BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । कम कीमत पर लोगों को एलईडी बल्प, एलईडी ट्यूबलाइट और ऊर्जा कुशल छत के पंखे मुहैया कराने के लिए सरकार इन्हें पेट्रोल पम्पों पर बेचने की तैयारी कर रही है और कुछ ही दिनों बाद पेट्रोल पम्पों पर अपनी गाडी में तेल भरवाने के साथ ही उपरोक्त आइटम भी खरीद सकेंगे।  ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान की मौजूदगी में तेल कंपनियों और ईईएसएल के बीच गुरूवार को समझौता होना था, पर पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के निधन के कारण इसे टाल दिया गया। मंत्रालय का कहना है कि करार कि नई तिथि का ऎलान जल्द किया जाएगा। करार होने के एक माह के अंदर सामान पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध हो जाएगा।  बताया गया कि तीनों तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम केंद्र सरकार की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से यह उपकरण खरीदेंगी। उपभोक्ताओं को पेट्रोल पम्पों पर 65 रूपए में नौ वॉट का एलईडी बल्ब, 230 रूपए में ट्यूबलाइट और 1150 रूपए में बिजली की कम खपत वाला सीलिंग फैन मिलेगा।  सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पूरे देश में 53 हजार से अधिक पेट्रोल पम्प है। शुरूआत में यह प्रोडक्ट उन पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध होगे जिन पेट्रोल पम्पों का नियंत्रण सीधे कंपनियों के हाथ में हैं। देश भर में ऎसे करीब 12 हजार पेट्रोल पम्प हैं। इसके बाद बाकी पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि इस बारे में फैसला तेल कंपनियों को लेना है। बता दें, सरकार ने उजाला योजना के तहत देश भर में 23 करोड 52 लाख एलईडी बल्ब वितरित किए हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर 12 हजार करोड रूपए सालाना की बचत हुई है। सरकार ने स्ट्रीट लाइटों को भी एलईडी में बदलने की मुहिम शुरू की है। अब तक 22 लाख 55 हजार स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला जा चुका है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद । पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कहा कि सत्ताधारी भाजपा आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में मात्र 80 सीटें ही जीत पाएगी। हार्दिक ने मीडिया से कहा, युवा, महिलाएं, दलित, जनजाति, पटेल और किसान इस बार भाजपा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 182 सददस्यीय विधानसभा में 150 सीटों का अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होना है। विधानसभा में इस समय भाजपा की 123 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 सीटें हैं। हार्दिक (23) ने हालांकि यह भी कहा कि इसका अर्थ यह नहीं कि कांग्रेस सिर्फ इसलिए जीत जाएगी, क्योंकि राज्य में सिर्फ दो प्रमुख पार्टियां हैं। पटेल ने कहा, वे यह न समझे कि पटेल आंदोलन के कारण उनके मुंह में लड्ड आ गिरेगा। उन्होंने कहा, यदि उन्होंने भी अपना रुख साफ नहीं किया और एकजुट कोकर काम नहीं किया, तो जनता मजबूरन किसी नए विकल्प की तरफ देख सकती है। हार्दिक पटेल का बयान पीएएएस के एक प्रतिनिधिमंडल और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के बीच एक बैठक के तत्काल बाद आया है। उन्होंने अपनी मांग दोहराई, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पटेलों की आरक्षण की मांग पर विचार करने के लिए एक पाटीदार आयोग का गठन करना चाहिए। हार्दिक ने कहा, यदि वे गंभीर हैं, तो इसमें विलंब क्यों? वे पटेलों को कुछ नहीं देना चाहते, बल्कि समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं। हार्दिक पटेल उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसतें उन्होंने कहा था कि सरकार पाटीदारों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, हम आप से क्यों मिले? क्या आपकी चाय पीने के लिए? हम तबतक आप से नहीं मिलेंगे, तबतक कि आप हमारी विभिन्न मांगों पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देते, जिसमें पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण भी शामिल है। हार्दिक ने कहा कि सरकार का बयान प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान किसी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए है, जो 22 मई से शुरू हो रहा है। उनके संगठन पार्टीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने बोटात और भावनगर में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रेलवे स्टेशन को देश के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन का तमगा मिला है, जबकि बिहार के जोगबनी और दरभंगा रेलवे स्टेशनों को दो भिन्न-भिन्न वर्गों में देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन होने की शर्मिंदगी मिली है। भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन को ए-1 श्रेणी में सबसे स्वच्छ स्टेशन घोषित किया गया है, जबकि पंजाब का ब्यास रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन रहा। ए-1 श्रेणी देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों के लिए बनाई गई थी, जबकि शेष रेलवे स्टेशनों को ए श्रेणी में रखा गया था। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्वच्छता को लेकर हुआ तीसरा सर्वेक्षण जारी किया। रेल विभाग ने खुद यह सर्वेक्षण किया है। ए-1 श्रेणी में तेलंगाना का सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन दूसरे और जम्मू स्टेशन तीसरे स्थान पर रहा। वहीं ए श्रेणी में खम्माम रेलवे स्टेशन दूसरे और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन स्वच्छता सूची में 23वें और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 24वें स्थान पर रहा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ए-1 श्रेणी में देश का सर्वाधिक व्यस्त रेलवे स्टेशन रहा। ए-1 श्रेणी में वाराणसी रेलवे स्टेशन को 14वां स्थान मिला है, जबकि दरभंगा रेलवे स्टेशन सबसे निचले 75वें पायदान पर रहा। रेल मंत्री ने कहा, ‘‘रेल विभाग ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता के मामले में बीते एक वर्ष में काफी सुधार किया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों को स्वच्छ रखने की दिशा में सबस बड़ी चुनौती आगंतुक और यात्री हैं।’’ सुरेश प्रभु ने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान प्लेटफॉर्म, रेल कोच, शौचायलय और रेल ट्रैक को स्वच्छ बनाए रखना है।’’ यह सर्वेक्षण देश के 407 रेलवे स्टेशनों पर किया गया, जिनमें से 75 रेलवे स्टेशन ए-1 श्रेणी में और 332 स्टेशन ए श्रेणी में रखे गए थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

उदयपुर । निर्जला एकादशी, जिसका नाम आते ही हर किसी की जुबान पर आता है वो दिन, जब दिनभर महिलाएं प्यारी निर्जला रहकर व्रत करती है। लेकिन झीलों की नगरी उदयपुर में ये दिन अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। जब आसमान में पतंगों की बहार रहती है। शहर में निर्जला एकादशी पर पतंगों को उड़ाने की परंपरा है। स्कूलों में छुट्टियां होने के साथ ही बाजारों में निर्जला एकादशी को लेकर पूरी तैयारियां हो गई है और दुकानें पतंगों से सज गई है।  निर्जला एकादशी पर पतंग उड़ाने की परंपरा के बीच व्यापारी भी इस बार खासे उत्साहित हैं। वे पतंगबाजों की मांग के अनुसार पतंगें ला रहे हैं। जिसमें इस बार बाहुबली, योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और आईपीएल की खास मांग है। जिससे माना जा रहा है कि इस बार निर्जला एकादशी पर आसमान तिरंगे के साथ मोदी सहित ये नेता छाएंगे और वे ही हवाओं के संग अठखेलियां करते नजर आएंगे। निर्जला एकादशी के आने की आहट के साथ ही इससे कुछ दिनों पहले ही बच्चे छतों पर चढ़े हुए दिखाई देने लगे हैं और बड़े भी पतंगबाजी में हाथ साफ करने में लगे हैं। पतंगबाजी को लेकर व्यापारियों का भी कहना है कि इस बार नेताओं के साथ सरकारी संदेश छपी पतंगों की भी लोगों के बीच खासी मांग है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण, रोकथाम एवं उपचार के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रदेशवासियों से स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण प्रतीत होने पर घबराने के बजाय तत्काल निकटवर्ती चिकित्सा केंद्र पर जाकर जांच करवाने का आग्रह किया गया है।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि इन व्यवस्थाओं की निदेशालय स्तर पर दैनिक मॉनीटरिंग की जा रही है। स्वाइन फ्लू की निगरानी एवं पॉजिटिव पाए जाने पर उपचार सहित तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष सहित सभी जिलों में स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 104 से स्वाइन फ्लू के लक्षण, जांच एवं उपचार के विषय में आवश्यक जानकारी ली और दी जा सकती है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2225624 हैं। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि सभी 6 राजकीय मेडिकल कॉलेज, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर एवं डीएमआरसी जोधपुर सहित 7 राजकीय संस्थाओं में निशुल्क जांच की जा रही है। राजकीय चिकित्सक के परामर्श पर निशुल्क एवं स्वयं द्वारा जांच कराने पर 500 रुपए की राशि से यह सुविधा उपलब्ध है। स्वाइन फ्लू रोग के उपचार के लिए सभी तरह की दवाइयां राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हंै।  निजी मेडिकल कॉलेजों में भी निशुल्क जांच की सुविधा चिकित्सा शिक्षा सचिव आनंद कुमार ने निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने चिकित्सा शिक्षा सचिव के आग्रह पर स्वाइन फ्लू की निशुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख निजी चिकित्सा संस्थानों ने भी स्वाइन फ्लू की निशुल्क जांच कराने की सहमति दी है। बैठक में निम्स मेडिकल कॉलेज, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जेएनयू मेडिकल कॉलेज सहित अन्य निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। अतिरिक्त निदेशक डॉ. आदित्य आत्रेय ने बताया कि स्वाइन फ्लू के जांच के लिए सैंपल कलेक्शन की सुविधा राज्य में सभी राजकीय चिकित्सालयों में है। स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए टेमीफ्लू सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है। निजी चिकित्सा संस्थानों को उनकी मांग के अनुरूप यह दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बुखार, सिर दर्द, गले में खरास, नाक बहना एवं उल्टी-दस्त आदि लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। साभार-khaskhabar.com

Read More

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश की अंशु जामसेनपा ने मंगलवार को चौथी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। वह दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर दोहरी चढ़ाई की कोशिश करेंगी और इसके साथ वह पांच बार एवरेस्ट फतह करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। जामसेनपा दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने 13 मई को तडक़े 1.45 बजे अपनी चढ़ाई शुरू की थी और मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने एवरेस्ट पहुंच कर राष्ट्रध्वज फहरा दिया। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने इस वर्ष दो अप्रैल को असम के गुवाहाटी में जामसेनपा को हरी झंडी दिखाकर एवरेस्ट की दोहरी चढ़ाई के लिए रवाना किया था। जामसेनपा ने मई 2011 में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी और उसके बाद उन्होंने 18 मई, 2013 को एवरेस्ट फतह किया था। यदि इस बार वह अपनी दोहरी चढ़ाई में सफल हो जाती हैं, तो वह माउंट एवरेस्ट पर पांच बार चढ़ाई का रिकॉर्ड बना लेंगी। जामसेनपा के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और दोहरी चढ़ाई की कोशिश करेंगी।’’ साभार-khaskhabar.com

Read More

श्रीनगर । कश्मीर में आतंकियों ने जम्मू के रहने वाले बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को धमकी दी है। बीएसएफ एग्जाम में टॉपर रहे नबील अहमद वानी ने सरकार को चिट्ठी लिख बताया है कि आतंकी उसे धमकी दे रहे हैं। साथ ही चिट्ठी में नबील ने लिखा है कि उसकी बहन को भी धमकाया जा रहा है। नबील ने अपनी बहन के लिए हॉस्टल का इंतजाम करने की मांग की है। नबील अहमद वानी ने बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हुए ऑल इंडिया एग्जाम में टॉप किया था। नबील फिलहाल बीएसएफ ट्रेनिंग एकेडमी टनकपुर (ग्वालियर) में हैं। नबील ने मंत्री मेनका गांधी को एक चिट्ठी लिख कहा है कि उसकी बहन चंडीगढ से सिविल इंजीनियरिंग कर रही है।  वह हॉस्टल में रह रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उसे कहीं और जाने को कह रहा है। नबील को डर है कि कश्मीरी होने की वजह से उसे कहीं भी जगह नहीं मिलेगी। इस वजह से नबील ने उसकी बहन के लिए एक हॉस्टल का इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही नबील का कहना है कि उन्होनें अपने अधिकारियों से बात की है कि जब वे छुट्टी पर जाएं तो हथियार ले जाने की इजाजत मिले। खासतौर से आतंकवाद से प्रभावित इलाकों में और ट्रैवल प्लान भी सुरक्षित होना चाहिए। लेफ्टिनेंट उमर फयाज की आतंकियों ने कर दी थी हत्या:  ज्ञातव्य है कि पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फयाज की आतंकियों ने उस समय अपहरण कर हत्या कर दी थी, जब वह एक शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी में घर आए थे। उमर फैयाज को आर्मी में जाने पर आतंकी उन्हें धमकी दे रहे थे।  उमर के मर्डर के बाद नबील को परिवार की फिक्र:  नबील का कहना है कि वह अगले दो महीने में अपने चचेरे भाई की शादी में जाएंगे। नबील का कहना हे कि उनके परिवार को आतंकवादियों से खतरा रहता है। नबील का कहना है कि वह लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या के बाद परिवार की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। नबील का कहना है कि उसकी मां जम्मू में अकेली रहती है और बहन चंडीगढ में।  मेनका गांधी ने की कॉलेज प्रशासन से बात: नबील की चिट्ठी मिलने के बाद मेनका गांधी ने कॉलेज प्रशासन से बात की और अब नबील की बहन को हॉस्टल में रुकने की इजाजत दे दी है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए विपक्ष की आज एक अहम बैठक है। इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार को लेकर आज सोनिया गांधी और ममता बनर्जी बैठक करेंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की इस मुलाकात को विपक्षी रणनीति के लिहाज काफी अहम माना जा रहा है। हांलांकि पश्चिम बंगाल की राजनीति में विपक्षी खेमे में शामिल कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर ममता का विरोध करती रही है। साथ ही सात निकाय चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पहले ही पत्र लिखकर सोनिया गांधी से अपील कर चुके हैं कि राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों से राज्य में पार्टी की संभावनाओं पर असर नहीं पडना चाहिए। ज्ञातव्य है कि मीडिया में पहले खबरें आई थी कि विपक्ष राष्ट्रपति चुनवों में उम्मीदवार के लिए महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर विचार कर रहा है।  साथ ही मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि विपक्ष गोपाल कृष्ण गांधी के पर एकमत है। ममता बनर्जी ने भी गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमति दी है। गोपाल कृष्ण गांधी ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनावों में उन्हें उम्मीदवार के तौर पर उतारने की बात की थी। लेकिन गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा था कि अभी तक उन्होनें अपना जबाब पार्टियों को नहीं दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

काठमांडू । नेपाल के 14 पर्वतारोहियों के दल ने सोमवार को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया है। वह इस साल ऐसा करने वाली नेपाल की पहली टीम बनी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हालांकि शेरपा ने चीन के अधिग्रहण वाले तिब्बत की तरफ से एवरेस्ट का रास्ता पहले ही खोल दिया था। लेकिन खराब मौसम के कारण नेपाल की टीम को देरी हुई। यह टीम रस्सी के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची है।  पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी ज्ञानेंद्र ने सोमवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘‘14 पर्वतारोहियों ने रस्सी के सहारे आज दिन में 1.15 से 2 बजे के बीच में एवरेस्ट का सफर तय किया है।’’ पिछले साल यह काम 11 मई को हुआ था। रिकार्डधारी शेराप फुरबा तेंजिंग ने कहा, ‘‘वहां पहुंचने वाले पहले दो पर्वतारोहियों में पेमा छिरिंग और पेम छिरी शामिल हैं।’’ नेपाल अभियान संघ (ईओएएन) के अध्यक्ष डांबर पाराजुली ने कहा, ‘‘रास्ता अब खुला हुआ है। रस्सी के सहारे चलने वाले शेरपा वापस कैम्प में आएंगे और दूसरे लोगों को वहां ले जाएंगे।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । हाई प्रोफाइल सेक्स एंड ब्लैकमेलिंग मामले की कड़ी में एसओजी ने सोमवार को मुंबई से शिखा तिवारी उर्फ अंकिता उर्फ डीजे अदा को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी ने बताया कि अंकिता पिछले करीब 6 महीने से मुंबई में रह रही थी। यहां पर ब्रह्मपुरी थाना इलाके में रहती है। इस मामले में एसओजी ने अब तक करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी आईजी दिनेश एमएन ने बताया की शिखा तिवारी और गिरोह के दूसरे सदस्यों ने वैशाली नगर में मिड़्स्पा के नाम हेयर ट्रांसप्लांट का क्लिनिक चलाने वाले डॉ. सुनीत सोनी को योजनाबद्ध तरीके से फंसाया। शिखा को सोनी के पास हेयर ट्रीटमेंट कराने भेजा। उसने डिप्रेशन में बताते हुए डॉ. सुनीत सोनी को अपने साथ पुष्कर घुमाने चलने का दबाव डाला। फिर डॉ. सुनीत सोनी से पुष्कर में एक रिसोर्ट में कमरा बुक करा दिया। सुनीत शिखा को पुष्कर में छोडकर रात में ही जयपुर आ गया। लेकिन शिखा ने डॉ. सुनीत को बार बार तबीयत खराब होने की कहकर वापस बुला लिया। डॉ. सुनीत रात में वापस अपनी गाडी से पुष्कर गया और दूसरे दिन जयपुर आ गए। दो दिन बाद गिरोह के दूसरे सदस्य अक्षत शर्मा व विजय उर्फ सोनू शर्मा ने डॉ. सुनीत सोनी को शिखा तिवारी से झूठा रेप केस दर्ज कराने की धमकी देकर एक करोड रुपए मांगे। दोनों ने खुद को मीडियाकर्मी बताया और न्यूज चलाने की धमकी दी। जब उसने पैसे नहीं दिए तो गिरोह के सरगना वकील नवीन देवानी, नितेश बंधु शर्मा व गिरोह के अन्य सदस्यों ने डॉ. सुनीत सोनी के विरुद्ध शिखा तिवाड़ी से पुष्कर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में समझौते के बहाने गिरोह सदस्यों ने डॉक्टर के पिता व भाई से एक करोड़ रुपए लिए और कोर्ट में शिखा तिवाड़ी के पक्षद्रोही बयान दर्ज करवाए। सुनीत सोनी को 78 दिन तक जेल में रहना पड़ा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी के विरोध में एक नागरिक को जीप के बोनट पर बांधकर घूमाने के मामले में सेना ने मेजर को क्लीन चिट दे दी है। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी ने युवक को जीप के बोनट पर बांधने वाले मेजर को दोषी नहीं माना है। गौरतलब कश्मीरियों द्वारा सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने के बाद 13 अप्रैल को सेना के एक मेजर द्वारा एक युवक को जीप से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने 53 राष्ट्रीय राइफल के मेजर के खिलाफ 15 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी।  इस मामले में जांच के बाद मेजर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई ना करने की अनुशंसा की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कोर्ट मार्शल का सवाल ही नहीं उठता, यहां तक की मेजर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी जरूरत नहीं बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के बाद मेजर नितिन गोगोई को क्लीन चिट दे दी गई है। एक अंग्रेजी अखबार मेल टुडे के अनुसार सोशल मीडिया पर कश्मीरी युवक को जीप के बोनेट पर बांधकर इलाके में घुमाने पर भले ही भारी विरोध किया गया हो, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर के इस फैसले की सराहना की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेजर को इस काम के लिए बधाई दी गई क्योंकि अधिकारियों ने इसे पत्थरबाजी से निपटने का बेहतर तरीका माना।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

उदयपुर । श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से शनिवार रात चतुर्थ वार्षिक महामहोत्सव के खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अखंड ज्योत प्रज्वलन की रस्म ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ ही कई जोड़ों ने पूरी की। भजन संध्या में चंडीगढ़ के विश्व विख्यात श्याम भजन गायक कन्हैया मित्तल (अग्रवाल), दिल्ली के रामकुमार लक्खा आगरा की जोड़ी साक्षी-गौरी वर्मा आदि के साथ कई संगीतकारों के समूह ने श्याम प्रथम पूज्य गणपति-सालासर हनुमान-महादेव एवं खाटू नरेश प्रभु श्याम की पूजा-अर्चना, स्तुति महाआरती से सभी देवी-देवताओं का आव्हान कर भजनों एवं संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी। मंच संचालन दिल्ली के गायक सुशील गौतम ने किया। भजन गायकों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।  सुबह हुई शीश की अगवानी रविवार सुबह राधेश्याम कसेरा के नेतृत्व में खाटू धाम नरेश का शीश उदयपुर पहुंचा। बंसल निवास पर सुनील-स्नेहलता बंसत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अगवानी और स्वागत, सत्कार कर शीश की अस्थायी स्थापना के बाद पूजा-अर्चना व आरती की गयी। बाबा को चूरमा, खीर, छप्पन भोग, महाप्रसाद भोग लगा उनकी स्तुति आरती की गयी। इस अवसर पर अनेक श्याम भक्त उपस्थित थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More