देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार देर रात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढू सुरेन्द्र कुमार बंसल के छापेमारी की। गौरतलब है कि आप से निकाले गए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, तब सुरेन्द्र कुमार बंसल के नाम की भी चर्चा हुई थी। ज्ञातव्य है कि सुरेन्द्र कुमार बंसल का 7 मई को निधन हो गया। कल देर रात एसीबी ने दिल्ली के पीडब्लूडी घोटाले के सिलसिले में दिवंगत सुरेन्द्र कुमार बंसल के घर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान एसीबी ने बंसल के घर से कुछ कागजात बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन कागजातों का संबंध पीडब्लूडी घोटाले से हो सकता है। हांलांकि अभी तक एसीबी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह है पीडब्लूडी घोटाला:
ज्ञातव्य है कि एसीबी ने पिछले दिनों ने तीन अलग अलग एफआईआर दर्ज की थी। इन एफआईआर में केजरीवाल के दिवंगत साढू सुरेन्द्र कुमार बंसल की कंपनी का भी नाम शामिल है। यह एफआईआर रोड्स एंटी करप्शन के संस्थापक राहुल शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है। राहुल शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2015-16 में दिल्ली में सडकों और सीवर लाइन के ठेके देने में गडबडियां की गई थीं। राहुल शर्मा ने आरोप लगाए है कि नियमों की अव्हेलना करते हुए सडकों और सीवीर लाइन के ठेकों में करीब 10 करोड रुपये के बिल पास कर दिए गए। जब एसीबी ने जांच की तो पाया कि जिस सामान की आपूर्ति तक नहीं हुई उनके लिए फर्जी बिल दिए गए।
साथ ही जिन कंपनियों के बिल दिए गए, उनमें से कुछ बिल ऐसी कंपनियों के थे जिनका अस्तित्व ही नहीं है। साथ ही राहुल शर्मा ने आरोप लगाए थे कि केजरीवाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बंसल को ठेके देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा