देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जालंधर । पंजाब के एक और युवक ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की दुनिया में चैम्पियन बन कर तहलका मचा दिया है। जिदंर माहर ने 13 बार के चैम्पियन रहे रैंडी आर्टन को घोबी पछाड़ देकर उसे पराजित किया है। इसके साथ ही वे खली के बाद यह चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस फाइट को जीतने के लिए टिप्स भी उन्होंने ग्रेट खली से लिए थे।
इससे पहले रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ने 2007 में यह कारनामा कर दिखाया था। मैच से पहले खली ने जिंदर को किया था फोन और जीतने के टिप्स दिए थे। जिंदर माहर मूल मूल रूप से कनाड़ा के रहने वाले हैं और उनका पारिवारिक रिश्ता पंजाब के फिल्लौर से हैं। बीते दिनों जिंदर माहल जालंधर में बनी ग्रेट खली की सीडब्ल्यूई अकादमी में भी आए थे। उन्होंने खिलाड़ियों को फाइट के टिप्स दिए थे। सोमवार को जिंदर की जीत पर अकादमी में जश्न मनाया गया। इस मौके खली ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में डब्ल्यूडब्ल्यूई के मैच इंडिया में भी होंगे। जिंदर माहल अपने टाइटल के साथ खली की अकादमी में भी आएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार