देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कैथल । खाटूश्याम परिवार चीका में विशाल श्याम जागरण का आयोजन करने जा रहा है। शनिवार को होेने वाले आयोजन को लेकर आयोजक घर घर जाकर लोगों को न्यौता दे रहे हैं। मंच के प्रधान रविंद्र बंसल और डाॅ राजेश भारद्वाज ने कहा कि जागरण का आयोजन खाटू श्याम पार्क चीका में होगा। जिसका मुख्य आकर्षण 80 फीट लंबा, 30 फीट चैड़ा और 35 फीट का बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही 51 सौ रंग बिरंगे गुब्बारों का इंद्रजाल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में डिप्टी एडवोकेट जरनल हरियाणा अनिल मेहता, अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट के प्रधान प्रकाश गर्ग और विधायक कुलवंत बाजीगर भी मौजूद रहे। वहीं रातभर होेने वाले जागरण में विमल दीक्षित पागल अलीगढ़, गिन्नी कौर पटना, ग्वालियर से मनोज शर्मा और माधव चैहान चिमटा अपने सुरों की लहरियां बिखेरेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राया में हुआ भव्य देवी जागरण
जाहरवीर बाबा का जागरण, भण्डारा प्रसाद का अयोजन
आठवां विशाल मां भगवती जागरण 26 को