देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । हाई प्रोफाइल सेक्स एंड ब्लैकमेलिंग मामले की कड़ी में एसओजी ने सोमवार को मुंबई से शिखा तिवारी उर्फ अंकिता उर्फ डीजे अदा को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी ने बताया कि अंकिता पिछले करीब 6 महीने से मुंबई में रह रही थी। यहां पर ब्रह्मपुरी थाना इलाके में रहती है। इस मामले में एसओजी ने अब तक करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसओजी आईजी दिनेश एमएन ने बताया की शिखा तिवारी और गिरोह के दूसरे सदस्यों ने वैशाली नगर में मिड़्स्पा के नाम हेयर ट्रांसप्लांट का क्लिनिक चलाने वाले डॉ. सुनीत सोनी को योजनाबद्ध तरीके से फंसाया। शिखा को सोनी के पास हेयर ट्रीटमेंट कराने भेजा। उसने डिप्रेशन में बताते हुए डॉ. सुनीत सोनी को अपने साथ पुष्कर घुमाने चलने का दबाव डाला। फिर डॉ. सुनीत सोनी से पुष्कर में एक रिसोर्ट में कमरा बुक करा दिया। सुनीत शिखा को पुष्कर में छोडकर रात में ही जयपुर आ गया। लेकिन शिखा ने डॉ. सुनीत को बार बार तबीयत खराब होने की कहकर वापस बुला लिया। डॉ. सुनीत रात में वापस अपनी गाडी से पुष्कर गया और दूसरे दिन जयपुर आ गए। दो दिन बाद गिरोह के दूसरे सदस्य अक्षत शर्मा व विजय उर्फ सोनू शर्मा ने डॉ. सुनीत सोनी को शिखा तिवारी से झूठा रेप केस दर्ज कराने की धमकी देकर एक करोड रुपए मांगे। दोनों ने खुद को मीडियाकर्मी बताया और न्यूज चलाने की धमकी दी। जब उसने पैसे नहीं दिए तो गिरोह के सरगना वकील नवीन देवानी, नितेश बंधु शर्मा व गिरोह के अन्य सदस्यों ने डॉ. सुनीत सोनी के विरुद्ध शिखा तिवाड़ी से पुष्कर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में समझौते के बहाने गिरोह सदस्यों ने डॉक्टर के पिता व भाई से एक करोड़ रुपए लिए और कोर्ट में शिखा तिवाड़ी के पक्षद्रोही बयान दर्ज करवाए। सुनीत सोनी को 78 दिन तक जेल में रहना पड़ा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा