BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राहुल गांधी का सहारनपुर दौरा आज, प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

राहुल गांधी का सहारनपुर दौरा आज, प्रशासन ने नहीं दी इजाजतसहारनपुर । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी के सहारनपुर का दौरा करने जा रहे है। राहुल गांधी शब्बीरपुर गांव जाकर पीडित परिवारों से मुलाकात करेंगे। यूपी सरकार ने राहुल को सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जातीय हिंसा की चपेट में है।

बीजेपी ने उनके दौरे को लेकर निशाना साधा है। यूपी सरकार के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, सहारनपुर में शांति बहाल हो गई थी बहन मायावती के जाने के बाद हालात बिगड़े, अब ट्रेजेडी टूरिस्ट राहुल गांधी जाने की तैयारी में हैं।

एक अन्य ट्वीट में श्रीकांत ने कहा, कुछ लोग दलितों के मसीहा और मुसलमानों के रहनुमा बन राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आमजन से अपील है कि किसी बहकावे में न आएं।

आपको बता दें कि इससे पहले बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर का दौरा किया था, जिसके बाद की हिंसा में एक आदमी मारा गया और दो जख्मी हुए। फिलहाल हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहुल गांधी को सहारनपुर आने की इजाजत नहीं दी है। ज्ञात रहे कि पांच मई को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में आंबेडकर शोभायात्रा निकालने पर दलितों और ठाकुरों के बीच बवाल हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए थे। हिंसा भडक़ाने का आरोप भीम आर्मी नाम के संगठन पर लगा था।

प्रशासन की कोशिश है कि सहारनपुर में जल्दी से जल्दी विश्वास और भाईचारे का माहौल कायम हो। मायावती के शब्बीरपुर जाने के बाद हुई हिंसा से चौकन्ना प्रशासन अब फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More