BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

LIVE : AIIMS मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर CISF जवान बड़ी संख्या में तैनात

LIVE : AIIMS मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर CISF जवान बड़ी संख्या में तैनातनई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। वे नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार वाजपेयी को एम्स में वेंंटिलेटर पर रखा गया है। पिछले 24 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। 

 

एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार वाजपेयी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। एम्स की ओर से बुधवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत नाजुक है, पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

 

 

LIVE अपडेट ::::::::

 

 

- AIIMS मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात।

 

- बड़ी संख्या में एनएसजी कमांडो एम्स पहुंचे। NSA अजीत डोभाल भी एम्स पहुंचे

 

- NSA अजीत डोभाल एम्स पहुंचे। एम्स में सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े कर दिए गए है।

 

 

- डॉक्टरों की टीम, पीएम मोदी को पूर्व पीएम के स्वास्थ के बारे में जानकारी दे रही है। फिलहाल वाजपेयी को लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

 

- दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जितेन्द्र सिंह और बीजेपी नेता भूपेन्द्र यादव, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास के बाहर मौजूद है। वाजपेयी अभी एम्स में भर्ती हैं और उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

 

- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स पहुंचे मोदी।

 

- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे एम्स।

 

- कर्नाटक बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना। अटल बिहारी वाटपेयी की हालत काफी नाजुक है और पिछले 24 घंटे में उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

 

- बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए रवाना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने आने वाले हैं एम्स। वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक है।

 

- फारुख अब्दुल्ला भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। वाजपेयी की हालत नाजुक है और उन्हें अभी लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

 

- वाजपेयी के आवास और एम्स के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई।

 

- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत के बारे में जानकर दुख हुआ। हम उनके जल्द स्वस्थ की प्रार्थना करते हैं :आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू

 

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपीजी की टीम पूर्व पीएम वाजपेयी के आवास पर पहुंच गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

- राहुल गांधी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। वाजपेयी की हालत 24 घंटे से नाजुक बनी हुई है।

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक देखते हुए राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। वहीं सीएम वसुंधरा राजे गुरूवार को विमान से दिल्ली रवाना हो रही है।

 

- पूर्व प्रधानमंत्री की बिगड़ी सेहत के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थगित की जन आशीर्वाद यात्रा।

 

- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने। पिछले कुछ घंटों में उनकी हालत काफी नाजुक है और एम्स के हालिया स्टेटमेंट में भी उनकी हालत में कोई सुधार न होने की बात कही गई।

 

- वाजपेयी के आवास पर दोनों तरफ से रास्ते को रोका गया। पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकड़ी और दिल्ली पुलिस की मूवमेंट बढ़ी। एम्स से लेकर उनके आवास तक, हर जगह सुरक्षा बढ़ी।

 

- एम्स का हेल्थ बुलेटिन: पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी नाजुक है और वे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं।

 

- एम्स में इस समय हलचल तेज है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल का हाल जानने के लिए एम्स में मौजूद हैं।

 

- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दोबारा एम्स जा सकते हैं पीएम मोदी। तमाम नेता भी पूर्व पीएम से मिलने एम्स पहुंच रहे हैं।

 

- अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ी सेहत को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की आंखों में आए आंसू, कहा, 'वे मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।'

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More