देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला पर्वतारोही रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद मौत हो गई है। 27 वर्षीय रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतह के बाद लौटते वक्त रविवार को लापता हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रवि करीब 200 मीटर नीचे गिर गए थे। घटना के 36 घंटे बाद रवि का शव बरामद कर लिया गया है, देरी की वजह इलाके का खराब मौसम है। आपको बता दें कि रवि के पहले उनके साथ गए एक अमेरिकी पर्वतारोही की भी मौत हो गई थी।
मुरादाबाद जनपद के भोला सिंह की मिलक निवासी पर्वतारोही रवि कुमार दुनिया की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरकेश का कहना है कि 21 मार्च को रवि मुरादाबाद से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया, 20 मई को सूचना आई थी कि रवि ने तिरंगा फहरा दिया है, लेकिन उसके बाद कोई सूचना नहीं मिली।
फिर सूचना मिली कि उसका मोबाइल मिल गया है, उसे कहीं किसी पेड़ पर फंसा हुआ बताया जा रहा है। लेकिन, उसके कुछ देर बाद ही खबर आई की बेटे का शव बरामद किया गया है। आपको बता दें कि रवि कुमार ने देश के लिए कई जगह अपनी जीत का तिरंगा फहराया था, माउंट एवरेस्ट भी ये तीसरी बार गए थे। इन्होंने देश का नाम रोशन किया है। लेकिन, अब मौत की खबर से पूरे मुरादाबाद में शोक की लहर दौड़ गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए अब देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, नेपाल ने बढ़ाया परमिट शुल्क
भारतीय महिला सहित 6 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट से सुरक्षित निकाला
अरुणाचल की महिला ने चौथी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास