देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कई इलाके तथा राजस्थान में जयपुर तक रविवार शाम बारिश से मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को गरमी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद से ही आसमान में काले बादलों का छाना शुरू हो गया और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व शाम होने तक ये बारिश हुई। जयपुर में बारिश तेज तो नहीं हुई लेकिन मौसम एकदम बदल गया, सारी गर्मी काफूर हो गई।
दिल्ली में सूरज घने काले बादलों के पीछे चला गया और दिन के समय ही कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में ऎसी बारिश सोमवार को भी होने के आसार हैं। दिल्ली का पारा बीते कुछ दिनों से औसत से अधिक जा रहा था। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री था, जोकि मौसम के सामान्य औसत से दो डिग्री अधिक है। जयपुर में बारिश तेज तो नहीं हुई लेकिन मौसम एकदम बदल गया, सारी गर्मी काफूर हो गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार