देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
काठमांडू । दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर सबसे ऊंचे बेस कैंप से मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली एक भारतीय महिला सहित छह पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पर्वतारोहियों की ऊंचाई के चलते तबीयत बिगडऩे से उन्हें वापस भेजना पड़ा।
समाचार पत्र ‘हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिला पर्वतारोही 52 वर्षीया संगीता एस. बहल, अर्जेंटीनी पर्वतारोही आंद्रेस एस्टेबान पेरिज और रिकार्डो दारियो बर्न को बेस कैंप से हेलीकॉप्टर के जरिए वापस लाया गया। पर्वतारोहण का आयोजन करने वाली मैडिसन माउंटेनियरिंग की स्थानीय साझेदार हिमालयन गाइड्स के एक अधिकारी ने बताया कि 1985 में मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली बहल का स्वैकॉन इंटरनेशनल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन नेपाल के अध्यक्ष दांबेर पाराजुली के हवाले से कहा गया है, ‘‘बहल की हालत अब खतरे से बाहर है।’’ बेस कैंप से एवरेस्ट की चढ़ाई का आखिरी पड़ाव पूरा करने की तैयारी में लगे इन पर्वतारोहियों में से अधिकांश स्नो ब्लाइंडनेस और शीतदंश का शिकार हो गए।
चीन और स्लोवाकिया के एक-एक पर्वतारोही को भी खराब हालत के चलते वापस लाना पड़ा। नेपाल के एक पर्वतारोही को इलाज के लिए काठमांडू लाना पड़ा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू