BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केरल में मंगलवार को दस्तक देगा मानसून

केरल में मंगलवार को दस्तक देगा मानसूनतिरुवनंतपुरम । दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार तक केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मौसम के मौजूदा हालात संकेत देते हैं कि दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि मानसून के पहुंचने से पहले ही सोमवार को राज्य में जोरदार बारिश हुई है।

आईएमडी ने कहा कि केरल के अलावा लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून अगले 24 घंटों में दस्तक दे सकता है। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक इस बात का संकेत है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून पहुंच गया है, और बारिश का मौसम शुरू हो गया है।

आईएमडी के दिल्ली कार्यालय के अनुसार, आमतौर पर जून के प्रथम सप्ताह में केरल में मानसून दस्तक देता है। आईएमडी के अधिकारी एम. महापात्रा ने कहा, ‘‘केरल के लिए इसके पहले का अनुमान पांच जून था।’’ केरल में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि पहली जून है, और 2005 से आईएमडी ने तिथि के लिए संचालनगत अनुमान जाहिर करने शुरू किए।इस बीच, बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान मोरा कोलकाता के दक्षिण-दक्षिण पूर्व 660 किलोमीटर पर स्थित था और मंगलवार को वह बांग्लादेश का चटगांव पार कर जाएगा। आईएमडी ने अंडमान द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल तट से लगे इलाकों में मंगलवार को मौसम खराब रहने का अनुमान जाहिर किया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More