BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्वदेशी स्कॉर्पिन पनडुब्बी ने किया सफल टॉरपीडो परीक्षण

स्वदेशी स्कॉर्पिन पनडुब्बी ने किया सफल टॉरपीडो परीक्षणनई दिल्ली । देश के रक्षामंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि स्वदेशी स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी ने सफलतापूर्वक टॉरपीडो फायर किया। उन्होंने इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल करने से पहले यह सबसे प्रमुख परीक्षण था।

मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि स्कॉर्पिन श्रेणी की पहली पनडुब्बी कलवरी ने सफलतापूर्वक टॉरपीडो परीक्षण किया। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि किस टॉरपीडो का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘पहली स्वदेशी स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी द्वारा टॉरपीडो के सफल परीक्षण की वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई।’’

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘स्वदेश निर्मित यह स्टील्थ पनडुब्बी भारतीय नौसेना की पानी के भीतर की क्षमता में इजाफा करेगी।’’उल्लेखनीय है कि छह स्कॉर्पिन पनडुब्बियों में से पहली कलवरी से दो मार्च को एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया गया था। स्कॉर्पिन पनडुब्बी का निर्माण फ्रांस के डीसीएनएस द्वारा प्रौद्योगिकी स्थानांतरण के साथ प्रोजेक्ट 75 के तहत मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया था। दो पनडुब्बियां तैयार हैं, जबकि चार अन्य का निर्माण चल रहा है।

कलवरी का समुद्र में ट्रायल चल रहा है और साल 2017 के मध्य में इसके नौसेना में शामिल होने की उम्मीद है। दूसरी पनडुब्बी खंडेरी को इस साल 12 जनवरी को लॉन्च किया गया था, जिसे बंदरगाह व समुद्र की सतह पर कठिन परीक्षणों के दौर से गुजरना होगा, जिसके बाद उसे पानी के नीचे उतारा जाने के बाद नौसेना में शामिल किया जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कॉर्पिन चकमा देने में माहिर है और गाइडेड हथियारों के माध्यम से दुश्मनों पर वार करने में सक्षम है। स्कॉर्पिन पानी के अंदर तथा सतह पर टॉरपीडो, एंटी-शिप मिसाइल के माध्यम से वार कर सकता है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More