देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए विपक्ष की आज एक अहम बैठक है। इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार को लेकर आज सोनिया गांधी और ममता बनर्जी बैठक करेंगी।
साथ ही बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की इस मुलाकात को विपक्षी रणनीति के लिहाज काफी अहम माना जा रहा है। हांलांकि पश्चिम बंगाल की राजनीति में विपक्षी खेमे में शामिल कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर ममता का विरोध करती रही है। साथ ही सात निकाय चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पहले ही पत्र लिखकर सोनिया गांधी से अपील कर चुके हैं कि राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों से राज्य में पार्टी की संभावनाओं पर असर नहीं पडना चाहिए। ज्ञातव्य है कि मीडिया में पहले खबरें आई थी कि विपक्ष राष्ट्रपति चुनवों में उम्मीदवार के लिए महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर विचार कर रहा है।
साथ ही मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि विपक्ष गोपाल कृष्ण गांधी के पर एकमत है। ममता बनर्जी ने भी गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमति दी है। गोपाल कृष्ण गांधी ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनावों में उन्हें उम्मीदवार के तौर पर उतारने की बात की थी। लेकिन गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा था कि अभी तक उन्होनें अपना जबाब पार्टियों को नहीं दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर
हमने अपने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया : ममता बनर्जी
वाराणसी में कैसे मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार, एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने साझा की पुरानी यादें