देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के तत्वावधान में आठवां विशाल मां भगवती जागरण एवं भगवती चामुण्डा की भव्य शोभायात्रा 26 सितंबर मंगलवार को वृंदावन रोड गायत्री तपोभूमि के सामने चामुण्डा देवी मंदिर पर आयोजित होगा। कार्यक्रमानुसार 25 सितंबर सोमवार को मंडल के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण मां भगवती को निमंत्रित करेंगे।
26 सितंबर को प्रातः8 बजे से चैक बाजार गांधी पार्क से विभिन्न कलात्मक झांकियों, अखाड़ों से सुसज्जित होकर विशाल मां चामुण्डा देवी की शोभायात्रा निकलेगी। शहर के विभिन्न बाजारों में भ्रमण करती हुई मण्डी रामदास, डीगगेट, मसानी होती हुई मां चामुंडा मंदिर पर संपन्न होगी। 151 मातृ शक्तियां कलशों को सिर पर धारण करके चलेंगी। 12 बजे मां भगवती का पंचामृत महाभिषेक के पश्चात कन्या लांगुरा भोज होगा। रात्रि 8 बजे जागरण की ज्योति प्रज्जवलित होगी। यह जानकारी मां वैष्णोदेवी मित्रमंडल के मुख्य व्यवस्थापक विवेक अग्रवाल ने दी।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
पत्रिका का विमोचन करते सभा के पदाधिकारी
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक