देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उदयपुर । श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से शनिवार रात चतुर्थ वार्षिक महामहोत्सव के खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अखंड ज्योत प्रज्वलन की रस्म ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ ही कई जोड़ों ने पूरी की।
भजन संध्या में चंडीगढ़ के विश्व विख्यात श्याम भजन गायक कन्हैया मित्तल (अग्रवाल), दिल्ली के रामकुमार लक्खा आगरा की जोड़ी साक्षी-गौरी वर्मा आदि के साथ कई संगीतकारों के समूह ने श्याम प्रथम पूज्य गणपति-सालासर हनुमान-महादेव एवं खाटू नरेश प्रभु श्याम की पूजा-अर्चना, स्तुति महाआरती से सभी देवी-देवताओं का आव्हान कर भजनों एवं संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी। मंच संचालन दिल्ली के गायक सुशील गौतम ने किया। भजन गायकों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।
सुबह हुई शीश की अगवानी
रविवार सुबह राधेश्याम कसेरा के नेतृत्व में खाटू धाम नरेश का शीश उदयपुर पहुंचा। बंसल निवास पर सुनील-स्नेहलता बंसत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अगवानी और स्वागत, सत्कार कर शीश की अस्थायी स्थापना के बाद पूजा-अर्चना व आरती की गयी। बाबा को चूरमा, खीर, छप्पन भोग, महाप्रसाद भोग लगा उनकी स्तुति आरती की गयी। इस अवसर पर अनेक श्याम भक्त उपस्थित थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गोवर्धन में परिक्रमा कर, मथुरा पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब
BJP उपाध्यक्ष श्याम जाजू बोले, 2014 के बाद हुआ नए भारत का निर्माण
विप्र महाकुम्भ में उमड़ेगा विशाल जन सैलाब