BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जियो इफेक्ट, वोडाफोन अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए शानदार अनलिमिटेड प्लान

जियो इफेक्ट, वोडाफोन अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए शानदार अनलिमिटेड प्लाननई दिल्ली । वोडाफोन इंडिया प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 19 रुपये में एक दिन के लिए वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ 100 एमबी डेटा की पेशकश की है। इसी तरह एक सप्ताह का पैक 49 रुपये में उपलब्ध होगा। यह सुविधा केवल 4 जी हैंडसैट के लिए होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन सुपरडे के साथ उपभोक्ता 19 रुपये में एक दिन के लिए वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स कर सकते हैं, साथ ही उन्हें 100 एमबी डेटा मिलेगा। 

कंपनी ने कहा कि इसी तरह वोडाफोन सुपरवीक के साथ उपभोक्ता 49 रुपये में एक सप्ताह के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसडीटी कॉल्स के साथ 250 एमबी डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा 89 रुपये में वोडाफोन सुपर वीक ऑफर के साथ दूसरे नेटवर्कों पर 100 मिनट के अतिरिक्त टॉक-टाइम का भी लाभ उठा सकते हैं। वोडाफोन इंडिया में डायरेक्टर-कॉमर्शियल संदीप कटारिया ने कहा, ‘‘ ‘सुपर’ अम्ब्रेला के तहत सुपरडे और सुपरवीक किफायती और पॉकेट फ्रेंडली प्लान निश्चित रूप से हमारे उपभोक्ताओं को खूब पसंद आएंगे। इनके द्वारा उपभोक्ता हमारे सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क पर वोडाफोन सुपरनेट 4जी की अनूठी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। ये इंटेग्रेटेड प्लान अनलिमिटेड रीपीट परचेज के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं, ताकि उपभोक्ताओं की कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More