BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नीतीश बोले,शराब पीने-पिलाने वालों को छोडेंगे नहीं,बाकी ऊपर वाले के हाथ...

नीतीश बोले,शराब पीने-पिलाने वालों को छोडेंगे नहीं,बाकी ऊपर वाले के हाथ...पटना । सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि वे जब तक कुर्सी पर रहेंगे बिहार में शराब पीने वाले या उसके अवैध कारोबार में लगे लोगों को छोडने वाले नहीं हैं। नीतीश ने पटना में एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में कहा कि हम छोडने वाले नहीं हैं, बाकी ऊपर वाले के हाथ में है, सब उसी के नियंत्रण में है। 

इस कार्यक्रम में नीतीश ने अपने भाषण में माना कि पिछले दिनों पटना पुलिस के एक दारोगा ने वक्तव्य दिया था कि थाने में रखी अधिकांश शराब चूहे पी गए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर देश-विदेश तक सभी जगह राज्य सरकार की जमकर किरकिरी हुई। इसके बाद उन्होंने न केवल थानों में रखी शराब को नष्ट करने का आदेश दिया बल्कि पुलिस को भी शराब के अवैध कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया। 

नीतीश ने कहा कि अब पुलिस को शराब का स्टॉक जब्त करने के पहले कोर्ट के लिए सैंपल सबूत के तौर पर रखना होगा और उसके बाद जब्त शराब को तुरंत नष्ट करना होगा। राज्य में पिछले एक साल के दौरान नौ लाख लीटर शराब जब्त की गई। हर जिले में पुलिस इसे नष्ट कर रही है। इसबीच सोमवार को सुप्रीमकोर्ट ने राज्य के शराब के कारोबारियों के आग्रह को मानते हुए उन्हें अपना स्टॉक 31 जुलाई तक हटाने की मोहलत दी है। राज्य में शराबबंदी के बाबजूद शराब की सर्वत्र उपलब्धता पर नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीने वाले ही ऎसा हल्ला भी करते हैं। नीतीश ने यह स्वीकार करते हुए कि शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है, चेतावनी दी कि यह होम डिलीवरी वाले ग्राहक ही सबसे ज्यादा शराब बंदी की विफलता पर हल्ला मचा रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में किसी को छो़डा नहीं जाएगा। 

बताते चलें,राज्य में शराब की खरीद-बिक्री के अवैध धंधे में आला पुलिस अधिकारी से लेकर पुलिस के आम जवान तक लगे हैं। राज्य सरकार ने अब तक जिलों में पुलिस बल हो या शराब पीने वाले, उनकी मेडिकल जांच के लिए पर्याप्त संख्या में किट उपलब्ध कराए हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More