BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सीआईएसएफ यूनिट आईओसी ने मनाया 52वां स्थापना दिवस

मथुरा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई आईओसी मथुरा द्वारा इकाई के परेड ग्राउंड पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपना 52वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें भव्य परेड का आयोजन किया गया।

साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य व सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्यों द्वारा हैरत अंगेज अन आर्म्ड कॉम्बेट डेमो प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख आशिस कुमार माइति उपस्थित रहे। जिन्होंने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं कहा कि मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ जवानों के कंधों पर है।

लंबे समय से सीआईएसएफ जवान पूरी ईमानदारी के साथ मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा का दायित्व संभाले हुए हैं जो बेहद कठिन में भी साल भर मथुरा रिफाइनरी की रक्षा एवं सुरक्षा में जुटे रहते हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीआईएसएफ यूनिट आईओसी मथुरा के उप कमाण्डेंट अभिषेक कुमार साहू ने सर्वप्रथम सीआईएसएफ जवानों एवं उनके परिवारों को सीआईएसएफ के 52वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सीजीएम एचआर पीटी सोलंकी, सीजीएम टेक्निकल एम. एल. धारिया, असिस्टेंट कमाण्डेंट हरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र पाण्डेय, एएसआई छत्तर सिंह सहित अन्य बल सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More