BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चूरू । प्रदेश में सूर्य किरणों का कहर लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को चूरू सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। सुबह 8 बजे ही सूरज की दहक और गर्म हवाओं ने पारे को 32 डिग्री पहुंचा दिया, इसके बाद लगातार पारा बढ़ता ही गया और दोपहर तक 49 डिग्री तक जा पहुंचा। दिनभर चली गर्म हवाओं के कारण लोग घरों और दफ्तरों में ही दुबके रहे। इस दौरान कूलर पंखों की हवा भी राहत देने में बेअसर रही। पंखे की हवा तो लू की तरह से चुभती रही। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले और वे भी सूती कपड़ा लपेटे नजर आए। तेज धूप के कारण रोड पर डामर पिघलता सा दिखाई दिया। जिले में दिन का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान भी बढक़र 28.6 पहुंच गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य की बकाया राशि के भुगतान के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वह प्रदेश में अतराई नदी के पानी के घटते प्रवाह का मुद्दा बांग्लादेश के समक्ष उठाएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री के साथ विकास के मुद्दों पर बैठक उसी दिन हुई, जिस दिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया, जिसमें पुलिकर्मियों सहित काफी संख्या में लोग घायल हो गए। बैठक के बाद ममता ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री के साथ विकासात्मक मुद्दों पर बातचीत हुई। जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। ममता महीने में दूसरी बार राष्ट्रीय राजधानी आईं हैं। वह शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक बैठक करेंगी। बैठक के लिए विपक्ष के कई बड़े नेताओं को बुलाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनने पर चर्चा होगी। ममता ने कहा, राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक होते हैं और यह पूरे देश के लिए अच्छा है कि इस पद के लिए हमारे पास सर्वसम्मति से चुना गया कोई उम्मीदवार हो, जैसे ए.पी.जे.अब्दुल कलाम थे। मुख्यमंत्री ने 16 मई को विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति के लिए साझा उम्मीदवार नामित करने को लेकर सोनिया गांधी से बातचीत की थी। तृणमूल नेता ने कहा, बकाया 10,500 करोड़ रुपये में से हमें अब तक केवल 2,000 करोड़ रुपये ही मिले हैं। मैंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि 8,000 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। उन्होंने कहा कि वह मुद्दे पर गौर करेंगे। इससे पहले ममता ने 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी से राशि जारी करने को लेकर मुलाकात की थी। नदी मुद्दे पर ममता ने कहा, बांग्लादेश ने अतराई नदी पर एक रबड़ बांध का निर्माण किया है, यही कारण है कि दक्षिणी दिनाजपुर को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर जब बांध से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़ी जाएगी, तो बाढ़ आएगी। इसके कारण हमारे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ममता ने नादिया जिले में चुरनी नदी के मुद्दे को भी उठाया, जो बांग्लादेश से आने वाले प्रदूषकों के कारण प्रदूषित हो रही है। चुरनी माताभंगा नदी की सहायक नदी है, जो बांग्लादेश से निकलती है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने आमों पर आयात कर दोगुना कर दिया है, जिसके कारण बंगाल के किसान तनावग्रस्त हैं। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करती हूं कि वह मुद्दों को बांग्लादेश के समक्ष उठाएं। कोलकाता में गुरुवार को हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए ममता ने भाजपा तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर प्रदर्शन की आड़ में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह भाजपा और माकपा है, जिसने हिंसा फैलाई। लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन का मतलब हिंसा का सहारा लेना नहीं है, जो माकपा व भाजपा कर रही है। भाजपा द्वारा राज्य में कानून व व्यवस्था के खिलाफ मार्च के दौरान हुई हिंसा के दौरान सुरक्षा बलों ने पानी की बौछारों, लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा समर्थकों ने ईंटें फेंकीं। अपने मोबाइल में तस्वीरें व वीडियो दिखाते हुए ममता ने दावा किया कि भाजपा तथा वाम दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों सहित महिलाओं के साथ मारपीट की। ममता ने कहा, माकपा तथा भाजपा हिंसा फैलाने की दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। माकपा का अस्तित्व खत्म हो चुका है और इसलिए वह हिंसा के हर तरीके का सहारा ले रही है, वहीं भाजपा भी उसी राह पर चल रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । वोडाफोन इंडिया प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 19 रुपये में एक दिन के लिए वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ 100 एमबी डेटा की पेशकश की है। इसी तरह एक सप्ताह का पैक 49 रुपये में उपलब्ध होगा। यह सुविधा केवल 4 जी हैंडसैट के लिए होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन सुपरडे के साथ उपभोक्ता 19 रुपये में एक दिन के लिए वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स कर सकते हैं, साथ ही उन्हें 100 एमबी डेटा मिलेगा।  कंपनी ने कहा कि इसी तरह वोडाफोन सुपरवीक के साथ उपभोक्ता 49 रुपये में एक सप्ताह के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसडीटी कॉल्स के साथ 250 एमबी डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा 89 रुपये में वोडाफोन सुपर वीक ऑफर के साथ दूसरे नेटवर्कों पर 100 मिनट के अतिरिक्त टॉक-टाइम का भी लाभ उठा सकते हैं। वोडाफोन इंडिया में डायरेक्टर-कॉमर्शियल संदीप कटारिया ने कहा, ‘‘ ‘सुपर’ अम्ब्रेला के तहत सुपरडे और सुपरवीक किफायती और पॉकेट फ्रेंडली प्लान निश्चित रूप से हमारे उपभोक्ताओं को खूब पसंद आएंगे। इनके द्वारा उपभोक्ता हमारे सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क पर वोडाफोन सुपरनेट 4जी की अनूठी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। ये इंटेग्रेटेड प्लान अनलिमिटेड रीपीट परचेज के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं, ताकि उपभोक्ताओं की कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक के जिला महिला अस्पताल से जाने के कुछ घंटों बाद ही एक बच्चा चोरी होने हो गया। भमोरा के रहने वाले नेकपाल की पत्नी रिंकी ने बुधवार रात एक बेटे को जन्म दिया। जहां गुरूवार दोपहर को अचानक बच्चा गायब होने की खबर से अस्पातल में हंगामा मच गया। जिसके बाद डॉयल 100 को सूचना दी गई। पति नेकपाल ने बताया कि कोई महिला उसके बेटे को उठा ले गई है। महिला वार्ड के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो देखा गया कि जिस नकाबपोश महिला का नेकपाल जिक्र कर रहा है। वह उसी के साथ बच्चा ले जाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने नेकपाल को हिरासत में लेकर कुछ देर पूछताछ की जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस इसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जोड़कर देख रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं इस मामले में किसी बड़ी गैंग का हाथ तो नहीं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पीलीभीत । पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बराही रेंज के अन्तर्गत आने वाले लेहारी पुल के समीप बुधवार को एक भालू का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। जिसे बाघ ने मारा था। पीलीभीत टाईगर रिजर्व अधिकारियों ने मौके पर ही भालू के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे दफन कर दिया। बुधवार सुबह पीलीभीत टाईगर रिजर्व मुख्यालय पर सूचना मिली कि बराही रेंज के लैहारी पुल के आसपास बाघ का शव पडा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी केलाश प्रकाश और उप प्रभागीय वनाधिकारी केपी सिंह मौके लिए रवाना हो गए और बराही के वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह भी पहुंच गए। बाघ के मारे जाने की सूचना पर पीलीभीत टाईगर रिजर्व में हडकंप मच गया। मिली सूचना के आधार पर जब मौके पर वनाधिकारी पहुंचे तो वहां भालू का क्षत विक्षत मिला। शव के आसपास बाघ के पदचिन्ह भी मिले। क्षत विक्षत शव होने के कारण उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर प्रभागीय वनाधिकारी ने मौके पर पशु चिकित्सकों डा.एसके राठौर और डॉ.राजुल सक्सेना को बुला लिया। दो पशु चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच भालू का पोस्टमार्टम किया। पशुचिकित्सकों के अनुसार इस भालू की बाघ से संघर्ष के दौरान मौत हुई है। यह लगभग 72 घंटे पूर्व मरा है। पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव को जंगल में दफना दिया। प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि सुबह उनको बाघ के मारे जाने की सूचना पर मौके पर भालू के शव को बरामद कर लिया। उन्होंने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। घटना स्थल के आसपास बाघ के पदचिन्ह मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि बाघ के हमले में भालू मारा गया है। इधर वन संरक्षक वीके सिंह ने बताया कि पहले उनको भी बाघ मारे जाने की सूचना मिली थी लेकिन भालू के बाघ द्वारा मारे जाने की पुष्टि हुई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर में जातीगत हिंसा के बाद जिले के आला अधिकारियों पर गाज गिर रही है। हिंसा रोकने में नाकाम अधिकारियों की छ़ुट्टी की जा रही है। हिंसा प्रभावित इलाकों के एसडीएम और सीओ को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को भी हटा दिया गया है। साथ ही जिले में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी बबलू कुमार को सहारनपुर का नया एसएसपी और प्रमोद पांडे को जिले का नया डीएम बनाया गया है।  इंटरनेट, सोशल मीडिया पर बैन: सहारनपुर में हिंसा को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के मद्देनजर जिले में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली सभी कंपनियों को सहारनपुर में इंटरनेट, एसएमएस और सोशल मीडिया सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सीआरपीसी की धारा 144 की दंड प्रकिया संहिता 1973 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।  तीन हफ्तो में चौथी बार हुई जातीय हिंसा:  ज्ञातव्य है कि सहारनपुर में पिछले तीन हफ्तों में चौथी बार जातीगत हिंसा हुई है। मंगलवार को बीएसपी सुप्रीमों मायावती सहारनपुर गई थी। मायावती के दौरे के बाद फिर से हिंसा भडक गई। शब्बीरपुर से लौट रहे बीएसपी कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर जाति विशेष के लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 6 लोग घायल हो गए थे। साथ ही चंदपुरा में राजपूतों ने दलितों से मारपीट की थी और गोलियां चलाई थीं। कुछ लोगों को तलवार से घायल कर दिया गया था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाड़मेर। अकाल का स्थायी डेरा कहलाने वाला मरुस्थलीय बाड़मेर जिला इस बार फिर से भीषण अकाल की आग में झुलस रहा है। राज्य सरकार को राहत कार्य प्रारंभ करने के लिए जिस ग्राउंड रिपोर्ट का इंतजार है, उसके लिए उर्दू अकादमी अध्यक्ष असरफ अली ने जिला कलक्टर को पत्र लिखा है। अपने पत्र में ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान आई बातों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में चारे-पानी के अभाव में पशुधन विशेषकर गौवंश दम तोड़ने लगा है। जिले में जैसे हालात बने हुए हैं, उसे देखते हुए लोगों के लिए एक-एक दिन निकालना भारी हो रहा है। पशुपालकों के सामने पशुओं को चारा-दाना खिलाना तो दूर, पानी तक पिलाने के लाले पड़ने लगे हैं। 28 हजार 387 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा भू-भाग में फैले बाड़मेर जिले के 2442 गांवों को खुद राज्य और केन्द्र सरकार अकालग्रस्त मान चुकी है। सरकार ने इसकी बाकायदा घोषणा भी कर दी है। लेकिन वर्तमान विक्रम संवत् 2074 का करीब एक माह बीत जाने के बावजूद अकाल राहत कार्यों की मंजूरी सरकार से नहीं आई है। अब राज्य मंत्री असरफ अली ने जिला कलक्टर से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है। राज्य मंत्री अली जल्द से जल्द अकाल राहत कार्य प्रारंभ करवाने की गुहार सरकार से लगा चुके हैं। बाड़मेर में बने अकाल के ताजा हालात में सरकार के ढीले रवैये के चलते पशुधन खासकर गौवंश के लिए जीवन बचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गांव-ढाणियों में पीने का पानी नहीं मिलने के कारण गौवंश के दम तोड़ने की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आने लगी हैं। पशुपालकों के लिए परिवार को पालना मुश्किल हो रहा है, वे खुद पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पशुधन का भगवान ही मालिक है। सीमावर्ती जिले में मानसूनी बारिश में अभी कम से कम दो-ढाई महीने तक और इंतजार करना होगा। तब तक गोवंश सहित अन्य पशुधन का संरक्षण करना एक बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलवाने पर दस पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक उपभोक्ताओं को मीटर को प्रीपेड मीटरिंग सिस्टम में बदलवाने के लिए आवेदन करना होगा और नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को आवेदन पत्र में प्री पेड मीटर की स्थापना का उल्लेख करना होगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक बी के दोसी ने बताया कि सरकारी कनेक्शनों और अस्थाई कनेक्शनों के अतिरिक्त अन्य वर्तमान व नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड मीटर स्थापित करने के लिए डिस्काॅम की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। साथ ही एक बार प्रीपेड मीटर लगाने के बाद दो साल तक इसे नहीं बदले जाने की बात भी विभाग ने कही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जालंधर । पंजाब के एक और युवक ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की दुनिया में चैम्पियन बन कर तहलका मचा दिया है। जिदंर माहर ने 13 बार के चैम्पियन रहे रैंडी आर्टन को घोबी पछाड़ देकर उसे पराजित किया है। इसके साथ ही वे खली के बाद यह चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस फाइट को जीतने के लिए टिप्स भी उन्होंने ग्रेट खली से लिए थे।  इससे पहले रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ने 2007 में यह कारनामा कर दिखाया था। मैच से पहले खली ने जिंदर को किया था फोन और जीतने के टिप्स दिए थे। जिंदर माहर मूल मूल रूप से कनाड़ा के रहने वाले हैं और उनका पारिवारिक रिश्ता पंजाब के फिल्लौर से हैं। बीते दिनों जिंदर माहल जालंधर में बनी ग्रेट खली की सीडब्ल्यूई अकादमी में भी आए थे। उन्होंने खिलाड़ियों को फाइट के टिप्स दिए थे। सोमवार को जिंदर की जीत पर अकादमी में जश्न मनाया गया। इस मौके खली ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में डब्ल्यूडब्ल्यूई के मैच इंडिया में भी होंगे। जिंदर माहल अपने टाइटल के साथ खली की अकादमी में भी आएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । स्पाइसजेट अपनी 12वीं सालगिरह पर हवाई यात्रियों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। स्पाइसजेट ने सिर्फ12 रुपये में हवाई टिकट देने की घोषणा की है। हालांकि, 12 रुपये के बेस फेयर में टैक्स और अन्य सरचार्ज शामिल नहीं हैं। यह ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्रा के लिए वैध है। हालांकि, इस ऑफर के साथ कुछ शर्तें लागू हैं लेकिन बावजूद इसके यह काफी आकर्षक ऑफर है।  स्पाइसजेट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 12 रुपये बेस फेयर है, जिसमें अलग से सरचार्ज और करों को जोड़ा जाएगा। 12 साल बड़ा धमाल नामक लकी ड्रॉ को भी शुरू किया गया है। इस सेल पीरियड के दौरान यात्रियों को फ्री टिकट जीतने की सुविधा दी गई है। साथ ही लकी ड्रॉ में यात्री आकर्षक इनाम जीत सकते हैं।  टिकट की बिक्री 23 मई से शुरू हो गई है, जो 28 मई तक जारी रहेगी। यह रियायती दर 26 जून, 2017 से 24 मार्च 2018 के बीच यात्रा के लिए वैध होगी। स्पाइसजेट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, यह ऑफर हर भारतीय के लिए उड़ान को सस्ता बनाने की दिशा में एयरलाइन का प्रयास है। कंपनी ने कहा कि प्रस्ताव के तहत सीटें सीमित हैं और टिकट फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व के आधार पर उपलब्ध होंगे। इस टिकट सेल ऑफर में हिस्सा लेने वाले ग्राहक एक लकी ड्रा ऑफर के भी पात्र होंगे। विजेताओं के लिए पुरस्कार में मुफ्त अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकट, मुफ्त घरेलू उड़ान टिकट, और 10,000 रुपये के होटल वाउचर शामिल हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार देर रात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढू सुरेन्द्र कुमार बंसल के छापेमारी की। गौरतलब है कि आप से निकाले गए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, तब सुरेन्द्र कुमार बंसल के नाम की भी चर्चा हुई थी। ज्ञातव्य है कि सुरेन्द्र कुमार बंसल का 7 मई को निधन हो गया। कल देर रात एसीबी ने दिल्ली के पीडब्लूडी घोटाले के सिलसिले में दिवंगत सुरेन्द्र कुमार बंसल के घर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान एसीबी ने बंसल के घर से कुछ कागजात बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन कागजातों का संबंध पीडब्लूडी घोटाले से हो सकता है। हांलांकि अभी तक एसीबी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।  यह है पीडब्लूडी घोटाला: ज्ञातव्य है कि एसीबी ने पिछले दिनों ने तीन अलग अलग एफआईआर दर्ज की थी। इन एफआईआर में केजरीवाल के दिवंगत साढू सुरेन्द्र कुमार बंसल की कंपनी का भी नाम शामिल है। यह एफआईआर रोड्स एंटी करप्शन के संस्थापक राहुल शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है।  राहुल शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2015-16 में दिल्ली में सडकों और सीवर लाइन के ठेके देने में गडबडियां की गई थीं। राहुल शर्मा ने आरोप लगाए है कि नियमों की अव्हेलना करते हुए सडकों और सीवीर लाइन के ठेकों में करीब 10 करोड रुपये के बिल पास कर दिए गए। जब एसीबी ने जांच की तो पाया कि जिस सामान की आपूर्ति तक नहीं हुई उनके लिए फर्जी बिल दिए गए।  साथ ही जिन कंपनियों के बिल दिए गए, उनमें से कुछ बिल ऐसी कंपनियों के थे जिनका अस्तित्व ही नहीं है। साथ ही राहुल शर्मा ने आरोप लगाए थे कि केजरीवाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बंसल को ठेके देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । सोमवार को 11 वामपंथी श्रमिक-किसान संगठनों के नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में कई जगह झडपें हुई। पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ताओं को राज्य सचिवालय नवान्न भवन की ओर आगे बढने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया। महानगर के मेयो रोड व रेड रोड का इलाका देखते ही देखते रणक्षेत्र में तबदील हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग किया।  वाम मोर्चा का आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज में 250 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों को अस्पताल में भरती करवाया गया है। 15 से ज्यादा मीडियाकर्मियों को भी चोटें आयी जिसके विरोध में पत्रकारों ने मेयो रोड पर धरना भी दिया।  बता दें,सोमवार को 18 सूत्री मांगों के समर्थन में वामपंथी संगठनों की ओर से खिदिरपुर, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व रानी रासमणि एवेन्यू से रैली निकाली गयी। हावडा के सांतरागाछी में भी सभा कर रैली निकाली गयी। रानी रासमणि एवेन्यू से दोपहर दो बजे रैली नवान्न के लिए रवाना हुई। रैली आरंभ होने से पहले माकपा के राज्य सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान माकपा विधायकों सुजान चक्रवर्ती,अशोक भट्टाचार्य और तन्मय भट्टाचार्य सहित 24 विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें बिना शर्त छोडना होगा।  डॉ मिश्रा के भाषण के बाद रैली रवाना हुई। रैली मैदान टेंट रोड से होते हुए मेयो रोड क्रॉसिंग पर पहुंची व दो भागों में बंट गयी। एक मेयो रोड और दूसरी रेड रोड की ओर। मेयो रोड पर वाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इस पर वामपंथी समर्थक पुलिस से उलझ गये। पुलिस ने मेयो रोड व रेड रोड पर लाठीचार्ज किया, पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। वहीं डफरीन रोड, हैस्टिंग्स और सांतरागाछी में वाम कार्यकर्ताओं ने पुलिस की घेराबंदी को तोडने की कोशिश की। मेयो रोड इलाके में वामकर्मियों ने कथित तौर पर पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे और लाठीचार्ज किया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More