BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

झांसी । हम गरीब छात्रायें हैं। किसी प्रकार पढ़ाई कर रही हैं। एक वर्ष बीतने के बाद अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। कई बार इसकी शिकायत समाज कल्याण अधिकारी से की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे परेशान होकर उन्हें यहां तक आना पड़ा हैै। ये कहना है उन छात्राओं का, जो छात्रवृति मिलने की आस में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। झांसी के स्वर्गीय रामस्वरुप यादव स्मृति महाविद्यालय की इन छात्राओं ने शिकायत करते हुए कहा कि इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और वे बीएड प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। लेकिन अब आर्थिक स्थिति के चलते वे पढ़ नहीं पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। इस मौके पर पूजा समाधिया, हिमानी श्रोतिया, मीनू दुबे, नमृता गुप्ता और सुनील कुमार सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । बिहार में शराबबंदी के बाद पटना जिले में जब्त शराब की मात्रा कम होने का आरोप भले ही पुलिसकर्मी ‘चूहे’ पर लगा रहे हों, लेकिन राज्य में पिछले दो दिनों में एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों की शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी ने यहां शराबबंदी की पोल खोल दी है। वैसे बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने पटना में स्थानीय नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी थाना प्रभारियों के साथ मंगलवार को बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने थानों द्वारा बरामद शराब के संबंध में जानकारी ली तो वे आश्चर्य में पड़ गए। कई थाना प्रभारियों द्वारा बताया गया कि जब्त की गई शराब थाने के मालखाने में रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो गई या फिर उनका तर्क ‘चूहे’ द्वारा बोतलों को कुतरकर शराब गटकने का रहा। इसके बाद महाराज ने थानों में पदस्थापित सभी स्तर के पुलिसकर्मियों का औचक ‘ब्रेथ एनलाइजिंग’ टेस्ट कराने की बात कही है। इधर, बिहार के पुलिस महानिदेशक पी. के$ ठाकुर ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से जब्त की गई शराब की अद्यतन जानकारी मांगी गई है तथा जब्त शराबों को जल्द नष्ट करने और उसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस बीच चूहों के शराब गटकने के पुलिसकर्मियों के दावे की उस समय हवा निकल गई जब पिछले दो दिनों में एक थाना प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना के प्रभारी रामेश्वर सिंह को शराब गटकने के आरोप में गुरुवार रात उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे वर्दी में थाने के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। इसकी सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कारवाई कर सिंह को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित भी कर दिया गया। इससे पहले बुधवार की रात को राजधानी पटना में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित दो पुलिसकर्मियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शक है कि कहीं थानों के मालखाने में रखी शराब पुलिस वाले तो नहीं गटक रहे। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में पूर्ण शराबबंदी के एक साल के भीतर 5,14,639 लीटर विदेशी (अंग्रेजी), 3,10,292 लीटर देशी शराब और 11,371 बीयर जब्त की गई। वैसे शराबबंदी के एक वर्ष पूरे होने के बावजूद राज्य में शराब तस्करी का धंधा हो रहा है। शराब तस्कर रोज नए-नए तरीके अपनाकर राज्य में चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे हैं। राज्य के किसी न किसी क्षेत्र में प्रतिदिन शराब बरामदगी की खबर आती है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी पांच अप्रैल, 2016 को लागू हुई थी और संशोधित नया कानून 2 अक्टूबर, 2016 को लागू हुआ था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । श्रीहरिकोटा से आज इसरो 2230 किलो के साउथ एशिया सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इसे जीएसएलवी-एफ09 रॉकेट से भेजा जाएगा। दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट 9 को शाम 4.57 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस सैटेलाइट के प्रक्षेपण से दक्षिण एशियाई देशों के बीच संपर्क को बढावा मिलेगा। इसके साथ ही चीन के प्रभाव को साथ ही दक्षिण एशिया क्षेत्र में कम किया जा सकेगा। ज्ञातव्य है कि आठ सार्क देशों में से सात भारत, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। पाकिस्तान इस प्राजेक्ट का हिस्सा नही है। पाकिस्तान ने कहा है कि उसका अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम है। जीसैट-9 को भारत की ओर से दक्षिण एशियाई पडोसी देशों के लिए उपहार माना जा रहा है। इस उपग्रह की लागत करीब 235 करोड़ रुपये है और इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया क्षेत्र के देशों को संचार और आपदा सहयोग मुहैया कराना है।  चीन का प्रभाव क्षेत्र कम होगा: ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को सार्क सैटेलाइट बनाने के लिए कहा था। यह सैटेलाइट लॉन्च जहां पडोसी देशों के लिए भारत का उपहार है, वहीं इससे चीन के प्रभाव क्षेत्र को भी कम किया जा सकेगा। ज्ञातव्य है कि गत रविवार मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 5 मई को भारत दक्षिण एशिया उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। साथ ही पीएम मोदी ने कहा था दक्षिण एशिया उपग्रह अपने पडोसी देशों को भारत की ओर से कीमती उपहार होगा। मोदी ने कहा था कि इस परियोजना में भाग लेने वाले देशों की विकासात्मक जरुरतों को पूरा करने में इस उपग्रह के फायदे लंबा रास्ता तय करेंगे।  क्या फायदा होगा: दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट 9 के लॉन्च से साउथ एशिया के देशों की कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को फायदा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर 450 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इस मिशन में अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं। ये देश इसरो को 12 साल में 96 करोड़ रुपए देंगे। साउथ एशियाई इलाके में प्रकृतिक आपदाएं आ सकती हैं।  ऐसे वक्त में ये सैटेलाइट इन देशो के बीच कम्युनिकेशन में मददगार साबित होगा। इसके अलावा इस सैटेलाइट से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, टीवी ब्रॉडकास्टिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, टेली मेडिसन और टेली एजुकेशन को बढावा मिलेगा। इसमें शामिल देश 36-54 मेगाहर्ट्ज कैपिसिटी का ट्रांसपोंडर भेज सकते हैं। इसका इस्तेमाल आंतरिक मसलों के हल के लिए कर सकते हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गुजरात की राज्य सरकार उस स्कूल को बंद कर रही है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपनी स्कूली शिक्षा ली। गुजरात सरकार ने इस स्कूल को बंद करने के पीछे जो तर्क दिया है वह विचित्र सा है। पहले अल्फ्रेड हाई स्कूल नाम से प्रसिद्ध इस स्कूल का निर्माण जूनागढ के तत्कालीन नवाब ने करवाया था। इस स्कूल में 1875 से शिक्षण कार्य शुरू हुआ। महात्मा गांधी ने यहां 1880 से 1887 तक माध्यमिक शिक्षा ग्रहण की। 1971 में इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी विद्यालय रख दिया गया। इस स्कूल में लडकियों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है जबकि लडकों से मात्र 5 रूपये लिये जाते हैं। गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग के मुताबिक इस स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, साल 2013-14 में इस स्कूल का कोई भी बच्चा दसवीं की परीक्षा पास नहीं कर सका। पिछले 10 साल से इस स्कूल का अकादमिक रिकॉर्ड बेहद खराब था, और नये छात्रों का एडमिशन लगभग शून्य पर पहुंच गया था। गुजरात सरकार अब इस स्कूल को संग्रहालय में तब्दील करने जा रही है। राजकोट के जिला शिक्षा अधिकारी इंचार्ज रीवा पटेल ने बताया कि पिछले साल अगस्त में सरकार ने इस स्कूल को विश्व स्तरीय संग्रहालय में बदलने का फैसला लिया था, इसके मुताबिक स्कूल के वर्तमान छात्रों को दूसरे स्कूलों में दाखिला दिया जाना था। सरकार के निर्देश के मुताबिक स्कूल के छात्रों को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। सरकार ने इस स्कूल के विद्यार्थियों की पढाई सुधारने के लिए कई उपाय किये, लेकिन इसका असर नहीं हुआ, रीवा पटेल ने कहा, बोर्ड के रिजल्ट में सुधार आ ही नहीं रहा था, सरकार ने कई उपाय किये, छात्रों की उपस्थिति भी हर साल घटती जा रही थी।  सरकार के निर्देश के बाद लगभग 150 छात्रों ने बगल में ही स्थित करनसिंहजी हाई स्कूल में दाखिल ले लिया है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने इस स्कूल को बंद किये जाने पर दुख जाहिर किया है और ट्वीट किया है कि जिस स्कूल में बापू ने शिक्षा ग्रहण की उसे बंद किया जा रहा है, क्या यही गुजरात मॉडल है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । लखनऊ की तरह बुन्देलखण्ड के झांसी शहर में भी तो कहीं पेट्रोल पम्पों पर गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। यह जानने के लिए आज प्रशासनिक टीम ने शहर के कई पट्रोल पम्पों पर छापा मारा। जिससे पेट्रोल पम्प संचालकों में हड़कम्प मचा रहा। हालांकि इस दौरान उन्हें किसी भी पेट्रोल पम्प पर गड़बड़ी नजर नहीं आई।  मालूम हो लखनऊ के पेट्रोल पम्पों पर सीबीआई ने छापा मार कार्रवाही करते हुये घटतौली के मामले पकड़े थे। सीबीआई इस कार्रवाही को देखते हुए झांसी जिला प्रशासन भी अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जागा और शहर समेत ग्रामीण इलाको के पेट्रोल पम्पों पर छापा मारना शुरु कर दिया।  आज टीम ने झांसी शहर के नामचीन प्रमोद पेट्रोल पम्प पर छापा मारा। जहां उन्होंने बरीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर शहर में स्थित कई पेट्रोल पम्पों पर छापा मार कर कार्रवाही करते हुये चेतावनी दी।  टीम इससे पहले रक्सा और मऊरानीपुर इलाके में छापा मारते हुये पेट्रोल पम्प सीज कर चुकी है। फिलहाल अधिकारियों की मानें तो टीम यह लगातार छापेमार कार्रवाही करती रहेगी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी सरकार ने पेट्रोल चोरी पक़डने के लिए प्रदेश के सभी 6,600 पेट्रोल पंपों पर रेड करने का फैसला किया है। हाल ही में एसटीएफ ने पेट्रोल पंपों पर कम पेट्रोल डालने के लिए रिमोट कंट्रोल वाली इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाने वाले एक शख्स को पक़डा तो उसने 1,000 चिप लगाना कबूल किया और यह भी बताया कि यूपी के 99 फीसदी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल चोरी करने की चिप लगी हुई है।  बुधवार को एक साथ यूपी के सारे पेट्रोल पंपों पर हर जिले में रेड शुरू हुई। जिला प्रशासन के लोग हर जगह पर जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर रस्सी लगाकर उनको बंद किया जा रहा है। उनकी जांच हो रही है, क्योंकि सरकार का कहना है कि जितने भी 6,600 पेट्रोल पंप हैं, सभी की जांच होगी। बताते हैं कि जो शख्स चिप लगाने वाला था, उसने यह कहा है कि यूपी के 90 फीसदी पेट्रोल पपों पर पेट्रोल की चोरी होती है। उसका कहना है कि दिल्ली और देश के दूसरे इलाकों में भी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की चोरी हो रही है। लखनऊ में रेड शुरू हुई तो पहले पेट्रोल पंपों पर ही दो मशीनों में चिप लगी मिली। यहां अब तक 15 पेट्रोल पंपों पर रेड हुई है, जिसमें सभी 15 पंपों में पेट्रोल चोरी पाई गई।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बातचीत करने के साथ ही सोनिया गांधी ने इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जद(यू) नेता शरद यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा और आईयूएमएल के कुट्टी से इसको लेकर बातचीत की है और अब सोनिया गांधी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी एकता बनाने के लिए जल्द पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगी।  बताया जा रहा है कि इस दौरान नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की है। पार्टी के एक नेता का कहना है कि राहुल गांधी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी फोन पर बात की है। ममता बनर्जी भी जल्द कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगी। डीएमके नेता स्टालिन भी कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मिल सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुरुआती चर्चा हो रही है। जरूरत पडी तो जल्द सभी नेताओं की एक साथ बैठक हो सकती है। समाजवादी चिंतक मधु लियमे के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव को विपक्षी एकता की अग्निपरीक्षा करार दिया था। उनका कहना था कि विपक्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में एकजुट रहा तो अगले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की संभावनाएं बढ जाएगीं। इस कार्यक्रम में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस का एक तबका मानता है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए किसी गैर राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर विचार किया जा सकता है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए जद(यू) नेता शरद यादव और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर भी चर्चा हुई है। पर शरद पवार के करीबी लोगों को कहना है कि वह चुनाव नहीं लडना चाहते। पार्टी के अंदर कुछ लोगों का कहना है कि सरकार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दूसरा कार्यकाल देने पर तैयार हो तो सहमति बन जाएगी। यदि सहमति नहीं बनी तो प्रणब मुखर्जी चुनाव नहीं लडेंगे।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर । राजधानी जयपुर के आमेर महल में बुधवार शाम छह आतंकी घुसने की सूचना पुलिस कंट्रोल को मिली। सूचना पर डीसीपी नॉर्थ ईआरटी व क्यूआरटी के आधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड व सिविल डिफेंस के जवान आमेर महल पहुंचे। वहां आतंकियों को तलाशने की एक मॉक ड्रिल की गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आंतकियों को तलाश कर बंधकों को मुक्त कराया। पुलिस व जिला प्रशासन को एक गोपनीय सूचना दी गई कि आमेर महल में छह हथियारबंद आतंकी घुस गए हैं। उन्होंने 16 पर्यटकों को महल में एक कमरे में बंधक बना लिया है। दोपहर करीब दो बजे इस सूचना के बाद प्रदेश की सुरक्षा जांच एजेंसियां, नॉर्थ जिले के पुलिस अधिकारी, एटीएस राजस्थान के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर आतंकियों को तलाशने और बंधको को बचाने की मॉक ड्रिल की गई।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली । आम आदर्मी पार्टी में अंदरूनी दरार बढती जा रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कुमार विश्वासपार्टी आलाकमान से काफी नाराज चल रहे हैं। कुमार विश्वास ने बगावती तेवर दिखाते हुए मंगलवार देर रात पार्टी छोडने की धमकी दे दी। इसके बाद अरविंद केजरीवा उनको मनाने में जुट गए हैं। मंगलवार देर रात अरविंद केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ गाजियाबाद स्थित कुमार विश्वास के घर उनको मनाने पहुंचे।  इसके बाद केजरीवाल अपनी कार में विश्वास को बैठाकर सिविल लाइन्स स्थित अपने आवास की ओर चल पडे। जब केजरीवाल कुमार विश्वास के साथ उनके घर से बाहर निकले तो पत्रकारों के पूछने पर उन्होनें कहा कि वे विश्वास को चाय पिलाने ले जा रहे हैं। केजरीवाल से पहले आप नेता और जल मंत्री कपिल मिश्रा भी शाम को कुमार विश्वास के घर पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम संजय सिंह और आशुतोष भी विश्वास को मनाने उनके घर पहुंचे।  क्यों नाराज है कुमार विश्वास: गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। कुमार विश्वास ने कहा था कि केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी पर सवाल नहीं उठाने चाहिए थे। साथ ही विश्वास ने आप के शीर्ष नेतृत्व पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। साथ ही खुद को बीजेपी-आरएसएस का एजेंट बताने वाले विधायक अमानतुल्ला खान को पार्टी से नहीं निकाले जाने पर भी खफा हैं।  माफी नहीं मांगूगा: विश्वास  कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने जो वीडियो में बोला वो मेरी नहीं देश की आवाज थी। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर देश की आवाज लाने के लिए मुझसे कोई भी संगठन, सरकार या कोई भी व्यवस्था नाराज होगी तो मैं अपनी आवाज बंद नहीं करूंगा मैं लगातार बोलूंगा। कुमार विश्वास ने कहा कि वीडियो के लिए किसी से माफी नहीं मांगूगा।  विश्वास ने की विधायकों के साथ बैठक:  ज्ञातव्य है कि इससे पहले मंगलवार शाम को विश्वास ने 15 विधायकों के साथ बैठक की, फिर आप के शीर्ष नेतृत्व पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। विश्वास ने भावुक होते हुए जल्द ही बडे फैसले के संकेत दिए थे। साथ ही ट्वीट किया- सॉरी सर, पुराने पैंतरे नहीं चलेंगे। सत्यमेव जयते। इसी के बाद सुलह की कोशिशें तेज हो गईं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने आज बुधवार सुबह फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से बुधवार तडके पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी की ओर से पुंछ सेक्टर में देर रात 2.30 बजे से सुबह 5.30 तक लगातार फायरिंग की गई। वहीं भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड जवाब दिया। फायरिंग पुंछ सेक्टर के मानकोट इलाके में हुई।  ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। साथ ही पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर भारतीय सुरक्षा बल के गश्ती दल पर हमला किया था। इस हमले में सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद गए थे। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने जवानों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की उन दो चौंकियों को नष्ट कर दिया था, जिन्होनें पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम को कवर फायर देकर एलओसी में घुसने में मदद की थी। इस हमले में 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

फाजिल्का । अहल बोदला गांव में छह वर्षीय एक मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों की ओर से नोच कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। बाद में लोगों ने मासूम की बड़ी मुश्किल से जान बचाई और घायल को बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में बच्ची को फरीदकोट के मेडिकल काॅलेज के लिए रैफर कर दिया गया। बच्ची के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी सिमरनजीत कौर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ रही है। बुधवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान कुत्तों ने बच्ची को दबोच लिया और काफी जगह काट खाया। उन्होंने हड्डा रोड़ी की चारदीवारी के लिए ग्रांट आने और इसके बाद यहां चारदीवारी सिर्फ कागजों में बना देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी वजह से आज उनकी बच्ची कुत्तों की शिकार हुई है। यदि ये चारदीवारी बन जाती तो ये हादसा नहीं होता।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंप मालिक बीती रात से हड़ताल पर चले गये हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से एसटीएफ की टीम की लगातार पेट्रोल पंप पर छापेमारी से बौखलाए पेट्रोल पंप मालिक हडताल पर चले गए। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान कई पेट्रोल पंप पर तेल का खेल पकड़ में आया है। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि रिमोट और चिप के जरिए पेट्रोल पंप के मालिक ग्राहकों को कम तेल दे रहे थे। सरकार ने जब ऐसे पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की तो अब पेट्रोल पंप के मालिक हड़ताल पर चले गये हैं। यूपी एसटीएफ ने सोमवार को लखनऊ में सात पेट्रोल पंप पर छापेमारी की थी। इनमें चार पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी पाई गई। जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है तो वहीं तीन पंप पर जांच जारी है। यूपी एसटीएफ की चार टीमों ने एसएसपी अमित पाठक की अगुवाई में पेट्रोल पंप पर छापेमारी की थी। इस दौरान सभी टीमों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसटीएफ की इस छापेमारी में मोहारी कला में जेल रोड पर एचपी के पेट्रोल पंप पर घटतौली पायी गई। यहां से चार रिमोट और चार मशीनों से पल्सर यूनिट के चिप बरामद हुए। इन्हीं की मदद से घटतौली को अंजाम दिया जा रहा था। एसटीएफ के अनुसार इस दौरान जियामऊ में अग्रवाल ब्रदर्स, ऑल इंडिया रेडियो के बगल में पायनियर पंप, खुजौली में जेल रोड पर पांचजन्य पंप और आरकेबीके हॉल के सामने पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई। जहां ओईएम यानी चिप के मदर बोर्ड पर टेंपरिंग पाई गई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More