देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलवाने पर दस पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक उपभोक्ताओं को मीटर को प्रीपेड मीटरिंग सिस्टम में बदलवाने के लिए आवेदन करना होगा और नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को आवेदन पत्र में प्री पेड मीटर की स्थापना का उल्लेख करना होगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक बी के दोसी ने बताया कि सरकारी कनेक्शनों और अस्थाई कनेक्शनों के अतिरिक्त अन्य वर्तमान व नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड मीटर स्थापित करने के लिए डिस्काॅम की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए है। साथ ही एक बार प्रीपेड मीटर लगाने के बाद दो साल तक इसे नहीं बदले जाने की बात भी विभाग ने कही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
यूपी में सामान्य मरीजों की उम्मींद बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट, दरवाजे पर पहुंची ओपीडी
अनियंत्रित होकर ट्रक फुटपाथ से 50 मीटर अंदर तक जा घुसा
सीआईएसएफ यूनिट आईओसी ने मनाया 52वां स्थापना दिवस