BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अरुणाचल की महिला ने चौथी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

अरुणाचल की महिला ने चौथी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहासईटानगर । अरुणाचल प्रदेश की अंशु जामसेनपा ने मंगलवार को चौथी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। वह दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर दोहरी चढ़ाई की कोशिश करेंगी और इसके साथ वह पांच बार एवरेस्ट फतह करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

जामसेनपा दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने 13 मई को तडक़े 1.45 बजे अपनी चढ़ाई शुरू की थी और मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने एवरेस्ट पहुंच कर राष्ट्रध्वज फहरा दिया। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने इस वर्ष दो अप्रैल को असम के गुवाहाटी में जामसेनपा को हरी झंडी दिखाकर एवरेस्ट की दोहरी चढ़ाई के लिए रवाना किया था। जामसेनपा ने मई 2011 में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी और उसके बाद उन्होंने 18 मई, 2013 को एवरेस्ट फतह किया था। यदि इस बार वह अपनी दोहरी चढ़ाई में सफल हो जाती हैं, तो वह माउंट एवरेस्ट पर पांच बार चढ़ाई का रिकॉर्ड बना लेंगी। जामसेनपा के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और दोहरी चढ़ाई की कोशिश करेंगी।’’

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More