BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अब पाकिस्तान ने मांगी भारत से अपने लापता अफसर के बारे में जानकारी

अब पाकिस्तान ने मांगी भारत से अपने लापता अफसर के बारे में जानकारीनई दिल्ली । कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में मात खाने के बाद अब पाकिस्तान ने भारत अपने लापता अफसर की जानकारी मांगी है। पाकिस्तान का कहना है कि लेफ्टिनेंट कर्नन मोहम्मद हबीब जहीर 6 अप्रैल से नेपाल से लापता हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों पाक के सुरक्षा अधिकारी ने बयान दिया था कि भारत ने जाधव को बचाने के लिए हबीब का अपहरण किया है। अब इस्लामाबाद की तरफ से जहीर के मामले में भारत से जानकारी मांगी गई है। वहीं भारतीय अधिकारियों ने हबीब जहीर के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया है। 

लेकिन पाकिस्तान सरकार के सूत्रों का कहना है कि उनकी सरकार को लगता है कि हबीब रॉ के कब्जे में हैं। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तानी अफसर हबीब 6 अप्रैल को नेपाल से गायब हो गए थे और इस मामले में जांच जारी है। हबीब पहले पाकिस्तान की आईएसआई के साथ काम करता था। लापता होने से पहले वह काठमांडू से लुंबिनी पहुंचा था। वहीं हबीब के परिवार का कहना है कि हबीब को यूएन एजेंसी की तरफ से नेपाल में नौकरी करने का ऑफर मिला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि हबीब आईएसआई के खूफिया मिशन पर नेपाल गया था। ज्ञातव्य है कि जाधव मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। पाकिस्तान ने अपने लापता अफसर का मामला ऐसे समय में उठाया है जब जाधव का मामला आईसीजे में लंबित है। ऐसे में जाधव मामले में कोई नया मोड आ सकता है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More