देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी के विरोध में एक नागरिक को जीप के बोनट पर बांधकर घूमाने के मामले में सेना ने मेजर को क्लीन चिट दे दी है। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी ने युवक को जीप के बोनट पर बांधने वाले मेजर को दोषी नहीं माना है। गौरतलब कश्मीरियों द्वारा सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने के बाद 13 अप्रैल को सेना के एक मेजर द्वारा एक युवक को जीप से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने 53 राष्ट्रीय राइफल के मेजर के खिलाफ 15 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी।
इस मामले में जांच के बाद मेजर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई ना करने की अनुशंसा की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कोर्ट मार्शल का सवाल ही नहीं उठता, यहां तक की मेजर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी जरूरत नहीं बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के बाद मेजर नितिन गोगोई को क्लीन चिट दे दी गई है। एक अंग्रेजी अखबार मेल टुडे के अनुसार सोशल मीडिया पर कश्मीरी युवक को जीप के बोनेट पर बांधकर इलाके में घुमाने पर भले ही भारी विरोध किया गया हो, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर के इस फैसले की सराहना की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेजर को इस काम के लिए बधाई दी गई क्योंकि अधिकारियों ने इसे पत्थरबाजी से निपटने का बेहतर तरीका माना।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार