BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारत में प्री-ओन्ड फोन बाजार में एप्पल का वर्चस्व

नई दिल्ली। भारत में प्री-ओन्ड फोन बाजाज में एप्पल का वर्चस्व है। खासतौर पर नॉन-मेट्रो शहरों के युवाओं में एप्पल को लेकर खास प्यार और चाहत है। एक नए सर्वे में पता चला है कि नए स्मार्टफोन बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी बहुत कम है लेकिन अगर प्री-ओन्ड फोन्स की बात आती है तो एप्पल कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुका है।

प्री-ओन्ड फोन बाजार में जितना भी डिमांड है, उसका 25 फीसदी हिस्सा एप्पल फोन्स का है और ओएलएक्स पर सप्लाई के मामले में 21 फीसदी हिस्सेदारी एप्पल का है।

जहां तक एंड्रायड फोन्स की बात है तो प्री-ओन्ड कटेगरी में शाओमी 22 फीसदी डिमांड हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि सप्लाई के मामले में इसका क्रम 18 फीसदी के साथ दूसरा है।

दक्षिण कोरियाई ब्रांड सैमसंग डिमांड का 15 फीसदी और सप्लाई का 17 फीसदी हिस्सेदारी रखता है।

वनप्लस, वीवो, ओप्पो और रियलमी बजट सेगमेंट में ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चारों मिलकर ओएलएक्स पर डिमांड और सप्लाई की 30 फीसदी हिस्सेदारी शेयर करते हैं।

लाकडाउन के दौरान प्री-ओन्ड फोन्स के डिमांड में 61 फीसदी और सप्लाई में 76 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More