BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोलकाता: वाम मोर्चा के प्रदर्शन में पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

कोलकाता:वाम मोर्चा के प्रदर्शन में पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायलकोलकाता । सोमवार को 11 वामपंथी श्रमिक-किसान संगठनों के नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में कई जगह झडपें हुई। पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ताओं को राज्य सचिवालय नवान्न भवन की ओर आगे बढने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया। महानगर के मेयो रोड व रेड रोड का इलाका देखते ही देखते रणक्षेत्र में तबदील हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग किया। 

वाम मोर्चा का आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज में 250 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों को अस्पताल में भरती करवाया गया है। 15 से ज्यादा मीडियाकर्मियों को भी चोटें आयी जिसके विरोध में पत्रकारों ने मेयो रोड पर धरना भी दिया। 

बता दें,सोमवार को 18 सूत्री मांगों के समर्थन में वामपंथी संगठनों की ओर से खिदिरपुर, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व रानी रासमणि एवेन्यू से रैली निकाली गयी। हावडा के सांतरागाछी में भी सभा कर रैली निकाली गयी। रानी रासमणि एवेन्यू से दोपहर दो बजे रैली नवान्न के लिए रवाना हुई। रैली आरंभ होने से पहले माकपा के राज्य सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान माकपा विधायकों सुजान चक्रवर्ती,अशोक भट्टाचार्य और तन्मय भट्टाचार्य सहित 24 विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें बिना शर्त छोडना होगा। 

डॉ मिश्रा के भाषण के बाद रैली रवाना हुई। रैली मैदान टेंट रोड से होते हुए मेयो रोड क्रॉसिंग पर पहुंची व दो भागों में बंट गयी। एक मेयो रोड और दूसरी रेड रोड की ओर। मेयो रोड पर वाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इस पर वामपंथी समर्थक पुलिस से उलझ गये। पुलिस ने मेयो रोड व रेड रोड पर लाठीचार्ज किया, पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। वहीं डफरीन रोड, हैस्टिंग्स और सांतरागाछी में वाम कार्यकर्ताओं ने पुलिस की घेराबंदी को तोडने की कोशिश की। मेयो रोड इलाके में वामकर्मियों ने कथित तौर पर पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे और लाठीचार्ज किया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More