BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । सरकार ने 20 साल बाद एक रूपए के नए नोट दोबारा छापने का फैसला किया है। हालांकि, पुराने नोट और सिक्के भी चलन में रहेंगे। एक रूपए से आज भले ही हम ज्यादा कुछ न खरीद पाएं, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार देश में इसको चलन में रहने देना चाहती है।  भारतीय रिर्जव बैंक ने इस बात की पुष्टि की है। आरबीआई ने इस बारे में बताया कि वह जल्द ही एक रूपए के नए नोट चलन में लाएगा। भारत सरकार इन्हें छापेगी। ये नोट कॉइनेज एक्ट 2011 के तहत छापे जाएंगे। फिलहाल एक रूपए के सिक्के चलन में हैं, जो टकसाल में तैयार किए जाते हैं।  एक रूपए के इस नए नोट के सबसे ऊपर भारत सरकार अंग्रेजी और हिंदी में लिखा होगा। नए नोट की डिजाइन का वर्णन करते हुए आरबीआई ने कहा है कि इस पर आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। जबकि बाकी नोटों पर भारतीय रिर्जव बैंक के गर्वनर के हस्ताक्षर होते हैं। नोट के दूसरे हिस्से पर 2017 अंकित होगा। नोट के आगे का हिस्सा हल्का गुलाबी और हरा रंग का नजर आएगा और जहां एक रूपए लिखा होगा, उसके पीछे फूल-पत्ती वाली आकृति बनी होगी। वहीं, पीछे के हिस्से में सागर सम्राट की तस्वीर होगी। उसके बगल में 15 भारतीय भाषाओं में नोट की कीमत लिखी होगी। बताया गया कि एक रूपए का नया नोट द कॉइनेज एक्ट 2011 के तहत वैध टेंडर करार दिया गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि वे जब तक कुर्सी पर रहेंगे बिहार में शराब पीने वाले या उसके अवैध कारोबार में लगे लोगों को छोडने वाले नहीं हैं। नीतीश ने पटना में एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में कहा कि हम छोडने वाले नहीं हैं, बाकी ऊपर वाले के हाथ में है, सब उसी के नियंत्रण में है।  इस कार्यक्रम में नीतीश ने अपने भाषण में माना कि पिछले दिनों पटना पुलिस के एक दारोगा ने वक्तव्य दिया था कि थाने में रखी अधिकांश शराब चूहे पी गए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर देश-विदेश तक सभी जगह राज्य सरकार की जमकर किरकिरी हुई। इसके बाद उन्होंने न केवल थानों में रखी शराब को नष्ट करने का आदेश दिया बल्कि पुलिस को भी शराब के अवैध कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया।  नीतीश ने कहा कि अब पुलिस को शराब का स्टॉक जब्त करने के पहले कोर्ट के लिए सैंपल सबूत के तौर पर रखना होगा और उसके बाद जब्त शराब को तुरंत नष्ट करना होगा। राज्य में पिछले एक साल के दौरान नौ लाख लीटर शराब जब्त की गई। हर जिले में पुलिस इसे नष्ट कर रही है। इसबीच सोमवार को सुप्रीमकोर्ट ने राज्य के शराब के कारोबारियों के आग्रह को मानते हुए उन्हें अपना स्टॉक 31 जुलाई तक हटाने की मोहलत दी है। राज्य में शराबबंदी के बाबजूद शराब की सर्वत्र उपलब्धता पर नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीने वाले ही ऎसा हल्ला भी करते हैं। नीतीश ने यह स्वीकार करते हुए कि शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है, चेतावनी दी कि यह होम डिलीवरी वाले ग्राहक ही सबसे ज्यादा शराब बंदी की विफलता पर हल्ला मचा रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में किसी को छो़डा नहीं जाएगा।  बताते चलें,राज्य में शराब की खरीद-बिक्री के अवैध धंधे में आला पुलिस अधिकारी से लेकर पुलिस के आम जवान तक लगे हैं। राज्य सरकार ने अब तक जिलों में पुलिस बल हो या शराब पीने वाले, उनकी मेडिकल जांच के लिए पर्याप्त संख्या में किट उपलब्ध कराए हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । चार देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम जर्मनी पहुंच गए। मोदी ऎसे वक्त में जर्मन चांसलर एंजला मर्केल से मुलाकात करेंगे जब वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से खुश नहीं है। जी-7 समिति में 2015 पेरिस जलवायु सौदे को फिर से अमलीजामा पहनाने से इंकार के चलते मर्केल ट्रंप से नाराज हैं।  पीएम इस यात्रा के दौरान रूस, फ्रांस और स्पेन भी जाएंगे। स्पेन की यात्रा पर 30 सा ल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री जा रहा है। पीएम की यात्रा का मकसद इन देशों के साथ आर्थिक संबंधों को बढावा देना तथा अधिक निवेश आमंत्रित करना है। पीएम मोदी के एजेंडे में अर्थव्यवस्था, विज्ञान और न्यूक्लियर क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा यूरोपीयन यूनियन के साथ मुक्त व्यापार समझौता और आतंकवाद के खिलाफ लडाई शामिल है। पीएम अपनी यात्रा की शुरूआत जर्मनी से करेंगे। वह जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल और राष्ट्रपति फ्रेंक वाल्टर स्टीनमीयर से मुलाकात करेंगे। पीएम और मर्केल व्यापार और निवेश, सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला, नवोन्मेष और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, शहरी बुनियादी ढांचा, रेलवे और विमानन, स्वच्छ उर्जा, विकास सहयोग, स्वास्थ्य और वैकल्पिक चिकित्सा पर जोर देते हुए सहयोग का भावी रोडमैप तैयार करेंगे। बर्लिन में, मोदी और मर्केल दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे ताकि व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके। साभार-khaskhabar.com  

Read More

तिरुवनंतपुरम । दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार तक केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मौसम के मौजूदा हालात संकेत देते हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि मानसून के पहुंचने से पहले ही सोमवार को राज्य में जोरदार बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा कि केरल के अलावा लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून अगले 24 घंटों में दस्तक दे सकता है। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक इस बात का संकेत है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून पहुंच गया है, और बारिश का मौसम शुरू हो गया है। आईएमडी के दिल्ली कार्यालय के अनुसार, आमतौर पर जून के प्रथम सप्ताह में केरल में मानसून दस्तक देता है। आईएमडी के अधिकारी एम. महापात्रा ने कहा, ‘‘केरल के लिए इसके पहले का अनुमान पांच जून था।’’ केरल में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि पहली जून है, और 2005 से आईएमडी ने तिथि के लिए संचालनगत अनुमान जाहिर करने शुरू किए।इस बीच, बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान मोरा कोलकाता के दक्षिण-दक्षिण पूर्व 660 किलोमीटर पर स्थित था और मंगलवार को वह बांग्लादेश का चटगांव पार कर जाएगा। आईएमडी ने अंडमान द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल तट से लगे इलाकों में मंगलवार को मौसम खराब रहने का अनुमान जाहिर किया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रशासन से अनुमति न दिए जाने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी "ट्रेजडी टूरिस्ट" हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां ट्रेजडी होती है, वहां जरूर जाते हैं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी फ्रस्टेशन में है, इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं। मथुरा प्रवास पर आए मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एसएसपी विनोद कुमार मिश्र से शहर में हर हाल में कानून-व्यवस्था को सुधारने की बात कही। शर्मा ने एसएसपी से जिले के थानों में ईमानदार अधिकारियों को कमान सौंपने के लिए कहा और रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। शर्मा ने शहर के व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियों वाले बाजारों में विशेष तौर पर सुरक्षा को बढ़ाने को कहा, ताकि भविष्य में कोई घटना न हो।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट केंद्र पर देश के सबसे आधुनिक और भारी जियोसिंक्रोनस उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क तीन (जीएसएलवी एमके-3) को रखा गया है जो अब तक के सबसे वजनदार उपग्रहों को ले जाने में सक्षम है।  भारत में विकसित करीब 200 बडे हाथियों के बराबर वजन वाला ये रॉकेट भारतीयों को अंतरिक्ष में पहुंचा सकता है। इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विश्व के कई करोड डॉलर के प्रक्षेपण बाजार में मजबूत स्थिति बना ली है।  जीएसएलवी-एमके-3 का यह पहला प्रायोगिक प्रक्षेपण है लेकिन अगर सबकुछ योजना के अनुरूप चलता है तो एक दशक या कम-से-कम आधा दर्जन सफल प्रक्षेपणों के बाद इस राकेट को धरती से भारतीयों को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है। यह रॉकेट पृथ्वी की कम ऊंचाई वाली कक्षा तक आठ टन वजन ले जाने में सक्षम है जो भारत के चालक दल को ले जाने के लिहाज से पर्याप्त है। इसरो पहले ही अंतरिक्ष में दो-तीन सदस्यीय चालक दल भेजने की योजना तैयार कर चुका है और उसे बस इस बाबत सरकार द्वारा तीन से चार अरब डॉलर की राशि आवंटित किए जाने का इंतजार है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । भीषण गर्मी में तपते जयपुर ने रविवार को मां के प्यार से सराबोर ठंडक महसूस की। यह ठंडक रविन्द्र उपाध्याय के सुरों के साथ फ्यूज़न डांस ग्रुप के बच्चों की प्रस्तुती के रूप में होते हुए जयपुराइटस तक पहुंची। मौका था मातृत्व दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेव द चिल्ड्रन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इवेंट मैनेजमेंट रिसर्च, और गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित टीटू प्रिंट माँ तुझे सलाम का। जिसमें जयपुरवासी अपनी माँ को साथ लेकर बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप सभागार में पहुंचे। आयोजन सचिव मुकेश मिश्रा और हेमंत आचार्य ने बताया कि फ्यूज़न डांस ग्रुप के छोटे छोटे बच्चों ने लुकाछिपी बहुत हुई के साथ जैसे ही शुरुआत की तो ऐसा अहसास हुआ मानो माँ की खुशबू से जयपुर महक उठा हो। रविन्द्र के गाये गीतों में कभी होठों से गुनगुनायी तो कभी आँखों से छलकी ममता , रविन्द्र उपाध्याय ने अपनी रूहानी आवाज में जेसे ही हो माई तेरी चुनरिया गीत के साथ शुरुआत की तो पूरा जयपुर मानो ममता और माँ के प्यार में झूमने लगा,ये तो सच है कि भगवान है,ए माँ तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी,में कभी बतलाता नहीं,गीतों पर लोगों ने सुर से सुर मिलाकर माँ के प्रति सम्मान का इजहार किया। रविन्द्र ने सुरों की त्रिवेणी बहाते हुए जन्म जन्म साथ चलना ,खामोशियाँ ,जिया लागे ना के साथ साथ पुराने तरानों को गा कर माहोल को भावभीना कर दिया। सेव द चिल्ड्रन के टोंक में चल रही परियोजना से आई सनोबर राज और नीतू जिन्होंने अपने बाल विवाह रोके है और अन्य बच्चों के बाल विवाह निरस्त कराये है साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए समुदाय को जागरूक करने के अपने अनुभव शेयर किये। साथ ही पुरे विश्व में मनाये जा रहे इवेंट मेनेजेर्स डे और फोरम के इवेंटस्थान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया कार्यक्रम में टीटू प्रिंट के टीटू तनवानी , संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा , सेव द चिल्ड्रन के संजय शर्मा , गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट के नरेश मेहता , इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इवेंट मैनेजमेंट रिसर्च की प्रिया मिश्रा , जेएसजी महानगर के राजिव जैन , रोटरी क्लब जयपुर नार्थ के सुधीर जैन , फोरम के अरशद हुसैन ,इंटरनेशनल ज्वेलरी डिजाइनर नरिश्न्त शर्मा सहित शहर के गणमान्य जयपुरवासी मोजूद थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश के रक्षामंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि स्वदेशी स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी ने सफलतापूर्वक टॉरपीडो फायर किया। उन्होंने इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल करने से पहले यह सबसे प्रमुख परीक्षण था। मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि स्कॉर्पिन श्रेणी की पहली पनडुब्बी कलवरी ने सफलतापूर्वक टॉरपीडो परीक्षण किया। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि किस टॉरपीडो का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘पहली स्वदेशी स्कॉर्पिन श्रेणी की पनडुब्बी द्वारा टॉरपीडो के सफल परीक्षण की वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई।’’ मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘स्वदेश निर्मित यह स्टील्थ पनडुब्बी भारतीय नौसेना की पानी के भीतर की क्षमता में इजाफा करेगी।’’उल्लेखनीय है कि छह स्कॉर्पिन पनडुब्बियों में से पहली कलवरी से दो मार्च को एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया गया था। स्कॉर्पिन पनडुब्बी का निर्माण फ्रांस के डीसीएनएस द्वारा प्रौद्योगिकी स्थानांतरण के साथ प्रोजेक्ट 75 के तहत मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया था। दो पनडुब्बियां तैयार हैं, जबकि चार अन्य का निर्माण चल रहा है। कलवरी का समुद्र में ट्रायल चल रहा है और साल 2017 के मध्य में इसके नौसेना में शामिल होने की उम्मीद है। दूसरी पनडुब्बी खंडेरी को इस साल 12 जनवरी को लॉन्च किया गया था, जिसे बंदरगाह व समुद्र की सतह पर कठिन परीक्षणों के दौर से गुजरना होगा, जिसके बाद उसे पानी के नीचे उतारा जाने के बाद नौसेना में शामिल किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कॉर्पिन चकमा देने में माहिर है और गाइडेड हथियारों के माध्यम से दुश्मनों पर वार करने में सक्षम है। स्कॉर्पिन पानी के अंदर तथा सतह पर टॉरपीडो, एंटी-शिप मिसाइल के माध्यम से वार कर सकता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

इंदौर । बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की चिंता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के स्वास्थ्य की चिंता मध्य प्रदेश का महिला बाल विकास करेगा। इसके लिए कार्यकर्ता और सहायिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण होगा और उन्हें हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे। एकीकृत बाल विकास सेवा के संयुक्त संचालक राजेश मेहरा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों को बताया कि इंदौर संभाग के सभी जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा और उनके हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे, जो भविष्य में उनके काम आ सकेंगे। इंदौर संभाग में कुल 17 हजार 206 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। मेहरा ने बताया कि जून महीने में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर परियोजना व सेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमेठी । मुसलमानों का पवित्र महीने रमज़ान का आगाज हो गया है,इस महीने में अल्लाह अपने बन्दों से सुबह सादिक से सूरज गुरूब होने तक एक निश्चित समय के लिए शारीरिक जरूरतों के लिए जायज चीजो को इस्तेमाल करने पर रोक लगा देता है। रोज़ा अरबी के शौम शब्द से बना है जिसका मतलब रुक जाना होता है रोज़ेदार अपने सभी शारीरिक आवश्यकताओ की पूर्ति से एक निश्चित समय के लिये रुक जाना है और यह अमल मुस्लमान रमजान के महीने में करता है।रमजान वह महीना है जिसमे कुरआन उतारा गया जो इंसानों के लिये सर्वथा मार्ग दर्शन है और स्पष्ट शिक्षाओं पर आधारित है जो सीधा मार्ग दिखाने वाली और सत्य एवं असत्य का अंतर खोल कर रख देने वाली है इसलिये अब जो इस महीने को पाएं उस पर अनिवार्य है कि पूरे महीने रोज़े रखें  रमजान का पूरा महीना पुरे वातावरण को पुण्य(नेकी)और ईश परायणता(परहेज़गारी)से आत्मा को सराबोर कर देती हैं पूरी कौम में ईश भय की खेती हरी-भरी हो जाती है हर इंसान (औरत व् मर्द)स्वयं पाप (गुनाह)से बचने की कोशिश करता है।हर व्यक्ति को रोज़ा रखकर गुनाह करते हुए शर्म आती है और हर एक के हृदय में स्वयं में इच्छा बलवती होती है कि कुछ नेकी व भलाई का कार्य करें ,किसी भूखे को खाना खिलाएं ,किसी नंगे को कपड़ा पहनायें ,किसी मुसीबत के मारे की मदद करें यह बाते वर्ष की ग्यारह महीनों की अपेक्षा अल्लाह के दिए हुए इस रहमत व् बरकतो वाला माह-ए-रमज़ान के महीने में कई गुना बढ़ जाती हैं इस महीने में भलाईया आम हो जाती हैं और बुराईयों से लोग बचते भी हैं और दुसरो को नसीहत कर बुराईयों से रोकते हैं एक तरह से ईश भय का माहौल तैयार हो जाता है। रोज़ा का असल मकसद है झूठ से बचना "अंतिम ईशदूत (आखिरी पैगम्बर)हजरत मुहम्मद सल्ल0 अलैहि वसल्लम "का कथन है।` जिस किसी ने झूठ बोलना और झूठ पर अमल करना ही नही छोड़ा तो उसका खाना और पीना छुड़ा देने की अल्लाह तबारक तआला को कोई आवश्यकता नही"" बहुत से रोजेदार ऐसे है कि रोज़े से भूख -प्यास के सिवा उनके पल्ले कुछ नही पड़ता और बहुत से रातों को ख़ड़े रहने वाले (रातभर जागकर अल्लाह की इबादत करने वाले )ऐसे है कि रतजगे के आलावा उनके पल्ले कुछ नही पड़ता।। हज़रत मुहम्मद सल्ल0 के कथनो का मतलब साफ है कि खाली भूख और प्यासा रहना इबादत नही बल्कि इबादत का आधार है,असल इबादत है अल्लाह (ईश्वर)के खौफ के कारण से अल्लाह के बनाएं हुए नियमो को तोड़ना और ईशप्रेम के लिये हर उस कार्य की तरफ शौक़ से बढ़ना जिसमें अल्लाह जी भलाई शामिल हो और अपने नफ़्स (इंद्रियों)पर नियंत्रण करना जहाँ तक सम्भव हो दूसरों की मदद करना ,किसी के साथ अन्याय व् अत्याचार न करना,किसी के दिल को न दुखाना अपने पड़ोसियों का ख्याल रखना ,किसी का हक ना मारना,किसी परायी स्त्री के बारे में गलत नजरो से ना देखना व् सोचना आदि ये सब इबादत हैं,इस इबादत से जो व्यक्ति ग़ाफ़िल (बेपरवाह)रहा उसने बिना मतलब अपने पेट को भूख -प्यास की तकलीफ दी,अपनी इन्द्रियों को दुःख पहुँचाया अपने आपको उसने यातना दी ,अल्लाह (ईश्वर)की उसकी चाहत कब थी कि बारह से पंद्रह घण्टे के लिये उसका खाना पीना छुड़ाता। रोजा गुनाहों से बचने की ढाल हैं रोज़ा ढाल की तरह है जिस तरह ढाल दुश्मन के वार से बचने के लिये है उसी तरह रोज़ा भी शैतान के वार से बचने के लिये है।जब भी कोई व्यक्ति रोज़ा से हों तो उसे चाहिये कि उस ढाल का प्रयोग करें और उससे कोई लड़े तो उससे कह देना चाहिये भाई मैं रोजे से हूँ मेरे बारे में ये मत समझना की मैं तुम्हारे इस लड़ाई के काम में हिस्सा लूँगा।यही सब बाते अगर इंसान के अंदर नही उतरती है तो उसके रोजा रखने से कोई फायदा नहीँ है। आदमी जितनी अधिक नेक नीयती के साथ इस महीने में अमल करेगा उसी तरह बरकतों का अधिक से अधिक फायदा उठाएगा और अपने दुसरे भाईयो को फायदा पहुचायेगा और जिस तरह इस महीने के लक्षणों (इबादतों-)या नेक कार्यो को बाकी के ग्यारह महीनो में बाकी रखेगा उतना ही फ़ूले,फलेगे और अगर व्यक्ति खुद को अपने अमलों से उसको सीमित करले तो ये उस व्यक्ति की गलती है।"अल्लाह `"के के बरकतों और नेयमतो से महरूम(वंचित) रह जायेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

सहारनपुर । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी के सहारनपुर का दौरा करने जा रहे है। राहुल गांधी शब्बीरपुर गांव जाकर पीडित परिवारों से मुलाकात करेंगे। यूपी सरकार ने राहुल को सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जातीय हिंसा की चपेट में है। बीजेपी ने उनके दौरे को लेकर निशाना साधा है। यूपी सरकार के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, सहारनपुर में शांति बहाल हो गई थी बहन मायावती के जाने के बाद हालात बिगड़े, अब ट्रेजेडी टूरिस्ट राहुल गांधी जाने की तैयारी में हैं। एक अन्य ट्वीट में श्रीकांत ने कहा, कुछ लोग दलितों के मसीहा और मुसलमानों के रहनुमा बन राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आमजन से अपील है कि किसी बहकावे में न आएं। आपको बता दें कि इससे पहले बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर का दौरा किया था, जिसके बाद की हिंसा में एक आदमी मारा गया और दो जख्मी हुए। फिलहाल हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहुल गांधी को सहारनपुर आने की इजाजत नहीं दी है। ज्ञात रहे कि पांच मई को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में आंबेडकर शोभायात्रा निकालने पर दलितों और ठाकुरों के बीच बवाल हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए थे। हिंसा भडक़ाने का आरोप भीम आर्मी नाम के संगठन पर लगा था। प्रशासन की कोशिश है कि सहारनपुर में जल्दी से जल्दी विश्वास और भाईचारे का माहौल कायम हो। मायावती के शब्बीरपुर जाने के बाद हुई हिंसा से चौकन्ना प्रशासन अब फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । सीबीएसई अगले 48 घंटे में 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ देते हुए सीबीएसई ने रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिजल्ट जारी करने के समय की घोषणा सीबीएसई जल्द ही करेगा।  सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि सीबीएसई रिजल्ट रविवार (28 मई) को जारी कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को मानते हुए सीबीएसई मॉडरेशन पॉलिसी के तहत रिजल्ट लाने जा रहा है। अब छात्रों को अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर बेचैन हो रहे छात्रों को अब दिल थामकर बैठने की जरूरत है। बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं के 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। ऎसे में उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे छात्रों को भी राहत मिलेगी।  सीबीएसई के मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म करने के आदेश के विपरीत हाईकोर्ट ने फैसला दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर इस साल इस पॉलिसी को बहाल करने के निर्देश दिए। इसी कारण इस बार रिजल्ट विलंबित हुआ है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More