BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चीन में एप्पल के 2 नए आरएंडडी केंद्र खुलेंगे

चीन में एप्पल के 2 नए आरएंडडी केंद्र खुलेंगेबीजिंग। स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए एप्पल ने चीन में दो अतिरिक्त शोध एवं विकास केंद्र (आरएंडडी) शंघाई और सुझोऊ में खोलने की घोषणा की है, जिस पर 50.8 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। 

 

मैकरूमर की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, एप्पल ने चीन में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास पिछले साल सितंबर से ही शुरू कर दिया था, जब उसने बीजिंग के झोंगुआनसुन साइंस पार्क, जिसे चीन का सिलिकॉन वैली कहा जाता है, में अपना पहला आरएंडडी केंद्र खोला था। 

 

एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) डान रिकियो ने कहा, ‘‘हम चीन में अपने आरएंडडी के विस्तार से और अधिक स्थानीय भागीदारों और शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।’’

 

रिकियो ने आगे कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा और सकारात्मक उद्यमशीलता की भावना तक पहुंच पाने में सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जहां हमारे डेवलपर्स और सप्लायर्स मिलकर काम करेंगे।’’

 

एप्पल के 50.8 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ ही चीन में कंपनी के कुल चार आरएंडडी केंद्र हो जाएंगे। 

 

एप्पल अपने ज्यादा उत्पादों का विनिर्माण चीन में ही करती है और यहां के सबसे अच्छे इंजीनियरों को मौका देती है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More