BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आदिवासी छात्र कल्पित वीरवल ने किया चकित, हासिल किए फूल माक्र्स

आदिवासी छात्र कल्पित वीरवल ने किया चकित, हासिल किए फूल माक्र्सजयपुर । जहां एक तरफ देश में दलितों और आदिवासियों से छुआछूत और अत्याचार की खबरें आती रहती है। वहीं इन सबके बीच राजस्थान के 17 साल के एक दलित छात्र कल्पित वीरवल ने आईआईटी की जेईई मेन्स परीक्षा में 360 में 360 नंबर लाकर सबको चकित कर दिया। इस परीक्षा में फुल माक्र्स लाकर उन्होंने न सिर्फ जेईई मेन्स की परीक्षा में दलित वर्ग में टॉप किया है। बल्कि जनरल कटेगरी में भी टॉप कर सबको पीछे छोड़ दिया। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत का सहारा लिया और अपने भरोसे के दम पर ये सफलता हासिल की। आपको बता दें सीबीएसई ने आईआईटी जेईई की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। कल्पित वीरवल ने बताया कि सीबीएसई के अध्यक्ष आर के चतुर्वेदी ने सुबह फोन करके उन्हें इसकी खबर दी। वीरवल ने कहा कि जेईई मेन्स में टॉप करना मेरे लिए खुशी की बात है। लेकिन मैं अभी जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए फोकस करना चाहता हूं, जो कि अगले महीने होगी।आपको बता दें कि वीरवल ने इसी साल एमडीएस पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी है। जिसका रिजल्ट आना अभी बाकी है। कल्पित ने बताया कि उन्होंने रेगुलर क्लास करके और कभी भी क्लास मिस नहीं करके, अपने आत्मविश्वास को ऊंचा बनाए रखा। वीरवल ने बताया कि कोचिंग और स्कूल की पढ़ाई के अलावा वे रोजाना पांच से छह घंटे की पढ़ाई करते हैं।कल्पित ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके मम्मी पापा और उनके शिक्षकों का अहम योगदान है। उनके पिता पुष्कर लाल वीरवल उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल में कंपाउंडर हैं और उनकी मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनके बड़े भैया भी देश के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले मेडिकल संस्थान एम्स से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।कल्पित को क्रिकेट और बैंडमिंटन खेलना अच्छा लगता है और उन्हें संगीत का भी शौक है। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल, उन्होंने अपना करियर प्लान नहीं बनाया है। लेकिन वह आईआईटी मुंबई में कम्प्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहते हैं।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More