ज्ञातव्य है कि बस्तर में एसआईबी सक्रिय है। यह एसआईबी नक्सलियों के हर मूवमेंट पर नजर रखती है। ऐसे में एसबीआई का जिम्मा है कि जवानों की सुरक्षा को लेकर नक्सलियों की सूचनाएं इकट्ठा कर सीआरपीफ को देना। इस नक्सली हमले को सुरक्षा में बडी चूक मानी जा रही है। एसआईबी के इनपुट के बाद सुरक्षा बलों को सर्चिंग, रोड ओपनिंग और एरिया डॉमिनेशन के ऑपरेशन में भेजा जाता है। माना जा रहा है कि लगातार तबादलों से इंटेलिजेंस में महारत रखने वाले अफसर राजधानी में पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस की ग्राउंड इंटेलिजेंस कमजोर पड रही थी।  ऐसे में नक्सली इसका फायदा उठा रहे हैं। एसआईबी से अफसरों के तबादलों का नक्सली फायदा उठाकर अपनी रणनीति बनाने लगे। नक्सलियों ने प्लान को अंजाम देने के लिए अपने महिला विंग के साथ स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की भी मदद ली। फोर्स के पास नक्सलियों के इस हमले का कोई इनपुट नहीं था।  आज जाएंगे राजनाथ सिंह: सीआरपीफ पर इतने बडे हमले के बाद आज मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ हालात का जायजा लेने सुकमा जाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ के सुकमा में हुए नक्सली हमले को हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। घटना की सूचना मिलने पर मंडला में आयोजित नर्मदा सेवायात्रा में शामिल होने आए राजनाथ सिंह ने ख़ुद के स्वागत करने की औपचारिकता को मना कर दिया और शहीद जवानों के प्रति शोक जताया।  साथ ही उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को छत्तीसगढ जाकर घटना की पूरी जानकारी लेंगे। एयरफोर्स के चार हेलिकॉप्टर से बचाव कार्य चलाया जा रहा है लेकिन रात होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था अब सुबह रोशनी होते ही फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपनी पार्टी से नाराजगी जाहिर की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात कर कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने पार्टी के लिए जिस शब्दों को इस्तेमाल किया है, उसके बाद सवाल उठ रहा है कि वो आप को छोडने का मन बना चुके है।  बता दें कि कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भी आप के लिए प्रचार नहीं किया है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गये कुमार विश्वास से जब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रूख पर सवाल किया गया तो वो हत्थे से उखड़ गये। कुमार विश्वास ने कहा कि ‘पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने।’ उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें। कुमार विश्वास जिस अंदाज में अपनी पार्टी को ‘भाड़’ में भेज रहे हैं, क्या उस पार्टी के लिए वो पहले की तरह काम करते रहेंगे। कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि ‘कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वीडियो जारी कर उन्होंने इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। 15 अपैल को कुमार विश्वास ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी थी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More