BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन में परिक्रमा कर, मथुरा पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब

मथुरा। गोवर्धन पूजा को गोवर्धन, राधाकुंड, जतीपुरा मंे श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी। श्रद्धालु मध्यरात्रि तक गिरिराज परिक्रमा करने के बाद मथुरा के लिए रवाना होंगे जहां यमद्वितिया पर प्रातः काल यमुना में स्नान कर यम की फांस से मुक्ति की कामना करेंगे। इस अवसर पर गोवर्धन के गिरिराज मुखारबिंद मानसी गंगा, देवकीनंदन महाराज, हरदेव महाराज मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।


दीपावली के बाद रविवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन के मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया गया। सुबह सात बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी का अभिषेक शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। 


गिरिराज जी महाराज का रविवार को गुलाब जल से अभिषेक करने के बाद श्रृंगार किया गया। ऐेसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शयन काल तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं गोवर्धन पहंुच कर परिक्रमा कर चके होंगे।  रविवार सुबह से ही श्रद्धालु परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंचना शुरू हो गए। सुबह सात बजे मुखारबिंद मंदिर, जतीपुरा में मंगला आरती हुई। बाद में गिरिराज जी का अभिषेक हुआ। मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा आन्यौर के सेवायत अशोक मुखिया ने बताया कि रात 12 बजे तक श्रद्धालु परिक्रमा करने के बाद मथुरा रवाना होंगे। गिरिराज जी के अभिषेक के लिए राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, एनसीआर से श्रद्धालु आए हैं। मथुरा में सोमवार को यम द्वितीया पर यमुना में स्नान करेंगे। 


अन्नकूट का प्रसाद बांटा

 

घर घस बने गोबर के गोवर्धन
ब्रज में गोवर्धन पूजा की परंपरा भी अनूठी है। गोवर्धन पूजा गोपालकांे का त्योहार भी माना जाता है। गाय के गोबर से गोपालकों के घरों में विशाल गोवर्धन बनाये जाते हैं। जिनके यहां पशु नहीं होते हैं उन्होंने अडोसप पडोस से गोबर मांग कर गोवर्धन बनाया। ब्रज में परंपरा है कि गोवर्धन के साथ ही गाय के बने पशुओं की भी पूजा की जाती है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More