BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में कोटा के ‘सदाबहार आम’ के पेड़

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में कोटा के ‘सदाबहार आम’ के पेड़जयपुर/कोटा । कोटा के प्रगतिशील किसान किशन सुमन ने राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में ‘सदाबहार आम’ के चार पेड़ लगाए हैं। सुमन ने आम की ‘सदाबहार’ किस्म की पहचान की है, जो वर्ष भर फल देती है। उनके चार बीघा खेत में आम के 22 मदर प्लांट्स और 300 ग्राफ्टेड प्लांट्स लगे हुए हैं। आम की यह किस्म रोग प्रतिरोधी है। बौनी किस्म होने से इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। इसमें वर्ष भर नियमित रूप से फल आते हैं।

सुमन का कहना है कि 17 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने फलों के बगीचे में आम के ऐसे पेड़ की पहचान की थी जो तीन ऋतुओं (12 महीने) जनवरी-फरवरी, जून-जुलाई तथा सितंबर-अक्टूबर में फल दे रहा था। इस पौधे को संरक्षित करने एवं ग्राफ्टिंग द्वारा अन्य पौधे तैयार करने पर इनमें बेहतरीन विकास देखने को मिला और इनमें दूसरे वर्ष से ही आम लगने शुरू हो गए। सुमन ने आगे बताया कि 24 से 26 मई तक आयोजित होने वाले ‘ग्राम कोटा’ उनके ‘सदाबहार आम’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए बेहतर मंच साबित होगा। सुमन ने बताया कि वर्तमान में सदाबहार आम पेटेंट की प्रक्रिया में है। इसकी पौध को अब नियमित रूप से छत्तीसगढ़, दिल्ली एवं हरियाणा भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस इनोवेशन के लिए सुमन को नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया जा चुका है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसकी सराहना की है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More