BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जयपुर/कोटा । कोटा के प्रगतिशील किसान किशन सुमन ने राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में ‘सदाबहार आम’ के चार पेड़ लगाए हैं। सुमन ने आम की ‘सदाबहार’ किस्म की पहचान की है, जो वर्ष भर फल देती है। उनके चार बीघा खेत में आम के 22 मदर प्लांट्स और 300 ग्राफ्टेड प्लांट्स लगे हुए हैं। आम की यह किस्म रोग प्रतिरोधी है। बौनी किस्म होने से इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। इसमें वर्ष भर नियमित रूप से फल आते हैं। सुमन का कहना है कि 17 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने फलों के बगीचे में आम के ऐसे पेड़ की पहचान की थी जो तीन ऋतुओं (12 महीने) जनवरी-फरवरी, जून-जुलाई तथा सितंबर-अक्टूबर में फल दे रहा था। इस पौधे को संरक्षित करने एवं ग्राफ्टिंग द्वारा अन्य पौधे तैयार करने पर इनमें बेहतरीन विकास देखने को मिला और इनमें दूसरे वर्ष से ही आम लगने शुरू हो गए। सुमन ने आगे बताया कि 24 से 26 मई तक आयोजित होने वाले ‘ग्राम कोटा’ उनके ‘सदाबहार आम’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए बेहतर मंच साबित होगा। सुमन ने बताया कि वर्तमान में सदाबहार आम पेटेंट की प्रक्रिया में है। इसकी पौध को अब नियमित रूप से छत्तीसगढ़, दिल्ली एवं हरियाणा भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस इनोवेशन के लिए सुमन को नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया जा चुका है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसकी सराहना की है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । घाटी में पिछले हफ्ते ही आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज शहीद किया था। ये घाटी के युवाओं को सेना से दूर रहने का संदेश था। इससे पहले भी कश्मीर में हिजबुल और लश्कर ए तैयबा के सरगना धमकी दे चुके है कि कश्मीर के नौजवान पुलिस में शामिल ना हों। कई वीडियो संदेशों में पुलिसवालों के परिवारों तक को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।  लेकिन अपनी सरजमीं की हिफाजत की चाह रखने वाले कश्मीर युवाओं की भी कमी नहीं है। इसकी मिसाल राज्य में चल रही पुलिस भर्ती में देखने को मिल रही है। महकमे में सब-इंस्पेक्टर की 698 रिक्तियों के लिए 67,218 कश्मीरी नौजवानों ने अर्जी दी है। शनिवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में करीब 2 हजार लडक़े और लड़कियां भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे। ये सभी भर्ती के लिए जरूरी फिजिकल टेस्ट देने आए थे। खाकी वर्दी के लिए जोश के मामले में कश्मीर के युवा जम्मू के नौजवानों को भी मात दे रहे हैं। पुलिस को घाटी से 35,722 अर्जियां मिली हैं जबकि जम्मू से 31,496 युवाओं ने आवेदन दिया है। सब-इंस्पेक्टर की वर्दी का सपना देखने वालों में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। नौकरी के लिए अर्जी देने वालों में करीब 6 हजार लड़कियां हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एस पी वैद्य ने अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, कश्मीरी लड़कियां बड़ी तादाद में सामाजिक रूढियों को तोडक़र भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं। भर्ती में शामिल होने आई कई लड़कियों का कहना था कि वो आतंकवाद के दौर में मुश्किलों का सामना करने वाली कश्मीरी महिलाओं की मदद के लिए पुलिस में शामिल होना चाहती हैं। वहीं कुछ के लिए पुलिस की नौकरी समाज में प्रतिष्ठा का सवाल है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुष्कर । पवित्र सरोवर में पानी की मात्रा कम होने से मछलियों के मरने का सिलसिला बढ़ गया है। तेज गर्मी में गर्म जल से अन्य़ जलीय जीव जंतु भी मरने लगे हैं। सरोवर में बीसलपुर से पानी दिया जा रहा है जिससे जलस्तर घट गया है। पालिका स्तर पर सरोवर के जल की सतह पर तैरती मृत मछलियों को बाहर निकालकर अन्यत्र दफनाया गया। वर्तमान में सरोवर में औसतन जलस्तर घटकर करीब पांच फीट तक रह गया है। तेज गर्मी पडऩे के साथ ही सरोवर का जल तेजी से गर्म होने के कारण मछलियों का जीवन संकट में पडऩे लगा है। इसके अलावा स्नान को आने वाले श्रद्धालु धर्म के नाम पर जल में प्रतिबंधित खाद्य सामग्री भी सरोवर में डाल रहे हैं, इससे जल प्रदूषण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मछलियों के मरने का यह भी एक मुख्य कारण माना जा रहा है।पालिकाकर्मी फतेह सिंह गौड़ के अनुसार शनिवार को करीब तलासिया प्रजाति की 70 तथा मुंंगेर प्रजाति एक वजनी मछली ने दम तोड़ दिया, इसके अलावा दो सर्प भी मरे हुए मिले हैं। सभी जलचरों को पालिकाकर्मियों ने बाहर निकालकर दफना दिया है। पालिका स्तर पर सरोवर के जल को शुद्ध करने के लिए 10 क्विंटल चूना डाला गया है।बंद है बीसलपुर का पानीसरोवर में जलीय जीवों को बचाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने के प्रयास में बीसलपुर का पानी डालना शुरू किया था लेकिन पुष्कर मेले के बाद इस लाइन से पानी डालना बंद कर दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर युवा कलाकारों ने पेंटिंग बनाकर अपनी मां को समर्पित की। उन्होंने पेंटिंग में मां के महत्व को दर्शाया है। पेंटिंग में एक बच्चे को मां की गोद में इस तरह दिखाया गया है, जैसे उस मां के लिए उसका बच्चा सबसे बड़ा तोहफा हो। मां के लिए बनाई गई पेंटिंग देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल को छू गई, मन भाव विभोर हो गया। कहा जाता है कि दुनिया में मां से बढ़ कर किसी के लिए कुछ भी अहम नहीं है। अपने बच्चों के लिए मां उसकी पहली गुरु होती है। मां समाज में चलने के लिए एक नई जिंदगी की राह आसान करती है। जब सारी दुनिया सो जाती है तो एक मां अपने बच्चे की एक आहट पर उठ कर बैठ जाती है, उसे गले से लगाकर तब तक थपथपी देती है, जब तक उसका बच्चा आराम से सो नहीं जाता। नौ महीने अपनी कोख में रखने वाली मां उस बच्चे के लिए कितनी अहम होगी, इसका अंदाजा उस मां से बेहतर कोई नहीं बता सकता।यही वजह है कि दुनियाभर में मां के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। भारत में मदर्स डे मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मदर्स डे का इतिहास लगभग 400 वर्ष पुराना है। बताया जाता है की प्राचीन ग्रीक और रोमन इतिहास में मदर्स डे मनाया जाता था। कहा जाता है की 1912 में एना जार्विस ने सेकेंड संडे इन मे और मदर डे को ट्रेडमार्क बनाया और मदर डे इंटरनेशनल एसोसिएशन का सृजन किया। मदर्स डे के मौके पर भारत में अलग अलग जगहों पर कई आयोजन कर उन्हें सम्मानित किए जाने का रिवाज है। इस दिन बच्चे अपनी मां के लिए पेंटिंग बनाते है तो कई जगह उन्हें सम्मानित किया जाता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मानसून के आगमन के लिए मौसम अब अनुकूल बनता दिखाई दे रहा है। मौसम की स्थितियां जिस तेजी से सही दिशा में बढ़ रही है उससे अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देने के आसार है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मानसून आमतौैर पर 20 मई को दस्तक देता है। इस समय मौसम से जुड़ी स्थितियों के अनुसार आने वाले दो दिनों में अंडमान एवं निकोबार में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम धीरे-धीरे प्रभावी होगा और निम्म दबाव का रुप लेगा। इसी मौसम सिस्टम के प्रभाव से 15 मई से दक्षिण अंडमान सागर में भारी बरसात होगी जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देने के लिए मौसम अनुकूल हो जाएगा।  स्थितयां एेसी ही बनी रही तो केरल में भी मानसून 1 जून से पहले पहुंच सकता है। यह 30 जून तक भारत के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर बारिश करता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । प्रदेश में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। राज्य स्तर, जिला स्तर, ब्लाॅक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को सामूहिक योग प्रदर्शन कर किया जाएगा। इन आयोजनों का नोडल विभाग आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग रहेगा। इन आयोजनों का नोडल विभाग आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग रहेगा। आयुर्वेद एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि जन-जन को योग से जोड़ने और 21 जून हेतु योग शिक्षक तैयार करने हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक राज्य स्तर, जिला स्तर, ब्लाॅक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्यस्तरीय योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम जयपुर के सेन्ट्रल पार्क में प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इन आयोजन योगाभ्यास कार्यक्रमों में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा विभाग के समस्त चिकित्सक और अन्य कार्मिकों के साथ सरकारी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को आवश्यक रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। योग शिक्षक के तौर पर कार्य करने वालों को भी इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आमंत्रित कर योग दिवस में सहयोग हेतु पंजीयन किया जा रहा  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमेठी । बैंक अधिकारी बनकर फिर आॅनलाईन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक महिला के बैंक खाते से 45 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज करना बताकर पीड़िता केा वापस भेज दिया। लेकिन अभी तक मामले में कोई जांच नहीं होने को लेकर पीड़िता में कानून के प्रति गुस्सा भी है। जानकारी के अनुसार 10 मई को आामिर अशरफ की (अम्मी) वाजदा बानो निवासी जगदिशवापुर, हैदरगढ़, बाराबंकी के पास अज्ञात नंबर से फोन आया और बात करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम बंद होने की बात कहकर गोपनीय कोड पूछा। जिसके बाद महिला उसके झांसे में आ गई और गोपनीय कोड बता दिया। जिसके बाद उसके बैंक खाते से 45 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद महिला ने पहले अपने स्तर पर पूरी जानकारी ली और फिर थाना बाजार शकुल पहुचंकर मामला दर्ज कराया। वहीं इसे लेकर थाना प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि महिला के साथ आॅनलाईन धोखाधड़ी हुई है और इस तरह के फोन काॅल्स आने पर किसी को कोई बैंक सम्बन्धित जानकारी नहीं दें। वहीं मामले में जांच की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पानीपत। डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए एनआईसी की जिला की पूरी टीम की बदौलत पानीपत पूरे प्रदेश में ऐसा जिला बन गया है, जहां हर गांव में अटल सेवा केन्द्र खोले गए हैं, इन अटल सेवा केन्द्रों पर केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ई-सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जाती हैं।  उपायुक्त डॉ चन्द्रशेखर खरे ने इस कार्य के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी एडीसी राजीव मेहता के साथ-साथ डीआईओ मुकेश चावला और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को दी जाने वाली सेवाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। प्रशासन के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। इससे साथ-साथ यही नहीं, इन अटल सेवा केन्द्रों को संचालित करने वाले ग्रामीण स्तरीय उद्यमियों (वीएलईज) उद्यमी की बात करें तो नोटबंदी के दौरान भारत सरकार की ओर से दुकानदारों को जागरूक कर उनसे ऑनलाईन लेन-देन करवाकर इसके निर्धारित किए गए लक्ष्यों को पूरा कर इन वीएलईज को एक हजार रूपये से लेकर एक लाख रूपये तक का नकद ईनाम भी मिला है, जिसके फलस्वरूप वीएलईज अपनी मेहनत और कार्य प्रणाली से लखपति हो गए हैं।  डॉ0 चन्द्रशेखर खरे ने बताया कि नोटबंदी के दौरान भारत सरकार की ओर से ऑन लाईन लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की गई थी, जिसमें हर वीएलईज को एक से लेकर एक हजार दुकानदारों को उनके मोबाईल में बैंकों से जुड़ी एप्प डाउनलोड करवाकर उस दुकानदार से उसके मोबाईल में डाउनलोड एप्प से एक रूपये की ट्रांजेक् शन करनी थी। इसके बदले सरकार की ओर से उस वीएलईज को सौ रूपये देने का प्रावधान रखा गया था। इस बारे वीएलईज को प्रशासन की ओर से लगातार टे्रनिंग भी दिलवाई गई। यह योजना 31 मार्च 2017 तक रखी गई थी।  उन्होंने बताया कि नामुण्डा के वीएलईज ने एक हजार दुकानदारों का लख्य प्राप्त कर 31 दिसम्बर 2016 को ही यह लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। इसी तरह करहंस और झटटीपुर के वीएलईज ने 31 मार्च 2017 को यह लक्ष्य निर्धारित किया, जिससे भारत सरकार की ओर से विगत 9 मई को उनके खाते में एक-एक लाख रूपये प्रदान किए गए हैं। जिला के गांव झटीपुर को प्रदेश के पहले कैशलैस मुक्त गंाव होने का गौरव प्राप्त है। उपायुक्त ने बताया कि पानीपत प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां हर गांव में अटल सेवा केन्द्र खोले गए हैं। यही नहीं, निगम के सभी 24 वार्डों में भी 39 अटल सेवा केन्द्र खोले गए हैं। इन अटल सेवा केन्द्रों में सरकार द्वारा निर्धारित सत्यापित सेवाओं के लिए जो शुल्क निर्धारित किया गया है, उसी शुल्क पर जैसे विभिन्न प्रमाण पत्र, पैंशन, विभिन्न लाईसैंस, विवाह पंजीकरण आवेदन, नया बिजली कनैक् शन के साथ-साथ करीब 20 तरह की अन्य सेवाएं नागरिकों को ऑनलाईन प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि कॉमन ब्रांडिंग योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से सभी अटल सेवा केन्द्रों पर लाईटिंग बोर्ड और सेवा शुल्क बोर्ड अगले सप्ताह में लगा दिए जाएंगे। जिससे नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं और शुल्क के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।  खरे ने लोगों से अपील की कि वे इधर-उधर जाने की बजाए इन अटल सेवा केन्द्रों पर जाकर वहां पर दी जाने वाली सेवाएं लें। ये सेवाएं सरकार द्वारा निर्धारित की गई फीस पर ही प्रदान की जाती हैं। यह भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कैथल । खाटूश्याम परिवार चीका में विशाल श्याम जागरण का आयोजन करने जा रहा है। शनिवार को होेने वाले आयोजन को लेकर आयोजक घर घर जाकर लोगों को न्यौता दे रहे हैं। मंच के प्रधान रविंद्र बंसल और डाॅ राजेश भारद्वाज ने कहा कि जागरण का आयोजन खाटू श्याम पार्क चीका में होगा। जिसका मुख्य आकर्षण 80 फीट लंबा, 30 फीट चैड़ा और 35 फीट का बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही 51 सौ रंग बिरंगे गुब्बारों का इंद्रजाल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में डिप्टी एडवोकेट जरनल हरियाणा अनिल मेहता, अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट के प्रधान प्रकाश गर्ग और विधायक कुलवंत बाजीगर भी मौजूद रहे। वहीं रातभर होेने वाले जागरण में विमल दीक्षित पागल अलीगढ़, गिन्नी कौर पटना, ग्वालियर से मनोज शर्मा और माधव चैहान चिमटा अपने सुरों की लहरियां बिखेरेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने अपने बच्चों के साथ झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले का विजिट किया। किले में पूर्व सीएम के परिवार को स्थानीय गाइडों ने सभी स्थानों को घुमाते हुए उसकी जानकारी दी। वहीं, डिम्पल यादव ने भी अपने बच्चों के साथ किले को घूमते हुए रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कहनियों को याद किया। पूर्व सीएम झांसी के ऐतिहासिक किले को देखने के लिए बच्चों को लेकर पहुंच गये। किले में अखिलेश की सांसद पत्नी डिम्पल और बच्चों ने वीरता की मिसाल वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के निवास स्थान व अन्य जगहों को देखा। उनके साथ चल रहे गाइडों ने गुलाम गौस खां की कडक़ बिजली तो के संबध में बताया। इसके बाद बच्चों के साथ डिम्पल पंचमहल गई जिस भवन में महारानी निवास किया करती थी। इसी दौरान जब धूप लगी तो डिम्पल यादव ने छाते का सहरा लिया, लेकिन आम व्यक्तियों की तरह किले को घूमना बंद नहीं किया। लगभग बीस मिनट रहने के बाद उन्होंने कई और स्थानों का भी भ्रमण किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । गर्मी से लोगों को अभी राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इधर पांच दिन तक जरूर तापमान में थोड़ी नरमी रह सकती है। क्योकि, आसमान में छिटपुट बादल छाये रहेंगे। लेकिन 18 मई के बाद प्रचंड गर्मी पडऩे का संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे गरम 21 मई रविवार 22 मई समोवार का दिन रहेगा। दोनों दिन सूर्य की तपन अपने चरम बिंदु पर होगी। दो दिन तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।  जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बरिश के कारण पश्चिमी विक्षोह का असर दिखाई पड़ रहा है। जिसके तहत बुंदेलखंड में तेज हवा और हल्की बरसात हो सकती है। वहीं, 18 मई से एक बार फिर सूर्य की तपन प्रचंड होगी। संभावना जताई जा रही है कि 21व 22 मई को बुदेलखंड में तापमान 49 डिग्री रहेगा। इसके 25 से लगने वाले नौ तपा में 40 से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहेगा। अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुरुक्षेत्र । हरियाणाा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी बनाने और राशन डिपो से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उदेश्य से फेयर प्राईज प्रणाली ओटोमेशन (एफपीएस) को मई माह में 5 जिलों में शुरु करने का कार्य किया है।  इस प्रणाली को 1 जुलाई से पूरे हरियाणा में लागू कर दिया जाएगा। इस प्रणाली के तहत सभी राशन कार्डो को आधार से लिंक किया जाएगा और उपभोक्ता अपना राशन प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में जाकर किसी भी डिपो से लेने में सक्षम होंगे। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को उनके द्वारा पंजीकृत करवाएं गए मोबाईल नम्बर हिन्दी भाषा में एसएमएस अलर्ट भी पहुंचेगा। इस प्रकार गोदाम से अनाज चलने और डिपो तक पहुंचने की जानकारी अब उपभोक्ताओं को घर बैठे एसएमएस के माध्यम से मिल पाएंगी। राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज बुधवार को ,कुरुक्षेत्र में एफपीएस ओटोमेशन प्रणाली को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों की एक संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।  राज्यमंत्री ने कहा कि पीडीएस प्रणाली से प्रदेश के गरीब लोग जुड़े हुए है। इसलिए गरीब आदमी को राज्य सरकार की योजना का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे, इसकी व्यवस्था करने में राज्य सरकार गम्भीरता से काम कर रही है। इसलिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूर्णत: पारदर्शी बनाने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उदेश्य से ही राशन कार्डो को आधार से लिंक करने के लिए एफपीएस ओटोमेशन प्रणाली को लागू किया जा रहा है।    इस प्रणाली का पायलट प्रोजैक्ट अप्रैल माह में अम्बाला में शुरु किया गया, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए। इस प्रणाली से प्रभावित होकर मई माह में 5 और जिलों जिनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, भिवानी और पंचकूला में लागू किया गया है। इतना ही नहीं इस प्रणाली को 1 जुलाई से पूरे हरियाणा में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना के शुरु होने के बाद कोई भी उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी शहर या गांव में जाकर अपनी मनमर्जी के डिपूधारक से राशन लेने में सक्षम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरे तंत्र को आनलाईन प्रणाली से जोडऩे का काम किया। जिसके चलते पैंशन विभाग में 1 लाख 90 हजार फर्जी लाभपात्र पाए गए, शिक्षा विभाग में 4 लाख फर्जी दाखिलों का भी खुलासा हुआ, इतना ही नहीं 4 लाख लोग गैस और कैरोसीन दोनों का लाभ ले रहे थे। इससे सरकार का करोड़ो रुपए के पैसे की बचत हुई है। इसी प्रकार अब पीडीएस प्रणाली को आनलाईन कर, राशन कार्डो को आधार से लिंक करके गरीबों का हक दिलाने की राह पर चल रही है। इस प्रणाली के साथ सभी उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाना होगा। जो उपभोक्ता आधार को राशन कार्ड से लिंक नहीं करवाएगा, उसका राशन भी बंद कर दिया जाएगा।    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छतीसगढ़ मेें भेजी गई एक टीम के मुल्यांकन करने के बाद मेरी मर्जी योजना की तर्ज पर ही हरियाणा में एफपीएस ओटोमेशन को लागू किया जा रहा हैं। राज्य सरकार द्वारा अनाज के भंडारण के लिए साइलोज मोड का प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत अनाज का एक भी दाना खराब नहीं होगा। सरकार ने 9.5 मिट्रिक टन को साइलोज गोदाम में रखने का निर्णय लिया है, इसमें 3 मिट्रिक टन एफसीआई और बाकी का हिस्सा अन्य एजेंसियां गोदाम में रखेंगी। उन्होंने कहा कि बीपीएल सर्वे के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की गई है और सम्भावना है कि आगामी 2 माह में प्रदेश में सर्वे का काम दोबारा से शुरू होगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More