देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । सरकार ने 20 साल बाद एक रूपए के नए नोट दोबारा छापने का फैसला किया है। हालांकि, पुराने नोट और सिक्के भी चलन में रहेंगे। एक रूपए से आज भले ही हम ज्यादा कुछ न खरीद पाएं, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार देश में इसको चलन में रहने देना चाहती है।
भारतीय रिर्जव बैंक ने इस बात की पुष्टि की है। आरबीआई ने इस बारे में बताया कि वह जल्द ही एक रूपए के नए नोट चलन में लाएगा। भारत सरकार इन्हें छापेगी। ये नोट कॉइनेज एक्ट 2011 के तहत छापे जाएंगे। फिलहाल एक रूपए के सिक्के चलन में हैं, जो टकसाल में तैयार किए जाते हैं।
एक रूपए के इस नए नोट के सबसे ऊपर भारत सरकार अंग्रेजी और हिंदी में लिखा होगा। नए नोट की डिजाइन का वर्णन करते हुए आरबीआई ने कहा है कि इस पर आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। जबकि बाकी नोटों पर भारतीय रिर्जव बैंक के गर्वनर के हस्ताक्षर होते हैं। नोट के दूसरे हिस्से पर 2017 अंकित होगा। नोट के आगे का हिस्सा हल्का गुलाबी और हरा रंग का नजर आएगा और जहां एक रूपए लिखा होगा, उसके पीछे फूल-पत्ती वाली आकृति बनी होगी। वहीं, पीछे के हिस्से में सागर सम्राट की तस्वीर होगी। उसके बगल में 15 भारतीय भाषाओं में नोट की कीमत लिखी होगी। बताया गया कि एक रूपए का नया नोट द कॉइनेज एक्ट 2011 के तहत वैध टेंडर करार दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल