देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कन्नौज । यूपी की कन्नौज जेल में रविवार को जेल प्रशसन और कैदियों के बीच खूनी संघष हुआ। इस संघर्ष में दो डिप्टी जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डिप्टी जेलरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हांलांकि कैदियों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि कैदियों में से कितने घायल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कन्नौज जेल के कैदियों ने जेल के अंदर डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस प्रशासन को जब घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होनें कैदियों को काबू किया। कैदियों को काबू करने में पुलिस को भी बडी मशक्कत करनी पडी। कैदियों को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी। जेल के अंदर अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।
क्यो हुआ खूनी संघर्ष:
कन्नौज जेल प्रशासन और कैदियों के बीच तनाव की शुरूआत शुक्रवार को हुई। शुक्रवार को एक कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। वहां कैदी ने कोर्ट में जेल प्रशासन पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया। साथ ही कैदी ने कोर्ट को पीठ की चोट के निशाना भी दिखाएं। इसके बाद मामले ने तूल पकड लिया। तनाव इतना बढ गया कि रविवार को गुस्साए कैदियों ने कन्नौज जेल के डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला कर दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गृह मंत्रालय ने कैदियों के आधार प्रमाणीकरण के लिए राज्यों को किया अधिकृत
15 साल के संघर्ष के बाद बनी सडक, एक महीने में उखडी
पंजाब की जेलों में कैदियों के लिए हेल्पलाइन नंबर की होगी सुविधा