BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला पर्वतारोही रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद मौत हो गई है। 27 वर्षीय रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतह के बाद लौटते वक्त रविवार को लापता हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रवि करीब 200 मीटर नीचे गिर गए थे। घटना के 36 घंटे बाद रवि का शव बरामद कर लिया गया है, देरी की वजह इलाके का खराब मौसम है। आपको बता दें कि रवि के पहले उनके साथ गए एक अमेरिकी पर्वतारोही की भी मौत हो गई थी।  मुरादाबाद जनपद के भोला सिंह की मिलक निवासी पर्वतारोही रवि कुमार दुनिया की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरकेश का कहना है कि 21 मार्च को रवि मुरादाबाद से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया, 20 मई को सूचना आई थी कि रवि ने तिरंगा फहरा दिया है, लेकिन उसके बाद कोई सूचना नहीं मिली। फिर सूचना मिली कि उसका मोबाइल मिल गया है, उसे कहीं किसी पेड़ पर फंसा हुआ बताया जा रहा है। लेकिन, उसके कुछ देर बाद ही खबर आई की बेटे का शव बरामद किया गया है। आपको बता दें कि रवि कुमार ने देश के लिए कई जगह अपनी जीत का तिरंगा फहराया था, माउंट एवरेस्ट भी ये तीसरी बार गए थे। इन्होंने देश का नाम रोशन किया है। लेकिन, अब मौत की खबर से पूरे मुरादाबाद में शोक की लहर दौड़ गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कन्नौज । यूपी की कन्नौज जेल में रविवार को जेल प्रशसन और कैदियों के बीच खूनी संघष हुआ। इस संघर्ष में दो डिप्टी जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डिप्टी जेलरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हांलांकि कैदियों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि कैदियों में से कितने घायल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कन्नौज जेल के कैदियों ने जेल के अंदर डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस प्रशासन को जब घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होनें कैदियों को काबू किया। कैदियों को काबू करने में पुलिस को भी बडी मशक्कत करनी पडी। कैदियों को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी। जेल के अंदर अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।  क्यो हुआ खूनी संघर्ष: कन्नौज जेल प्रशासन और कैदियों के बीच तनाव की शुरूआत शुक्रवार को हुई। शुक्रवार को एक कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। वहां कैदी ने कोर्ट में जेल प्रशासन पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया। साथ ही कैदी ने कोर्ट को पीठ की चोट के निशाना भी दिखाएं। इसके बाद मामले ने तूल पकड लिया। तनाव इतना बढ गया कि रविवार को गुस्साए कैदियों ने कन्नौज जेल के डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला कर दिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कई इलाके तथा राजस्थान में जयपुर तक रविवार शाम बारिश से मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को गरमी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद से ही आसमान में काले बादलों का छाना शुरू हो गया और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व शाम होने तक ये बारिश हुई। जयपुर में बारिश तेज तो नहीं हुई लेकिन मौसम एकदम बदल गया, सारी गर्मी काफूर हो गई। दिल्ली में सूरज घने काले बादलों के पीछे चला गया और दिन के समय ही कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में ऎसी बारिश सोमवार को भी होने के आसार हैं। दिल्ली का पारा बीते कुछ दिनों से औसत से अधिक जा रहा था। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री था, जोकि मौसम के सामान्य औसत से दो डिग्री अधिक है। जयपुर में बारिश तेज तो नहीं हुई लेकिन मौसम एकदम बदल गया, सारी गर्मी काफूर हो गई।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

काठमांडू । दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर सबसे ऊंचे बेस कैंप से मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली एक भारतीय महिला सहित छह पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पर्वतारोहियों की ऊंचाई के चलते तबीयत बिगडऩे से उन्हें वापस भेजना पड़ा। समाचार पत्र ‘हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिला पर्वतारोही 52 वर्षीया संगीता एस. बहल, अर्जेंटीनी पर्वतारोही आंद्रेस एस्टेबान पेरिज और रिकार्डो दारियो बर्न को बेस कैंप से हेलीकॉप्टर के जरिए वापस लाया गया। पर्वतारोहण का आयोजन करने वाली मैडिसन माउंटेनियरिंग की स्थानीय साझेदार हिमालयन गाइड्स के एक अधिकारी ने बताया कि 1985 में मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली बहल का स्वैकॉन इंटरनेशनल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन नेपाल के अध्यक्ष दांबेर पाराजुली के हवाले से कहा गया है, ‘‘बहल की हालत अब खतरे से बाहर है।’’ बेस कैंप से एवरेस्ट की चढ़ाई का आखिरी पड़ाव पूरा करने की तैयारी में लगे इन पर्वतारोहियों में से अधिकांश स्नो ब्लाइंडनेस और शीतदंश का शिकार हो गए। चीन और स्लोवाकिया के एक-एक पर्वतारोही को भी खराब हालत के चलते वापस लाना पड़ा। नेपाल के एक पर्वतारोही को इलाज के लिए काठमांडू लाना पड़ा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत अभी भी कई एशियाई देशों से पीछे है। लेकिन यह स्थिति अगले डेढ सोल में बदलने वाली है। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आने वाले दिनों तीन संचार उपग्रह अंतरिक में भेजने की योजना बना रहा है। इसका मकसद भारत में भी हाई स्पीड इंटनेट युग की शुरूआत करना है। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स के मामले में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है।  इसरो के अध्यक्ष किरण कुमार ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वे तीन संचार उपग्रह लॉन्च करने जा रहे हैं। जून में GSAT-19 की लॉन्चिंग होनी है, उसके बाद GSAT-11 और फिर GSAT-20 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। GSAT-19 को इसरो के अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण याण GSLVMk III से प्रक्षेपित किया जाएगा। भारत के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान - भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान माक-3 (GSLVMk III) सबसे भारी भारतीय संचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए लिए बनाया गया है। अंतरिक्ष तकनीक में बड़ा बदलाव लाने वाले मिशन के तौर पर देखे जा रहे GSLVMk III के साथ अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर हुए बिना बड़े उपग्रहों का देश में ही प्रक्षेपण कर सकता है। यह चार टन तक के वजन वाले उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेज सकता है, जो मौजूदा जीएसएलवी मार्क-2 की दो टन की क्षमता से दोगुना है। वहीं अहमदाबाद स्थित स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर के निदेशक तपन मिश्रा ने कहा है कि इन तीनों उपग्रहों के अंतरिक्ष में काम करना शुरू करते ही हाई-क्वॉलिटी इंटरनेट, फोन और वीडियो सेवा देना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रक्षेपित GSAT उपग्रहों का प्रभावी डेटा रेट एक गीगाबाइट प्रति सेकंड है, जबकि GSAT-19 प्रति सेकंड चार गीगाबाइट डेटा देने में सक्षम होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भीलवाड़ा । मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत रविवार को भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने जिले के गुरलां ग्राम की पहाडियों में श्रमदान करके नाड़ी निर्माण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा सहित कई अधिकारी और करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कारोई थाना क्षेत्र के गुरला ग्राम में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने नाडी निर्माण का कार्य लिया था। 600 मीटर के इस क्षेत्र में 48 हजार रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि नाडी कार्य पुलिस विभाग की ओर से आज करवाया जा रहा है। जिसमें सभी थानों के जवान और अधिकारी यहां पर मौजूद रहे। नाडी निर्माण के बाद यहां पर बारिश के मौसम में पौधे लगाए जाएंगे। शर्मा ने यह भी कहा कि आज जिले के सभी थानों क्षेत्रों में जलस्वावलम्बन के तहत पुलिसकर्मी श्रमदान कर रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहाबाद । इलाहाबाद हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी के दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी के शब्दों ने अब केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार व खूफिया एजेंसियों के कान खड़े कर दिये हैं। सांसद वरूण ने ऐसा बयान क्यों दिया और इसके क्या मायने हैं। यह अब गणितज्ञ सुलझाने में लगे हुये हैं। मीडिया रिपोर्ट के बाद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट व इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम की वीडियो व ऑडियो फुटेज जुटाई है। जिसे दिल्ली भेज दिया गया है । अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले वरूण के लिए यह ऐसा पहला मौका था। जब भाजपा के एक बड़ा धड़ा उनके इलाहाबाद के कार्यक्रम से बॉयकॉट कर गया था। वरूण ने किसी नाराजगी में यह शब्द इस्तेमाल किया य यह उनके भाषण का हिस्सा था। यह तो स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन एक बात तो साफ है। वरूण ने अपने शब्दो में "सरकारों" का इस्तेमाल किया था। जिससे मौजूदा योगी व मोदी सरकार पर ही निशाना माना जा रहा है।  हालात क्यों पनपे  राजनीति के गलियारे में वरूण की तल्खी उसी दिन बढ़ गयी थी। जब इलाहाबाद की रैली में वरूण गांधी को सीएम बनाने की मांग कर रहे समर्थकों को साफ लहजे में चुप कराकर । इसे अनुशासनहीनता माना गया था। वही दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ के समर्थकों पर केन्द्रीय नेतृत्व चुप्पी साधे हुये था। लगातार कई सालों से युवाओ की एक बडी संख्या वरूण को सीएम बनाने की मांग करती रही। लेकिन सूबे में चुनाव प्रचार के दौरान भी वरूण को अलग थलग छोड़ दिया गया था। आश्चर्य तो तब हुआ था जब सूबे में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद वरूण गांधी के सीएम पद की दावेदारी पर चर्चा तक नहीं हुई।  अगर देखा जाये तो गांधी परिवार का रूतबा उनके नाम के साथ जुड़ा हुआ है। वह खुद भी फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन खासे लोकप्रिय होने के बावजूद भी वरूण को केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया । माना जा रहा है कि वरूण गांधी की लगातार उपेक्षा हो रही है। भाजपा संगठन का ही एक धड़ा गांधी फैमली के इस चिराग को बहुत तेज नहीं जलने देना चाहता। जिसके चलते देश भर में अपनी अलग पहचान व यूपी में खासा प्रभाव रखने वाले वरूण को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है।  केंद्र में हलचल  सूत्रों के हवाले से पुख्ता खबर मिली है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व में इस बयान से हलचल है। नेतृत्व वरूण की मंशा सूंघने में लगा है। इसलिये वरूण के इलाहाबाद में हुये कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी मंगवाई गयी है। माना जा रहा है कि ऐसे बयानों से जनता के बीच वरूण अपनी छवि को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं और यह सही भी है। वरूण के बयान के एक दिन बाद जब मीडिया रिपोर्ट में बयान प्रसारित हुआ तो हर किसी ने उन्हे नोटिस किया।जबकि इलाहाबाद में कार्यक्रम होने पर न मीडिया ने ही इसे बड़े कार्यक्रम के तौर पर कवरेज को तरजीह दी थी। न ही भाजपाईयों ने कार्यक्रम में दिलचस्पी दिखाई थी।  बुधवार को हुआ था कार्यक्रम  इलाहाबाद हाईकोर्ट में बीते बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से संगोष्ठी आयोजित हुई। विषय था ‘न्याय का वास्तविक अर्थ’। जिसमे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सरकारों ने सिर्फ अमीरों के कर्ज माफ किए थे। उनको गरीब और किसानों के कर्ज की चिंता नहीं है। भाषण में उन्होंने तमिलनाडु के किसानों के दिल्ली के जंतर मंतर पर किए गए आंदोलन प्रदर्शन का भी जिक्र किया था। सरकार शब्द के इस्तेमाल को मीडिया ने कैच किया और अगले दिन यह बयान सुर्खियों में आ गया।  अब भाजपा से लेकर हर जगह वरूण के इस बयान के अलग अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। फिलहाल वरूण की प्रतिक्रिया ही इस असमंजस को खत्म कर पायेगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । राजधानी में कई दिनों की गरमी के बाद एक बार फिर शुक्रवार दोपहर बाद तेज आंधी और कई इलाकों में बूंदाबांदी ने लोगों को राहत प्रदान की और तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। तेज आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गरमी से राहत प्रदान की। वहीं इस दौरान शहर में यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 72 घंटों तक तेज हवाओं के साथ कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को तेजस ट्रेन के रेक का निरीक्षण किया। तेजस एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं एवं यात्रियों के आरामदेह सफर के लिए बेहतर इंतजाम हैं। तेजस एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इसके डिब्बों का निर्माण कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में किया गया है। मंत्रालय की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, तेजस के अभिनव डिजाइन वाले डिब्बे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौडऩे में सक्षम हैं, लेकिन रेल की पटरियों में निहित सीमाओं के चलते ये डिब्बे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ही दौड़ पाएंगे। स्टील ब्रेक डिस्क, सिंटर्ड पैड, इलेक्ट्रो/न्यूमैटिक एसिस्ट ब्रेक सिस्टम की सहायता से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति क्षमता हासिल की गई। बयान के अनुसार, 16 नॉन-एक्जीक्यूटिव एवं दो एक्जीक्यूटिव चेयर कारों और एक पॉवर कोच समेत 19 डिब्बों वाले प्रथम रेक का निरीक्षण शुक्रवार को रेल मंत्री ने किया। एक एक्जीक्यूटिव कोच को आगे चलकर एक स्मार्ट कोच में तब्दील कर दिया जाएगा, जिसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं होंगी। इसकी घोषणा बजट 2016-17 में की गई थी। बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ए.के. मित्तल, रेलवे बोर्ड के सदस्य (रोलिंग स्टॉक) रविंद्र गुप्ता, सदस्य (संकर्षण) घनश्याम सिंह, रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आर.के. कुलश्रेष्ठ और वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद द्वारा कोयले पर कर की दर 5 फीसदी रखे जाने की प्रशंसा करते हुए कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि इस कदम से बिजली वितरण कंपनियों (डिसकॉम्स) को किफायती दर पर बिजली मुहैया करा सकेंगी। कोयले पर वर्तमान में 11.69 फीसदी की दर से कर लगता है। गोयल ने यहां कहा, जीएसटी शासन को देशभर में लागत में कमी लाने, भ्रष्टाचार को कम करने तथा एक देश एक कर की दर को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। मुझे खुशी है कि जीएसटी परिषद ने कोयले को 5 फीसदी के स्लैब में रखा है। इससे बिजली के दाम घटेंगे। गोयल नई और नवीकरणीय ऊर्जा और खनन विभाग के मंत्री भी हैं। उन्होंने सोलर मॉडयूल पर 18 फीसदी कर की दर के बारे में कहा कि इससे सौर ऊर्जा के टैरिफ पर असर नहीं होगा। इस संबंध में उन्होंने कहा, परियोजना की दर अलग-अलग परियोजनाओं पर निर्भर करती है। इससे भ्रष्टाचार में कमी तथा परिचालन संबंधी कठिनाइयों के घटने से सौर ऊर्जा के टैरिफ को कम रखने में मदद मिलेगी। गोयल ने यह भी कहा कि पिछले तीन सालों में देश में बिजली की मांग 6.5 फीसदी बढ़ी है और बिजली उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर में हिंसा फैलाने के आरोप लगनपे से नाराज कई दलित परिवारो ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। गौरतलब है कि यूपी के सहारनपुर में फैली हिंसा के दौरान भीम सेना पर दंगे फैलाने के आरोप लगे। आरोप लगने से यहां के दलित परिवार काफी नाराज हैं। आरोप लगने से नाराज तीन गांवों के करीब 180 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोडकर बौद्ध धर्म अपना लिया है। इतना ही नहीं इन दलित परिवारों ने अपने घरों में रखी हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को नदी में प्रवाहित कर दिया। मूर्तियां और तस्वीरें नदी में प्रवाहित करने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने इन लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इन दलित परिवारों का आरोप है कि पुलिस साजिश के तहत भीम आर्मी को बदनाम करने के लिए दंगा फैलाने का आरोप लगा रही है। इन दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को लिखित रूप में कहा है कि वे हिंदू धर्म में सुरक्षित नहीं है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर भीम सेना के लोगो को अगर जल्द आजाद नहीं किया गया तो पूरे जिले के लोग बैद्ध धर्म अपना लेंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पणजी । दक्षिण गोवा में संवोर्देम नदी पर पुर्तगालियों के समय के बने एक पुल ढह जाने के कारण करीब 50 लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग लापता है। अन्य पांच घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं राहत बचाव कार्य कर रही टीम ने दो शवो को बरामद कर लिया है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा दक्षिण गोवा के कुरचोरेम में गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ। यहां से संवोर्देम नदी गुजरती है। जिस पर पैदल चलने वाला पुल बना था। बताया जा रहा है कि ये पुल पुर्तगाली शासन में बना था। अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, एक नौजवान ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश थी। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग नदी के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुल पर लोगों की संख्या काफी ज्यादा हो गई। जिसके चलते पुल टूट गया। पुल टूटने से वहां मौजूद करीब 50 लोग नदी में जा गिरे। हालांकि नदी का बहाव बहुत तेज नहीं था, जिसके चलते कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। हादसा देर शाम होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू टीम के लिए काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। इंडियन नेवी समेत स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश कर रहा है। गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More