BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोविशिल्ड के बाद अब स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ ने भी घटाई कीमत

देश में एक मई से 18+ वालों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है, जिसके लिए राज्य तैयारी में जुट गए हैं। कई राज्यों ने वैक्सीन निर्माता कंपनियों को वैक्सीन का ऑर्डर भी दे दिया है। हालांकि कई राज्यों ने संकट काल में वैक्सीन की कीमत कम करने की भी अपील की थी। इसी के मद्देनजर कोविशिल्ड के बाद अब स्वदेशी कोवैक्सीन के भी दामों में कटौती की गई है। 
 
 
राज्यों को 600 रुपये की बजाय 400 रुपये देने होंगे
 
भारत बायोटेक ने राज्य सरकारों के लिए कोवैक्सीन टीके की कीमत कम कर दी है। अब राज्य सरकारों को पहले घोषित प्रति डोज 600 रुपये की बजाय 400 रुपये देने होंगे। भारत बायोटेक ने कहा है कि यह फैसला सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने कई चुनौतियों को देखते हुए किया गया है। निजी अस्पतालों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 1200 रुपये प्रति डोज होगी। निर्यात के लिए इसकी कीमत 15 से 20 डॉलर होगी। 
 
कोविशील्ड की कीमत भी 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये 


इससे पहले, कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत भी 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दी गई थी। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से राज्य को दी जाने वाली वैक्सीन की कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये प्रति डोज करता हूं। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे राज्य के हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे और ज्यादा वैक्सीनेशन हो पाएगा और कई जानें बचाई जा सकेंगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More