BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोटा । सिट्रस फलों की 24 किस्में कोटा के निकट नान्ता में स्थित सिट्रस फ्रूट्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मेंतैयार की जा रही हैं। वर्ष 2014-15 में विधिवत रूप से प्रगति में आई यह परियोजना सिट्रस फलों की पौध तैयार करने एवं बागबानी प्रबंधन में तेजी से अत्याधुनिक केंद्र बन चुका है। 6.8 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस सेंटर का प्राथमिक उद्देश्य सिट्रस फलों की पौध तैयार करना है। राजस्थान सरकार की प्रमुख शासन सचिव, कृषि व बागवानी, नीलकमल दरबारी ने यह जानकारी दी।  यहां विकसित की जा रही पौध की विविध किस्मों में क्लेमेंटाइन, मिषेल डेजी, किन्नू, नागपुर मंडरिन, नागपुर सीडलैस, जफ्फा एवं अन्य शामिल हैं। क्लेमेंटाइन, डेज़ी, किन्नो, नागपुर मंडरिन, नागपुर सीडलैस, जफ्फा, वाशिंगटन नावेल, ब्लड रेड्ज, काटोल गोल्ड, पाइनेपल, फेयर चाइल्ड, मर्कट, न्यूहाल नावेल, फ्रेमोंट, वेलेंसिया ओलिंडा तथा न्यू सेलर। विक्रम, प्रामलिनी, बालाजी, एनआरसी एसिड लाइम-7, एनआरसी एसिड लाइम-8 और साई शरबती एसिड लाइम की किस्में भी यहां तैयार हो रही हैं।  दरबारी ने आगे कहा कि इन फलों को तैयार करने के लिए प्लांट डवलपमेंट एवं बागबानी प्रबंधन इजराइली तकनीक पर किया जा रहा है, जैसे कि सिंचाई के लिए मल्च, ड्रिप व रिज बेड सिस्टम। बहुत ही कम समय में इस सेंटर द्वारा प्रतिवर्ष 50,000 पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस सेंटर द्वारा रोगमुक्त व उच्च गुणवत्ता वाली पौध के उत्पादन का लक्ष्य काफी हद तक हासिल कर लिया गया है। यहां ग्लोबल मार्केट में निर्यात के लिए उपयुक्त सिट्रस फलों की नई किस्में बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। केंद्र का लक्ष्य बागवानी कार्यों में मशीनीकरण को बढ़ावा देना भी है। इंटेंसिव हॉर्टिकल्चर तकनीकें विकसित करना, पोस्ट हार्वेस्ट व वैल्यू एडिषन टेक्नोलॉजीज तथा फर्टिगेशन व इरिगेशन मैनैजमेंट तकनीकों के बारे में जागरूकता लाना इसके दीर्घकालिक लक्ष्य हैं। प्रमुख शासन सचिव, कृषि के अनुसार इस माह के अंत में कोटा में आयोजित किए जाने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) में इस सेंटर द्वारा इस क्षेत्र की सिट्रस फ्रूट इंडस्ट्री को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त ‘ग्राम‘ में निवेषकों द्वारा पोस्ट हार्वेस्ट प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स की संभावना को भी तलाषा जाएगा।  निदेशक, बागवानी, श्री विजय पाल सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में प्राथमिक नर्सरी (प्लांट ग्राफिंटग), द्वितीय नर्सरी (बडिंग), प्रोटेक्टेड मदर ब्लॉक (मदर प्लांट्स के पोषण), ओपन मदर ब्लॉक (ग्रीन हाउस के बाहर स्थित मदर प्लांट्स) और रूट स्टॉक एवं इंटर स्पेस के दो डेमोंस्ट्रेषन की सुविधा उपलब्ध है। सिंह ने आगे जानकारी दी कि यह सेंटर इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है, जिसका मानना है कि सिट्रस फलों का उत्पादन इस क्षेत्र की विषेष ताकत है। क्षेत्र की जलवायु संतरे के बागों के लिए उपयुक्त है। नागपुर संतरे के मामले में कोटा संभाग राज्य के कुल उत्पादन में 98 प्रतिशत योगदान दे रहा है। हालांकि यहां पर अधिकांश संतरे नागपुर किस्म हैं, लेकिन यहां संतरे की जफ्फा, वैलेंसिया और डेजी जैसी नई किस्मों की शुरूआत की भी संभावना है। संतरे की पोस्ट हार्वेस्टिंग ग्रेडिंग, वैक्सिंग व पैकेजिंग से संबंधित प्रोजेक्ट्स में निवेष की अपार संभावनाएं हैं। संतरे के उत्पादन में मजबूत स्थिति के साथ कोटा संभाग (झालावाड़ जिला राज्य का सबसे बड़ा उत्पादक है) स्थानीय स्तर पर पौधों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के कार्यों में बहुत संभावनाएं हैं। विभाग द्वारा ‘राज संतरा‘ के रूप में उत्पाद की मार्केटिंग के बारे में विचार किया जा रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की जयंती मंगलवार को पारम्परिक ढंग से मनाई गई। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए जन्म लेने वाले भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार का रूप देखने के लिए शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पडी। नया बाजार में आयोजित मेले में लाल्या-काल्या ने भक्तों पर सोटे बरसाए। इस मेले की खासियत ये है कि यहां भक्तों को प्रसाद के रुप में सोटे से पिटाई की जाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान के जयकारे लगाए। होलीदड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर से गाज बाजे और ढोल की आवाज के बीच मेला शुरू हुआ। लाल वस्त्र पहने लाल्या और काले वस्त्र पहने काल्या ने भक्तों पर जमकर सोटे बरसाए। इस दौरान हिरण्यकश्यप की बहन का रुप धारण कर होलिका के रुप में नकटी भी साथ चली। लोगों ने नकटी को चिढ़ाया तो वो उनके पीछे दौड़ती रही। मेले में लाल्या और काल्या को लोगों ने चिढ़ाया तो वे सोटे लेकर उनके पीछे भागे। मेला देखने के लिए बाजारों, घरों की छतों और बाजार में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, युवाओं की भीड़ रही। मेले में भगवान नृसिंह दहाड़ते हुए खम्भे को तोडक़र निकले। लोगों ने भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार के दर्शन किए। नृसिंह भगवान के भक्त प्रहलाद की रक्षा, हिरण्यकश्यप का वध और भक्ति की जीत पर लोगों ने जयकारे लगाए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बीजेपी के बढ़ते दबदबे और लगातार हो रही पार्टी की हार से कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है। ऐसे में कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर जारी है, जिसका असर सोशल मीडिया टीम में भी देखने को मिला है। कांग्रेस आलाकमान ने दीपेंदर सिंह हुड्डा की जगह अब कर्नाटक की पूर्व सांसद और चर्चित कन्नड़ ऐक्ट्रेस राम्या को अपनी सोशल मीडिया टीम का प्रमुख बनाया है। राम्या ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए वॉर रूम स्थित सोशल मीडिया के दफ्तर में बैठना शुरू कर दिया है।  माना जा रहा है कि टीम राहुल की सलाह पर पार्टी को सोशल मीडिया में और अधिक आक्रामक बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। यह टीम कांग्रेस की अधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक जैसे अकाउंट का जिम्मा देखती है। लेकिन सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया के चीफ का चेहरा बदलने से सोशल मीडिया टीम में काफी असंतोष है। करीब 40 लोगों की यह टीम इस बदलाव से खफा नजर आ रही है। दूसरी ओर, पार्टी में हुड्डा को नई और अहम जिम्मेदारी देने की चर्चा जोरों पर है। उन्हें किसी राज्य के प्रभार से भी जोड़ा जा सकता है। गौरतलब है कि राम्या पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं, लेकिन 2014 में वह हार गईं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चूरू । चूरू में सीआरपीएफ में कार्यरत 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के बीच पहले दोस्ती होने, फिर प्यार होने और अब दोनों के बीच हुई जंग थाने की चैखट तक पहुंच गई है। जो पूरे जिले में इन दिनों चर्चा का विषय है। जहां एक तरफ सीआरपीएफ महिला कांस्टेबल, कांस्टेबल मनवीर सिंह को अपना पति मानते हुए उसकी शादी रुकवाने पर आमादा है। वहीं दूसरी तरफ मनवीर महिला कांस्टेबल को पहले से शादीशुदा बताते हुए उस पर रुपए मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मनवीर सिंह ने सबूत के तौर पर सीआरपीएफ महिला कांस्टेबल के शादीशुदा होने के सबूत पेश किया। तो महिला ने उस पर छह साल तक देहशोषण करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए सादुलपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। बास मुंदी गांव की 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने बताया कि सरदारपुरा गांव निवासी कांस्टेबल और वो अजमेर में कार्यरत है। एक ही तहसील के होने के कारण पहले उनमें दोस्ती हो गई और फिर प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन अब शादी के छह साल बाद कांस्टेबल दूसरी शादी करने जा रहा है। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि मनवीर ने धोखे में रखकर उसके वेतन पर चार लाख रूपए का लोन लेकर प्लाॅट खरीदा और अपने नाम करवा लिया और अब मनवीर 22 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गांव सरदारपुरा आ गया। इधर मनवीर का कहना है कि महिला कांस्टेबल की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार है। इसका खंडन पंचायत, समाज और ससुराल पक्ष की ओर से किया जा चुका है। ये महिला समाज और कानून को भ्रमित कर रही है। उसने महिला कांस्टेबल पर उसे ब्लैकमेल करने और परिवार को मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप लगाया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गत शनिवार को ही लांच हुए अरनब गोस्वामी के नए टीवी चैनल रिपब्लिक ने अपने विशेष कार्यक्रम में सुनंदा पुष्कर हत्याकांड को लेकर नया दावा किया है। प्रोग्राम में दावा किया गया है कि सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर होटल के कमरे में वापस आए थे, चैनल रिपब्लिक का दावा है कि उसके पास इस बात को सच साबित करने के लिए 19 ऑडियो रिकॉडिंग हैं जिनसे साफ हो गया है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर पुष्कर की हत्या के बाद कमरे में वापस आए थे।  चैनल ने अपने प्रोग्राम में दावा किया है शशि थरूर का झूठ सामने आ गया है। चैनल के हाथ लगी रिकॉडिंüग में कहा जा रहा है कि साहब आ रहे हैं (शशि थरूर आ रहे हैं।) जैसी बात साफ सुनी जा सकती है। एंकर अरनब गोस्वामी ने स्पेशल प्रोग्राम के जरिए दावा किया कि शशि थरूर के कमरे में आने के बाद सबूतों से छेडछाड की गई थी। यहां तक की सुनंदा पुष्कर की लाश को भी हटाया गया था। प्रोग्राम में दावा किया गया है कि इन रिकॉडिंग को पहले कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। प्रोग्राम में एंकर अरनब ने कहा,हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि सुनंदा पुष्कर की हत्या के बाद शशि थरूर रूम नंबर 309 में सुबह और शाम को वापस आए थे।  याद रहे, कांग्रेस नेता थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की दिल्ली के एक पंचतारा होटल में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से आजतक खुलासा नहीं हो सका कि इसमें किसका हाथ था। हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की जानकारी शुरू की जो अबतक बेनतीजा बनी हुई है। इस दौरान शशि थरूर खुद अपनी पत्नी की हत्या के शक के दायरे में बने रहे। हालांकि कई महीने तक जांच और फोरिंसिक रिपोर्ट के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।    साभार-khaskhabar.com

Read More

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक और राजिया को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया और उसके बाद वह नौकरी करने दुबई चला गया। तीन तलाक की शिकार महिला जनपद के अल्लाहगंज थाना अंतर्गत मोहल्ला पीर गंज निवासी असगर की बेटी राजिया है। असगर ने 8 वर्ष पहले बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी की शादी इसी जनपद के परौर थाना अंतर्गत गणेशा पुर निवासी उस्मान के साथ की थी। 3 वर्ष तक पति पत्नी का रिश्ता ठीक-ठाक चलता रहा इसी दौरान राजिया ने एक दिव्यांग बेटी को जन्म दे दिया। राजिया बताती है कि दिव्यांग बेटी के जन्म देने के बाद से उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति कहता था कि मेरे यहां लड़के ही पैदा होते हैं तेरे लड़की कैसे हो गई। इसी बीच राजिया ने एक और बेटी को जन्म दे दिया फिर तो उत्पीड़न की इंतेहा हो गई। थाने में पंचायत भी हुई परंतु बात नहीं बनी और राजिया को उसका पिता अपने घर ले आया। राजिया के मुताबिक उसके पति ने बीते दिनों उसे फोन पर तलाक-तलाक-तलाक कह कर उससे पीछा छुड़ा लिया और दुबई नौकरी करने चला गया। साथ ही इंटरनेट कॉल करके वह राजिया से गाली गलौज करता है साथ ही धमकी भी देता है कि अगर उसने तलाक की शिकायत कहीं की तो अंजाम बुरा ही होगा। बेचारी राजिया अपनी दिव्यांग बेटी के साथ अपने पिता के घर रहकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्र के 10 सर्किल में 21 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 389 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 339 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऎसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 7 मई को नागौर एवं राजसमंद में 4-4, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर एवं डूँगरपुर में 2-2, अजमेर, प्रतापगढ़ तथा उदयपुर में एक-एक शिविर का आयोजन किया गया।  उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 389 आवेदन में से 339 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 109 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 230 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 28 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 12 को बीपीएल विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।  झुंझुनूं में कुल 69 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 9 बीपीएल तथा 60 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 19 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 19 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 102 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 39 बीपीएल एवं 63 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 121 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 16 बीपीएल तथा 105 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। प्रतापगढ़ में कुल 11 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 7 बीपीएल एवं 2 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 33 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 7 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसी प्रकार राजसमंद में कुल 6 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। ---     साभार-khaskhabar.com

Read More

मैनपुरी । समाजवादी पार्टी की हार के लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार हैं। वरना पार्टी ने प्रदेश में काफी विकास किया था और फिर से सत्ता में आने की संभावना भी थी। लेकिन उन्होंने अपने पुत्र को सत्ता देकर काफी बड़ी गलती की और आज पार्टी हार गई। उन्होंने सपा की हार के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और कहा कि यदि अखिलेश के हाथ सत्ता नहीं दी होती तो आज भी सत्ता में समाजवादी पार्टी की सरकार होती। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का। वे रविवार को गुनहेय में समाजसेवी स्वर्गीय रामसिंह और छत्तीसगढ़ में शहीद हुए धर्मेंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथ लिया। नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झूठे वादे करने वाले भ्रष्टाचारी होते हैं। पीएम मोदी ने भी झूठे वादे कर देश को ठगने का काम किया है। वहीं शिवपाल के शकुनी वाले बयान पर मुलायम सिंह ने कहा कि शकुनी ने शिवपाल को हराने के लिए 52 लाख रुपए तक खर्च किए, लेकिन फिर भी शिवपाल 52 हजार वोटों से जीते। संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को पर्दा नहीं करने की सलाह दी और कहा कि जिन महिलाओं ने पर्दा किया, वे खुद की गंदगी छुपा रही है। इस मौके पर सांसद तेजप्रताप के साथ कई विधायक और सपा नेता भी मंच पर मौजूद रहे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । अवैध बालू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिये खनिज टीम ने आज आरटीओ कार्यालय के नजदीक छापा मारा। जहां टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बालू से भरे कई डम्परों को पकड़कर चेक किया। खनिज विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला अपनी टीम और चौकी प्रभारी एके पांडे के साथ मिलकर आरटीओ कार्यालय के नजदीक पहुंचे। जहां टीम ने बालू से भरे डम्परों को पकड़ा। इसके बाद उनसे रॉयल्टी और ओवर लोड को चेक किया। टीम की इस कार्रवाही से हड़कम्प मचा हुआ है। बताया गया है कि उक्त बालू मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी। बताया जा रहा है यह छापेमारी कार्रवाही और आगे भी चलेगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बठिंडा । गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों के मुकाबले आज का अधिकतम तापमान चार मई को सुबह का तापमान 21.2 डिग्री था जो आज 24.5 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं दोपहर का तापमान 40.8 डिग्री था आज 43.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इस गर्मी के कारण यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर बैंच पर पड़े एक युवक की मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सेवक व थाना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक के पास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने संस्था की सहायता से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों अनुसार शव को 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखा गया है ताकि पहचान करवाई जा सके। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की आंतरिक लड़ाई अब खुल कर सामने आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कपिल मिश्रा को जल मंत्री पद से हटा दिया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने दो विधायकों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है। कपिल को हटाने के बाद केजरीवाल ने राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत के रूप में दो नये मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया।   इस घटनाक्रम के बाद आज पार्टी नेता कुमार विश्वास सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कपिल मिश्रा ने कहा कि आप के संस्थापक सदस्यों में रहा हूं, हमेशा पार्टी में रहूंगा...।आपको बता दें कि कुमार विश्वास प्रकरण के बाद आम आदमी पार्टी का यह बड़ा कदम है। कपिल को कुमार विश्वास का करीबी माना जाता है। मालूम हो कि अमानतुल्ला खान को लेकर हुए विवाद में कपिल ने कुमार विश्वास का खुला सपोर्ट किया था। इससे पहले केजरीवाल के घर पर दिल्ली के तमाम विधायकों और जिला प्रभारियों की एक बडी बैठक हुई। बैठक में पार्टी से सस्पेंड अमानतुल्ला खान भी पहुंचे।   मंत्री पद से हटाये जाने के बाद कपिल लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने चर्चित टैंकर घोटाले पर रविवार को बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। वहीं, कुमार विश्वास ने भी एक ट्वीट के जरिये भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने कपिल को पद से हटाने के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।साभार-khaskhabar.com  

Read More

देहरादून । आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 4.15 बजे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ खुले। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चार धाम यात्रा भी विधिवत शुरू हो गई है। वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी आज बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही वहां दर्शन किए थे और रूद्राभिषेक भी किया था। साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट भी पहले ही खुल चुके हैं।  अब यात्री उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा कर सकते हैं। अब आज बद्रीनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज बद्रीनाथ धाम पहुंच दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। ज्ञातव्य है कि बद्रीनाथ को विष्णु और लक्ष्मी का प्रिय स्थान माना जाता है। हिंदू धर्म में बद्रीनाथ धाम की बडी मान्यता है। हर साल यहां लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं। 6 माह बंद रहते हैं कपाट: ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड के चारों धाम यानी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 6 माह बंद रहते हैं। दरअसल सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम के दर्शन 6 महीने बंद रहते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More