BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत पहाड़ी पर पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत पहाड़ी पर पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदानभीलवाड़ा । मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत रविवार को भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने जिले के गुरलां ग्राम की पहाडियों में श्रमदान करके नाड़ी निर्माण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा सहित कई अधिकारी और करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कारोई थाना क्षेत्र के गुरला ग्राम में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने नाडी निर्माण का कार्य लिया था। 600 मीटर के इस क्षेत्र में 48 हजार रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि नाडी कार्य पुलिस विभाग की ओर से आज करवाया जा रहा है। जिसमें सभी थानों के जवान और अधिकारी यहां पर मौजूद रहे। नाडी निर्माण के बाद यहां पर बारिश के मौसम में पौधे लगाए जाएंगे। शर्मा ने यह भी कहा कि आज जिले के सभी थानों क्षेत्रों में जलस्वावलम्बन के तहत पुलिसकर्मी श्रमदान कर रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More